👉 यह भी पढ़ें:
- Gorakhpur Encounter: STF ने 1 लाख के इनामी बदमाश मुस्तफिजुल उर्फ बाबू को किया ढेर, कई राज्यों में हत्या के केस दर्ज
- CM Yogi: अयोध्या में गरजे सीएम योगी, कहा-सपा और कांग्रेस ने किया हनुमानगढ़ी की सीढ़ियों पर नमाज पढ़ाने का पाप
- सीएम योगी ने साधा अखिलेश यादव पर जमकर निशाना, कहा- जो 12 बजे सोकर उठते हैं, उन्हें जनता का दर्द नहीं दिखता
- सीएम योगी ने हाथरस में अखिलेश यादव पर बोला हमला, कहा-राम लला के दर्शन कर लीजिए सद्बुद्धि आ जाएगी
- UP STF Encounter: 1.25 लाख का इनामी लल्लन सिंह ढेर, 7 हत्याओं और SI की पिस्टल लूट का आरोपी आखिर कैसे पहुंचा मौत के मुहाने तक?
- Bhopal Terror Module Exposed: भोपाल से राजस्थान, यूपी और हरियाणा तक फैला नेटवर्क! ATS की कार्रवाई में चौंकाने वाले खुलासे
0:00 left
लखनऊ। सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने शुक्रवार को दावा किया कि महाराष्ट्र चुनाव के बाद यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ की कुर्सी छिन जाएगी। उन्होंने कहा कि कुर्सी खतरे में आने के बाद हमारे सीएम समाज में अंदर ही अंदर बारूद बिछा रहे हैं।
समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव शुक्रवार को करहल में उपचुनाव को लेकर एक जनसभा को संबोधित कर रहे थे। अखिलेश ने कहा कि बांटने की राजनीति कामयाब नहीं होगी। यहां जनता और किसानों को परेशान किया जा रहा है। नौजवानों के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा सभी 9 सीटों पर हारने जा रही है। भाजपा के सहयोगी दल भी बटेंगे तो कटेंगे के नारे को स्वीकार नहीं कर रहे हैं। बुलडोजर को हमेशा के लिए खत्म कर दिया गया। इसके लिए सुप्रीम कोर्ट का धन्यवाद करता हूं, अधिकारियों को कार्रवाई का सामान करना पड़ेगा। डिवाइड एंड रूल यहां की जनता कभी स्वीकार नहीं कर सकती है। अखिलेश ने कहा कि महाराष्ट्र के चुनाव के बाद उत्तर प्रदेश की कुर्सी भी छिन जाएगी। हमारे सीएम समाज में अंदर ही अंदर बारूद बिछा रहे हैं लेकिन उनके नीचे सुरंग खुद रही है। उनकी कुर्सी भी खतरे में है।



