इंदौर। धार जिले के गंधवानी के जनपद पंचायत कार्यालय में कार्यरत लेखापाल मनोज कुमार बैरागी को इंदौर लोकायुक्त की इकाई ने आज 40 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किया। सड़क निर्माण की अंतिम किस्त जारी करने के लिए लेखापाल ने 50 हजार रुपए की रिश्वत मांगी थी।
लोकायुक्त द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार आवेदक गुलाब सिंह अजनारे वह ग्राम पंचायत बलवारी कला में सरपंच प्रतिनिधि हैं। पंचायत द्वारा 10 लाख रुपए की राशि से सीसी रोड का निर्माण कराया जा रहा है। इसकी पहली किस्त ₹300000 ग्राम पंचायत के खाते में जारी की जा चुकी थी। अंतिम किस्त की राशि मूल्यांकन के आधार पर जारी की जानी थी। इसके लिए जनपद पंचायत के लेखापाल मनोज कुमार बैरागी द्वारा मांग पत्र तैयार कर जिला पंचायत कार्यालय भेजा जाना था। बैरागी ने इसके एवज में सरपंच प्रतिनिधि गुलाब सिंह अजनारे से ₹50000 की रिश्वत मांगी। इसकी शिकायत अजनारे ने पुलिस अधीक्षक लोकायुक्त राजेश सहाय की। उक्त शिकायत का सत्यापन कराया गया। बातचीत के दौरान मांग पत्र जिला पंचायत कार्यालय भेजने के एवज में ₹50000 में लेनदेन तय हुआ। आज जनपद पंचायत गंधवानी के लेखापाल मनोज कुमार बैरागी को उनके कार्यालय कक्ष में ₹40,000 की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ ट्रैप किया गया। लेखापाल के खिलाफ भ्र. नि. अ.2018 की धारा 7 के तहत कार्रवाई की जा रही है।
👉 यह भी पढ़ें:
- लोकायुक्त ने बदनावर के पटवारी को 20 हजार रुपए की रिश्वत लेते पकड़ा, एसडीएम ऑफिस फाइल भिजवाने के लिए मांगे थे 50 हजार रुपए
- इंदौर के रिटायर्ड आबकारी अधिकारी के लॉकर ने भी उगला सोना, 25 करोड़ के आसामी निकले भदौरिया
- भदौरिया ने आबकारी विभाग में मचा रखी थी लूट, लोकायुक्त छापे में 18 करोड़ से अधिक के खर्च का मिला हिसाब, नौकरी से कमाए थे करीब दो करोड़ रुपए
- रिटायर्ड आबकारी अधिकारी धर्मेंद्र भदौरिया के आठ ठिकानों पर लोकायुक्त का छापा, घर से 75 लाख रुपए नकद और ढाई किलो सोना मिला


