मोहन सरकार में सबसे बड़ी प्रशासनिक सर्जरी, तबादला सूची पर दिख रही सीएस अनुराग जैन की कसावट

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

भोपाल। मध्यप्रदेश की मोहन सरकार ने सोमवार देर रात अपने कार्यकाल की सबसे बड़ी प्रशासनिक सर्जरी की है। सीएस बनते-बनते रह गए राजेश राजौरा को छोड़कर सीएम सचिवालय में कोई प्रमुख अफसर नहीं बचा। दोनों प्रमुख सचिव संजय कुमार शुक्ला और राघवेंद्र कुमार सिंह अब अलग–अलग विभागों के प्रमुख सचिव होंगे। इस सूची की खास बात यह है कि इसमें लूप लाइन में पड़े कई अफसरों को अच्छी पोस्टिंग मिली है, वहीं कई अफसरों को अच्छे विभागों से हटा दिया गया है।

उल्लेखनीय है कि जब से मुख्य सचिव के पद पर अनुराग जैन की नियुक्ति हुई है, तब से यह तय माना जा रहा था कि जल्द ही बड़े पैमाने पर प्रशासनिक फेरबदल होगी। झारखंड चुनाव प्रचार से लौटने के बाद मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने तबादला सूची को अंतिम रूप दिया। बताया जा रहा है कि इस सूची में अपर मुख्य सचिव डॉ. राजेश राजौरा का हस्तक्षेप भी शामिल है। मुख्यमंत्री कार्यालय में कोई प्रमुख सचिव नहीं रह गया है। अपर मुख्य सचिव मनु श्रीवास्तव से ऊर्जा विभाग वापस ले लिया गया है। वे नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा विभाग के साथ– साथ खेल एवं युवक कल्याण विभाग के अपर मुख्य सचिव होंगे।

👉 यह भी पढ़ें:

शुक्ल का नगरीय प्रशासन में जाना चर्चा में

मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव के रूप में काम कर रहे संजय कुमार शुक्ल को इस पद से हटाने के बाद नगरीय विकास और आवास विभाग की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वे इसके अलावा पूर्व में सौंपे गए विभाग संभालते रहेंगे। शुक्ल को आयुक्त हाउसिंग बोर्ड का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। शुक्ल का नगरीय प्रशासन विभाग में भेजा जाना चर्चा का विषय है। कहा जाता है कि उस विभाग के मंत्री कैलाश विजयवर्गीय से उनकी नहीं बनती। यह भी चर्चा है कि सीएम ने उस विभाग पर अपनी पकड़ मजबूत रखने के लिए शुक्ल की वहां तैनाती करवाई है। वहीं, राघवेंद्र सिंह से लोक सेवा प्रबंधन विभाग ले लिया गया है और प्रमुख सचिव औद्योगिक नीति और निवेश प्रोत्साहन के साथ प्रमुख सचिव एमएसएमई का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

मनीष सिंह के जिम्मे अब परिवहन विभाग

इस सूची के नामों में सबसे ज्यादा चर्चा मनीष सिंह की है। मप्र गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल के आयुक्त मनीष सिंह को परिवहन विभाग का अपर सचिव, मध्य प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम का प्रबंध संचालक तथा इंटर स्टेट ट्रांसपोर्ट अथारिटी भोपाल का कार्यपालन अधिकारी का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। इसी तरह पंचायत राज के संचालक और राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के सीईओ का अतिरिक्त प्रभार संभाल रहे मनोज पुष्प को सहकारिता संस्थाएं मप्र भोपाल का वि.क.अ. सह आयुक्त, सह पंजीयक बनाया गया है।

बामरा को भारी पड़ी सीएम की नाराजगी

गुलशन बामरा को अब प्रमुख सचिव जनजातीय कार्य विभाग बनाया गया है। पिछले महीने सीएम मोहन यादव की बैठक में नाराजगी के चलते उन्हें प्रमुख सचिव पशुपालन से हटा दिया गया था। जनजातीय कार्य विभाग एसीएस नीरज मंडलोई से नगरीय विकास और आवास विभाग वापस लेते हुए उन्हें अपर मुख्य सचिव ऊर्जा और एमडी पावर मैंनेजमेंट कंपनी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं, मनु श्रीवास्तव से ऊर्जा विभाग वापस लेते हुए उन्हें खेल और युवा कल्याण विभाग का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

मणिपुर में BJP को बड़ा झटका, 93 नेताओं और कार्यकर्ताओं ने एक साथ दिया इस्तीफा

मणिपुर के इम्फाल ईस्ट जिले में 93 बीजेपी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने सामूहिक इस्तीफा देकर मंडल इकाई को भंग कर दिया। मणिपुर में बीजेपी को बड़ा झटका लगा है।

विधि अधिकारियों की नियुक्ति प्रक्रिया पर रोक लगाने से हाई कोर्ट का इनकार, दोनों आवेदन खारिज

मध्यप्रदेश हाई कोर्ट ने महाधिवक्ता कार्यालय में विधि अधिकारियों की नियुक्ति प्रक्रिया पर रोक लगाने से इनकार कर दिया है। कोर्ट ने कहा कि इस स्तर पर चयन प्रक्रिया पर रोक लगाने का कोई औचित्य नहीं है।

850 सीटें हुईं तो खत्म होगा लोकतंत्र, स्टालिन से मुलाकात के बाद बोले राहुल गांधी

चेन्नई में स्टालिन से मुलाकात के बाद राहुल गांधी ने परिसीमन विधेयक को लेकर केंद्र पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि 850 लोकसभा सीटें होने से लोकतंत्र खत्म हो जाएगा।

सलमान खान ने रिलीज किया ‘मातृभूमि’ का नया गाना ‘रंग केसरी’

सलमान खान की आगामी फिल्म मातृभूमि का नया देशभक्ति एंथम रंग केसरी गाना आधिकारिक तौर पर रिलीज कर दिया गया है। सुखविंदर सिंह और मीत ब्रोस के इस गाने में सेना के शौर्य को दिखाया गया है।

पीएम मोदी का विपक्ष पर तंज, नाराज फूफाओं को भूपेन दा के गीत सुनने की सलाह

पीएम मोदी ने भूपेन हजारिका जन्म शताब्दी समारोह में विपक्ष को 'नाराज फूफा' कहा और भूपेन दा के गीत सुनने की सलाह दी।

मोदी सरकार को परिसीमन बिल पर 3 दिन में 6 दलों का समर्थन, 38 सांसद जुड़े

परिसीमन बिल पर 6 दलों का समर्थन मिलने से सरकार के पक्ष में 38 सांसद जुड़े। संसद का विशेष सत्र 30 नवंबर 2026 से शुरू होगा।

कांग्रेस को झटका: स्टालिन ने डिलिमिटेशन बिल के विरोध से किया इनकार

परिसीमन बिल पर स्टालिन के समर्थन से कांग्रेस को बड़ा झटका, चेन्नई में 'INDIA' नेताओं की अपील भी बेअसर रही।

क्रिकेटर मोहम्मद शमी ने BJP अध्यक्ष नितिन नवीन से की मुलाकात, भाजपा में हो सकते हैं शामिल

मोहम्मद शमी की भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन से मुलाकात के बाद राजनीति में उनकी एंट्री और अमरोहा से चुनाव लड़ने की चर्चा तेज हो गई है।

उद्धव ठाकरे ने परिसीमन बिल पर कहा-यह भाजपा की तैयार की गई स्क्रिप्ट है

परिसीमन विधेयक पर विरोध में उद्धव ठाकरे ने बीजेपी पर तंज कसा। शिवसेना (यूबीटी) ने सांसदों को व्हिप जारी किया और सहयोगी दलों से पुनर्विचार की अपील की।

अभिषेक बनर्जी ने लोकसभा स्पीकर को लिखा पत्र, TMC की 20 बागी सांसदों को वोटिंग से रोका जाए

हिंदी फोकस की मांग के तहत तृणमूल नेता अभिषेक बनर्जी ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को पत्र भेजकर 20 बागी सांसदों को मतदान से रोकने की मांग की है।