हरियाणा में भाजपा ने ऐसे पलटी बाजी, एग्जिट पोल और सुबह के रुझानों से खुश कांग्रेस को लगा झटका –हरीश फतेहचंदानी

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

नई दिल्ली। हरियाणा और जम्मू-कश्मीर को लेकर सारे एग्जिट पोल के नतीजों में दोनों प्रदेश में भाजपा की करारी हार बताई गई थी। आज सुबह जब मतगणना शुरू हुई तो एग्जिट पोल सही नजर आने लगे। कांग्रेस खेमे में खुशी की लहर दौड़ पड़ी, लेकिन कुछ ही घंटें बाद क्रिकेट के टी 20 मैच की तरह सब उल्टा-पुल्टा हो गया। जम्मू-कश्मीर में तो खैर भाजपा के लिए कोई चमत्कार नहीं हुआ, लेकिन हरियाणा में पूरी तरह से बाजी पलट गई। आखिर भाजपा ने ऐसा चमत्कार कैसे किया और क्या उसे पहले से पता था कि ऐसा होगा?

जाट और अल्पसंख्यक वोटों पर था कांग्रेस का निशाना

👉 यह भी पढ़ें:

बिहार, उत्तरप्रदेश की तरह हरियाणा में जातीय समीकरण के आगे सारे मुद्दे गौण हो जाते हैं। इस बार भी भाजपा और कांग्रेस ने जातीय समीकरण की बदौलत ही मैदान फतह करने की कोशिश की। किसान आंदोलन के कारण भाजपा के खिलाफ विरोध को भुनाने की कांग्रेस ने पूरी कोशिश की, लेकिन इससे सिर्फ जाट वोटों तक ही उसकी पकड़ बन पाई। विनेश फोगाट और बजरंग पूनिया को कांग्रेस में शामिल करवाकर भी जाट वोट ही सध पाए। हरियाणा में जाटों की आबादी करीब 22 फीसदी है। यहां 21 फीसदी दलित और अल्पसंख्यक वोट भी हैं, जिसे अपने पाले में करने की कोशिश कांग्रेस करती रही।

भाजपा ने जाटों के सामने ओबीसी को खड़ा कर दिया

भाजपा को यह पता था कि किसान आंदोलन, पहलवान आंदोलन के कारण उसे जाटों के वोट मिलने से रहे। भाजपा यह भी जानती थी कि कांग्रेस इन वोटों में सेंध नहीं लगाने देगी, इसलिए भाजपा ने एक अलग ही चाल चली। भाजपा ने गैर-जाटों विशेषकर ओबीसी को अपने पक्ष में करने की कोशिश की। प्रदेश में ओबीसी की आबादी करीब 35 प्रतिशत है। सवर्ण वोटों को लेकर भाजपा निश्चिंत थीं, लेकिन पूरे चुनाव में पार्टी की यही कोशिश रही कि कांग्रेस इसमें सेंध न लगा पाए। भाजपा ने विभिन्न अभियानों के जरिए अनुसूचित जाति के वोट बैंक में भी सेंध लगाने की कोशिश की, जिसमें कुछ हद तक उसे सफलता भी मिली है।

दूसरे दलों ने कांग्रेस को पहुंचाया नुकसान

हरियाणा में इनेलो-बसपा, जेजेपी-असपा और आप मैदान में तो थी, लेकिन इससे भाजपा को कोई ज्यादा नुकसान नहीं था। जेजेपी और इनेलो की जहां जाट वोटों में पकड़ है, वहीं असपा और बसपा को दलित वोटों का सहारा है। जेल से छूटने के बाद अरविंद केजरीवाल ने पूरा मोर्चा संभाल लिया था, जिसका फायदा उन्हें नहीं हुआ लेकिन आप ने भी सिर्फ कांग्रेस के वोट ही काटे। यही वजह है कि भाजपा को पूरा भरोसा था कि आखिर में हरियाणा के अखाड़े में उसी की जीत होगी।

शहरी मतदाताओं ने भी दिया भाजपा का साथ

प्रारंभिक परिणामों से राजनीतिक जानकार यह अनुमान लगा रहे हैं कि भाजपा को शहरी मतदाताओं का साथ मिला है। इसमें युवाओं की संख्या ज्यादा है। युवाओं के भाजपा के पक्ष में जाने का कारण बेरोजगारी का मुद्दा है। हालांकि दोनों दलों ने इस मुद्दे को उठाया था, लेकिन भाजपा ने पर्ची-खर्ची बिना नौकरी की बात कह युवाओं को लुभाने में सफल रही।

शैलजा की नाराजगी ने भी दिया भाजपा का साथ

कांग्रेस सांसद कुमारी शैलजा की नाराजगी ने भी इस चुनाव में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। शैलजा इस चुनाव में काफी दिनों तक घर बैठी रहीं। तब उनके भाजपा में शामिल होने की बात भी कही जा रही थी। भाजपा के कुछ नेताओं ने एक दलित बेटी के अपमान का मुद्दा भी उठाया था। बाद में कांग्रेस आलाकमान के समझाने पर शैलजा मैदान में उतरी भीं, लेकिन तब तक दलित पार्टी से नाराज हो चुके थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

भोपाल: तंबाकू फैक्ट्री में GST इंटेलिजेंस की छापेमारी, 60 करोड़ टैक्स चोरी का खुलासा

भोपाल में तंबाकू फैक्ट्री में जीएसटी इंटेलिजेंस की छापेमारी से 60 करोड़ टैक्स चोरी का खुलासा हुआ। मालिक गिरफ्तार, जांच जारी।

एशियन गेम्स 2026 से बाहर हुए नीरज चोपड़ा, चोट लगने पर जताया दर्द

एशियन गेम्स 2026 से बाहर हुए नीरज चोपड़ा ने चोट के कारण दुख जाहिर किया। भारत के स्टार खिलाड़ी ने स्वर्ण पदक की उम्मीद खो दी।

भारतीय धरती से पहली बार जापानी लड़ाकू विमान ने भरी उड़ान, तेजस ने भी दिखाई ताकत

भारतीय धरती से पहली बार जापानी लड़ाकू विमान ने उड़ान भरी। तेजस ने भी जोधपुर में अपनी ताकत का प्रदर्शन किया। भारत-जापान रक्षा सहयोग मजबूत हुआ।

बिहार-नेपाल सीमा पर एसएसबी ने 1.05 लाख नेपाली करेंसी के साथ युवक को किया गिरफ्तार

बिहार-नेपाल सीमा पर एसएसबी ने 1.05 लाख नेपाली करेंसी के साथ युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी को फारबिसगंज कस्टम विभाग को जांच के लिए सौंपा गया।

मैहर में 11 दिन तक बंद रहेगी रोपवे सेवा, शारदीय नवरात्रि से पहले मेंटेनेंस

मैहर में 11 दिन तक बंद रहेगी रोपवे सेवा, शारदीय नवरात्रि से पहले मेंटेनेंस के कारण। श्रद्धालुओं को सीढ़ी मार्ग से मां शारदा मंदिर पहुंचना होगा।

टीएमसी ने राहुल गांधी का किया समर्थन, कहा-राजनीति में मस्ती-मजाक जरूरी

ममता बनर्जी ने राहुल गांधी का समर्थन किया है और राजनीति में मस्ती-मजाक की जरूरत पर जोर दिया है। टीएमसी ने पीएम मोदी की मिमिक्री पर राहुल का बचाव किया।

‘छात्रों की गूंज’ : कमजोर स्क्रिप्ट ने फ्लॉप करा दी एक सुपर हिट फिल्म!

राहुल गांधी के छात्रों की गूंज कार्यक्रम में संवादात्मक प्रयास के बावजूद कमजोर स्क्रिप्ट ने इसे सुपरहिट बनने से रोका। भाजपा ने इसे राजनीतिक मुद्दा बनाने का आरोप लगाया।

विजय सेतुपति ने की ‘महाराजा 2’ की पुष्टि, हॉलीवुड रीमेक भी होगा

विजय सेतुपति ने महाराजा 2 की पुष्टि की है। फिल्म के हॉलीवुड रीमेक के अधिकार भी बिक चुके हैं। यह खबर तमिल सिनेमा के लिए बड़ी उपलब्धि है।

केजरीवाल का राहुल गांधी पर हमला: पंजाब में नशा कांग्रेस, अकाली और BJP की देन

केजरीवाल ने पंजाब में नशा कांग्रेस, अकाली और BJP की देन बताया। राहुल गांधी पर तीखा हमला करते हुए उन्होंने नशाखोरी पर सवाल उठाए।

10 महीने पहले हुई लव मैरिज, प्रयागराज में दरोगा की पत्नी की मौत

प्रयागराज में दरोगा की पत्नी की मौत से इलाके में तनाव बढ़ा है। 10 महीने पहले हुई थी उनकी लव मैरिज। पुलिस जांच जारी है।