रांची। झारखंड में दूसरे चरण के लिए चुनाव प्रचार चल रहा है। मंगलवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने झारखंड में विपक्ष के खिलाफ जमकर हुंकार भरी। उन्होंने कहा कि अगर इंदिरा गांधी भी आ जाएं तो भी अनुच्छेद 370 वापस नहीं होगा। शाह ने कहा कि हर हाल में वक्फ संशोधन बिल भी पास कराया जाएगा।
शाह ने कांग्रेस को आरक्षण विरोधी बताते हुए कहा कि कांग्रेस पिछड़े वर्गों और दलितों का आरक्षण समाप्त कर मुसलमानों को देना चाहती है। जब तक भाजपा का एक भी विधायक है, हम मुसलमानों को आरक्षण नहीं देंगे। शाह ने कहा कि अगर जेएमएम मंत्री आलमगीर आलम के घर से 35 करोड़ रुपए और कांग्रेस सांसद के घर से 350 करोड़ रुपए बरामद हुए तो यह किसका पैसा है? यह धनबाद के युवाओं और माताओं से लूटा गया पैसा है। आप भाजपा की सरकार बनाइए और हम इन लुटेरों को सजा देंगे।
👉 यह भी पढ़ें:
- अमित शाह कर गए टीम मोहन यादव की तारीफ, कंधे से कंधा मिलाकर काम करने की बात के लगने लगे सियासी मायने
- भोपाल में बोले अमित शाह -2029 तक नशामुक्त होगा मध्यप्रदेश, डेयरी और न्याय व्यवस्था पर जोर
- वंदे मातरम पर सियासी संग्राम: कांग्रेस-बीजेपी आमने-सामने, यूपी से केरल तक बढ़ा विवाद
- शहजाद भट्टी नेटवर्क पर भारत-पाकिस्तान आमने-सामने, विदेश मंत्रालय ने दिया सख्त जवाब
- पश्चिमी यूपी में आतंकी नेटवर्क पर बड़ा शिकंजा! 16 संदिग्ध गिरफ्तार, अमित शाह ने बताया ISI कनेक्शन
- खड़गे का बीजेपी पर तीखा हमला: ‘जिन्होंने आज़ादी की लड़ाई नहीं लड़ी, वे हमें देशभक्ति न सिखाएं’
महिलाओं को हर महीने 2100 देंगे
शाह ने कहा कि हमने वादा किया है कि महिलाओं के बैंक खातों में हर महीने 2,100 रुपए जमा किए जाएंगे। 500 रुपए में गैस सिलेंडर देंगे और दीपावली व रक्षाबंधन पर हमारी सरकार दो गैस सिलेंडर मुफ्त देगी। शाह ने कहा कि भाजपा की सरकार आने पर युवाओं को दो हजार रुपए मिलेंगे। दिव्यांगों और विधवाओं की पेंशन में 2,500 रुपए की बढ़ोतरी की जाएगी।
घुसपैठियों को ढूंढकर बाहर करेंगे
शाह ने झारखंड में घुसपैठ की समस्या पर घुसपैठ के मुद्दे पर बोलते हुए कहा कि वे झारखंड का भोजन और रोजगार छीन रहे हैं। घुसपैठिए आदिवासी महिलाओं से 2-3 बार शादी करते हैं और उनकी जमीन हड़प लेते हैं। भाजपा की सरकार बनते ही हम यहां से हर घुसपैठिए को ढूंढ़कर बाहर करेंगे।



