मुंबई। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने महाराष्ट्र में बुधवार को भाजपा और संघ पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने बंटेंगे तो कटेंगे और एक हैं तो सेफ हैं जैसे नारों की चर्चा करते हुए कहा कि कांग्रेस नेताओं ने देश और सभी समुदायों को एकजुट रखने के लिए अपनी जान कुर्बान की। इसके विपरीत भाजपा और संघ का स्वतंत्रता आंदोलन और देश की एकता में कोई योगदान नहीं था।
मल्लिकार्जुन खड़गे ने भाजपा नीत महायुति सरकार को चोरों की सरकार करार दिया। उन्होंने कहा कि जाति जनगणना, जिसका वादा कांग्रेस ने अपने चुनावी घोषणापत्र में किया था, उसका उद्देश्य एकता को बढ़ावा देना और सभी वर्गों के लिए लाभों का समान वितरण करना है। यह लोगों को बांटने के लिए नहीं है। खड़गे ने कहा कि मोदी को अपने प्रदर्शन और कार्य विचारधारा के बारे में बोलना चाहिए तथा झूठ फैलाने से बचना चाहिए। मोदी ने आम लोगों के बैंक खातों में 15 लाख रुपये जमा करने और हर साल 2 करोड़ नौकरियां पैदा करने के बारे में झूठ बोला। भाजपा ने केवल झूठे वादे किए।
👉 यह भी पढ़ें:
- अमरावती अस्पताल के NICU में भीषण आग: 3 नवजातों की मौत, 39 बच्चों में मची अफरा-तफरी; वेंटिलेटर में धमाके के बाद भड़की आग
- पीएम मोदी के भाषण पर छात्र आंदोलन का असर, 76 मिनट में 52 बार याद आए युवा और नौजवान
- रेवती रेंज में मंत्रीजी ने पौधों से बनवाई पीएम की ऐसी तस्वीर, मोदीजी अगर देख लें तो सिर पीट लें
- एक ही सुबह कई बार कांपी धरती: नासिक से चंबा और अफगानिस्तान तक भूकंप के झटके
- Rahul Gandhi का बड़ा बयान- मोदी और शाह को इस्तीफा देने तक सोने नहीं देंगे
- हल्द्वानी में ‘शुद्धिकरण’ पर बवाल, खड़गे बोले- अपमान हुआ; नड्डा ने कहा- जांच कराएंगे



