पटना। पटना के बिहटा में रविवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। यहां यात्रियों से भरे एक ऑटो को तेज रफ्तार ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। इस भीषण हादसे में 5 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 3 लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि मृतक सभी एक ही परिवार के सदस्य थे और भोजपुर जिले के रहने वाले थे।
बताया जाता है कि परिवार के सभी लोग मनेर में उर्स मेला देखने गए थे। रविवार सुबह वे एक ऑटो से वापस लौट रहे थे, तभी रास्ते में तेज रफ्तार ट्रक ने ऑटो को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ऑटो पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और मौके पर अफरा–तफरी मच गई। मृतकों में 3 पुरुष और 2 महिलाएं शामिल हैं।
👉 यह भी पढ़ें:
- भिंड-ग्वालियर रोड पर भीषण हादसा: 8 मजदूरों की मौत, 25 घायल; NH-719 को फोरलेन करने की भी है मांग
- Haridwar Road Accident: हरिद्वार में भीषण सड़क हादसा, रोडवेज बस और पिकअप की टक्कर में 3 की मौत, 5 गंभीर घायल
- Indore Road Accident: राजनाथ सिंह के भतीजे की दर्दनाक मौत, सड़क किनारे खड़ी कार के पास हुआ ऐसा हादसा कि मच गया हड़कंप!
- रोहतास में भीषण सड़क हादसा: तिलक से लौट रहे एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत, खुशियां मातम में बदलीं
- लू के बीच बदलेगा मौसम: 11 राज्यों में बारिश-आंधी का अलर्ट, तेज हवाओं के साथ राहत और आफत दोनों के आसार
- ग्वालियर में भीषण सड़क हादसा: तेज रफ्तार स्कॉर्पियो की टक्कर से पांच की मौत, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़
सुबह–सुबह हुए इस हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया है। बताया जा रहा है कि हादसा इतना भयावह था कि कुछ शव ऑटो में फंस गए थे, जिन्हें काफी मशक्कत के बाद बाहर निकाला गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और राहत–बचाव कार्य शुरू किया। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जिनमें 2 बच्चे भी शामिल हैं। पटना पुलिस के मुताबिक, सड़क हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। शुरुआती जांच में तेज रफ्तार और लापरवाही को हादसे की मुख्य वजह माना जा रहा है। जानकारी के अनुसार, हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश में पुलिस जुटी हुई है।



