झारखंड में बोले राहुल गांधी- अगर संविधान पढ़ा होता तो नफरत नहीं फैलाते प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

Date:

रांची। झारखंड में दूसरे चरण के मतदान के लिए सभी दलों ने पूरी ताकत झोंक दी है। शुक्रवार को राहुल गांधी ने गोड्‌डा में एक सभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि भाजपा ने संविधान को कूड़ेदान में डालने की कोशिश करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि अगर पीएम मोदी ने संविधान पढ़ा होता तो नफरत नहीं फैलाते।

राहुल ने कहा कि हम संविधान की रक्षा कर रहे हैं। हमारी मोहब्बत की दुकान है, उनका नफरत का बाजार है। हम भाजपा की नफरत और हिंसा को मोहब्बत से खत्म कर सकते हैं। हम प्रधानमंत्री मोदी से नहीं डरते, वह तो अरबपतियों की कठपुतली की तरह काम कर रहे हैं। अरबपति जो कहते हैं नरेंद्र मोदी वही करते हैं। पीएम मोदी ने गरीबों का पैसा छीनकर, अरबपतियों का 16 लाख करोड़ रुपया माफ किया है। महाराष्ट्र में धारावी की एक लाख करोड़ रुपए की जमीन भी अडाणी को सौंपी जा रही है। सच्चाई ये है कि महाराष्ट्र में हमारी सरकार को जमीन हथियाने के लिए ही गिराया गया है।

आरक्षण बढ़ाने का किया वादा

राहुल गांधी ने कहा कि भाजपा ने झारखंड में भाजपा ने पिछड़े वर्ग का आरक्षण 27% से घटाकर 14% कर दिया था। एक तरफ नरेंद्र मोदी भाषण देते हैंमैं पिछड़े वर्ग का हूं। वहीं दूसरी तरफ पिछड़े वर्ग का आरक्षण कम कर देते हैं, आपकी जमीन छीन लेते हैं, नोटबंदी कर बेरोजगार बना देते हैं। इसलिए झारखंड में हमने निर्णय ले लिया हैएसटी का आरक्षण 28% करेंगे, एससी का आरक्षण 12% करेंगे और ओबीसी का आरक्षण 27% करेंगे।

जातीय जनगणना लोकसभा में पास कराएंगे

राहुल गांधी ने कहा कि कांग्रेस लोकसभा में जातीय जनगणना का प्रस्ताव पास करेगी। उन्होंने कहा कि दलितों, आदिवासियों, पिछड़ों, गरीबों की सही संख्या सामने आते ही हम आरक्षण की 50 प्रतिशत की दीवार को झारखंड से लेकर दिल्ली तक तोड़कर दिखाएंगे।

आधे घंटे हेलिकॉप्टर में किया इंतजार

शुक्रवार को राहुल गांधी झारखंड में चुनाव प्रचार के लिए गए थे। इस दौरान उनके हेलिकॉप्टर के गोड्डा के बेलबड्डा में काफी समय तक उड़ने की अनुमति नहीं मिली। इस दौरान वे हेलिकॉप्टर में ही बैठे रहे। इसका एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

सीवीसी रिपोर्ट: अदालतों में लंबित 7200+ भ्रष्टाचार मामले

सीवीसी रिपोर्ट में भ्रष्टाचार के 7,229 लंबित मामले। इनमें 409 मामले दो दशक से अधिक समय से अदालतों में रुके हैं।

निरंजन बने साइबर सेल एडीजी, 30 सूबेदारों का प्रमोशन

मध्य प्रदेश में साइबर सेल एडीजी का पदभार निरंजन बी. वायंगणकर को सौंपा गया है। 30 सूबेदारों का प्रमोशन भी किया गया है।

बैंक यूनियनों की 11 सितंबर को हड़ताल, सेवाएं प्रभावित

बैंक यूनियनों की हड़ताल से सेवाएं प्रभावित होंगी। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस ने 11 सितंबर को हड़ताल का आह्वान किया है।

अफगानिस्तान टी20 सीरीज: संजू सैमसन की भारतीय टीम में वापसी

अफगानिस्तान टी20 सीरीज में संजू सैमसन की वापसी भारतीय टीम के लिए महत्वपूर्ण है। श्रेयस अय्यर की कप्तानी में नई दिशा मिलेगी।

सुप्रीम कोर्ट ने प्रदर्शनकारी छात्रों की FIR रद्द की

प्रदर्शनकारी छात्रों की एफआईआर रद्द होने से सुप्रीम कोर्ट ने छात्रों को राहत दी। कोर्ट ने नीट-यूजी पेपर लीक के विरोध में दर्ज एफआईआर को रद्द किया।

एनसीएलटी ने सुभाष चंद्रा की कर्ज निपटान योजना पर लगाई रोक

NCLT ने सुभाष चंद्रा की कर्ज निपटान योजना पर रोक लगाई। 5-सदस्यीय पीठ ने संपत्ति बिक्री पर भी रोक लगाई।

एससीओ में पीएम मोदी: आतंकवाद के खिलाफ दोहरे मापदंड खत्म हों

एससीओ शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने आतंकवाद के खिलाफ दोहरे मापदंड खत्म करने की अपील की। उन्होंने आतंकवाद के इकोसिस्टम को नष्ट करने पर जोर दिया।

गोवा-दिल्ली इंडिगो फ्लाइट की मोपा एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग

गोवा-दिल्ली फ्लाइट के इंजन की खराबी से मोपा एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग, सभी यात्री सुरक्षित।

आरजीपीवी को तीन क्षेत्रीय विश्वविद्यालयों में बांटा जाएगा, कैबिनेट की बैठक में कई फैसले

आरजीपीवी का विभाजन, तीन क्षेत्रीय विश्वविद्यालयों में होगा। कैबिनेट ने इस फैसले की मंजूरी दी।

महू इन्फैंट्री स्कूल के 78वें स्थापना दिवस पर वीरों को नमन

महू इन्फैंट्री स्कूल के 78वें स्थापना दिवस पर वीर सैनिकों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। यह संस्थान भारतीय सेना के लिए रणनीतिक प्रशिक्षण का मुख्य केंद्र है।