आईसीसी अंडर-19 वर्ल्ड कप ; पकिस्तान को हराया, सेमीफाइनल में अफगानिस्तान से होगी भिड़ंत
👉 यह भी पढ़ें:
- टी20 वर्ल्ड कप : भारत में बांग्लादेश के मैचों पर ICC–BCB में बढ़ा टकराव
- टी 20 वर्ल्ड कप के लिए टीम इंडिया का एलान, शुभमन गिल बाहर, ईशान किशन और रिंकू सिंह को मिली जगह
- टी20 वर्ल्ड कप 7 फरवरी से, 4 ग्रुप में बांटी गई 20 टीमें, अगर फाइनल में पाकिस्तान नहीं पहुंचा तो 8 मार्च को अहमदाबाद में खिताबी मुकाबला
- कप्तान हरमनप्रीत कौर ने वर्ल्ड कप जीत का श्रेय टीम, बीसीसीआई और दर्शकों को दिया
आईसीसी अंडर-19 वर्ल्ड कप में भारत ने पकिस्तान को 58 रन से शिकस्त दी भारत का मुकाबला अब , सेमीफाइनल में अफगानिस्तान से होगा
पाकिस्तान 253 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए 33.3 ओवर में इसे हासिल नहीं कर सका.
पाकिस्तान को सेमीफ़ाइनल में पहुंचने के लिए इस लक्ष्य को 33.3 ओवर में ही हासिल करना था.
भारत और पाकिस्तान के बीच जिम्बाब्वे के बुलावायो में खेले गए मैच में भारत ने 253 रनों का लक्ष्य रखा, जिसका पीछा करते हुए पाकिस्तान टीम 46.2 ओवर में 194 रनों पर ऑल आउट हो गई.पाकिस्तान की ओर से उसमान ख़ान ने सबसे ज़्यादा 92 गेंदों पर 66 रन बनाए.
भारत की ओर से कप्तान आयुष म्हात्रे और खिलान पटेल ने तीन-तीन विकेट लिए.
भारत अब 4 फरवरी को अफग़ानिस्तान के साथ सेमीफ़ाइनल खेलेगा.


