राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे से मिले शशि थरूर, बोले- सबकुछ ठीक है, हम साथ आगे बढ़ रहे हैं

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

नई दिल्ली। पार्टी हाईकमान से अनबन की खबरों के बीच गुरुवार को तिरुवनंतपुरम के कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने नई दिल्ली में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और राहुल गांधी से मुलाकात की। इस मुलाकात के बाद थरूर ने कहा कि दोनों नेताओं के साथ अच्छी और सकारात्मक चर्चा हुई। सबकुछ ठीक है, हम साथ आगे बढ़ रहे हैं।

उल्लेखनीय है कि लंबे समय से शशि थरूर की कांग्रेस आलाकमान से अनबन की खबरें चल रही हैं। वे पिछली कई बैठकों से गायब थे। यहां तक कि केरल विधानसभा चुनावों को लेकर बुलाई बैठक से भी उन्होंने किनारा कर लिया था। कई मौकों पर उन्होंने पार्टीलाइन से अलग जाकर बयान दिया था। थरूर ने कई बार महसूस किया कि उन्हें पार्टी आयोजनों में वह प्रमुख भूमिका नहीं दी जा रही, जिसकी वे अपेक्षा रखते हैं। खासकर कोच्चि के महापंचायत कार्यक्रम में राहुल गांधी द्वारा उनका नाम न लेना उनकी नाराजगी का प्रमुख कारण माना गया था। इसके बाद हुई इस मुलाकात से कई तरह की अटकलें लगाई जा रही हैं।

बताया जाता है कि कांग्रेस आलाकमान विधानसभा चुनावों से पहले किसी भी तरह के अंदरूनी मतभेद को बढ़ने नहीं देना चाहता। इसलिए राहुल गांधी और खड़गे ने थरूर से अलग बैठक कर उनकी बात सुनी और असहमति के बिंदुओं पर चर्चा की। बताया गया कि एआईसीसी पहले से ही थरूर को साधने की कोशिश में लगी थी, ताकि चुनावों से पहले एकजुटता का संदेश दिया जा सके।

राहुल और खरगे से गुरुवार को मुलाकात के बाद थरूर ने सोशल मीडिया वेबसाइट एक्स पर पोस्ट लिख कर दोनों नेताओं का गर्मजोशी भरी और सार्थक चर्चा के लिए धन्यवाद दिया। थरूर ने लिखा, ‘आज कई विषयों पर गर्मजोशी भरी और सार्थक चर्चा के लिए कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे जी और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी जी का धन्यवाद। भारत के लोगों की सेवा में आगे बढ़ते हुए हम सब एक ही पेज पर हैं।‘ थरूर ने अपने पोस्ट के साथ एक तस्वीर भी पोस्ट की जिसमें तीनों नेता साथ बैठे नजर आ रहे थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

दिवाली से पहले मध्यप्रदेश कैबिनेट के बड़े फैसले, देखें पूरी लिस्ट

मध्यप्रदेश कैबिनेट के बड़े फैसले दिवाली से पहले लिए गए। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में कई योजनाओं को मंजूरी मिली।

मध्य प्रदेश में पैराक्वाट पर प्रतिबंध, स्टॉक नष्ट करने के दिए निर्देश

मध्य प्रदेश में पैराक्वाट पर प्रतिबंध के साथ स्टॉक नष्ट करने के निर्देश जारी किए गए हैं। यह कदम किसान और स्वास्थ्य सुरक्षा के लिए अहम है।

मध्य प्रदेश में 15 अक्टूबर से आंधी-बारिश का अलर्ट, किसानों और लोगों को सतर्क रहने की सलाह

मध्य प्रदेश में 15 अक्टूबर से आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने किसानों और आम जनता को सतर्क रहने की सलाह दी है।

मंदसौर में 2 साल के मनवीत को पिता की शहादत पर कॉन्स्टेबल नियुक्ति

मंदसौर में 2 साल के मनवीत को पिता की शहादत पर बाल आरक्षक के पद पर अनुकंपा नियुक्ति मिली है। उज्जैन एसपी ने औपचारिकताएं पूरी कीं।

इंदौर मेट्रो प्रोजेक्ट के लिए 6365 पेड़ कटेंगे, 5 हजार तोतों का आवास खतरे में

इंदौर मेट्रो प्रोजेक्ट के लिए 6365 पेड़ कटेंगे, जिससे 5 हजार तोतों का आवास खतरे में है। हाईकोर्ट ने पेड़ों की कटाई पर रोक लगाई है।

DAVV में शुरू होगी गर्भ संस्कार की पढ़ाई, योग और पोषण पर मिलेगी ट्रेनिंग

DAVV में गर्भ संस्कार की पढ़ाई शुरू होगी, जिसमें योग और पोषण पर विशेष ट्रेनिंग दी जाएगी। यह कोर्स गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य के लिए लाभकारी होगा।

भोपाल में महिला तस्कर से 2.08 करोड़ की ड्रग्स जब्त, डीआरआई की कार्रवाई

भोपाल में डीआरआई ने महिला यात्री से 2.604 किलोग्राम नशीला पदार्थ जब्त किया। महिला को एनडीपीएस एक्ट के तहत गिरफ्तार किया गया है।

अभिषेक शर्मा ने 69वां छक्का लगाकर टी20 में बनाया रिकॉर्ड

अभिषेक शर्मा ने टी20 में कैलेंडर ईयर रिकॉर्ड के बराबर छक्के लगाए। उन्होंने सबसे तेज 2,000 टी20I रन भी पूरे किए।

आप सांसद संजय सिंह ने दिल्ली पुलिस की बदसलूकी पर राज्यसभा समिति को पत्र लिखा

आप सांसद संजय सिंह ने दिल्ली पुलिस की बदसलूसी पर राज्यसभा समिति को पत्र लिखा है। उन्होंने प्रदर्शन के दौरान पुलिस के रवैये पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

सीएम योगी बोले- धन के लिए धर्म नहीं त्यागूंगा, युद्ध में बम-गोले भी दागूंगा

सीएम योगी ने भारत सेवाश्रम संघ के शताब्दी समारोह में स्पष्ट कहा कि धन के लिए धर्म नहीं त्यागूंगा। उन्होंने युद्ध की स्थिति में बम-गोले दागने का संकल्प भी जताया।