आखिर मणिपुर मामले में क्यों एक्टिव हुए गृह मंत्री शाह, कहीं सरकार गिर जाने का तो नहीं है खतरा?

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

नई दिल्ली। मणिपुर एक बार फिर हिंसा की चपेट में है। यह हालात वहां कोई एक-दो दिन में नहीं बने हैं, बल्कि लंबे समय से हैं। विपक्ष के लगातार हमले के बावजूद न तो पीएम नरेंद्र मोदी और न ही गृह मंत्री अमित शाह ने इसमें कोई दिलचस्पी दिखाई। दोनों नेता महाराष्ट्र और झारखंड चुनाव में लगे रहे। रविवार को अचानक जब गृह मंत्री अमित शाह ने महाराष्ट्र का दौरा रद्द कर नागपुर से दिल्ली के लिए वापसी की तो चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया। दरअसल शाह नेशलन पीपुल्स पार्टी (एनपीपी) द्वारा मणिपुर सरकार से समर्थन वापस लेने से चिन्ता में आ गए हैं।

उल्लेखनीय है कि कॉनराड संगमा के नेतृत्व वाली एनपीपी ने रविवार को भाजपा से अपना समर्थन वापस ले लिया। कोनराम संगमा ने रविवार को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा को लिखे पत्र में कहा था कि नेशनल पीपुल्स पार्टी मणिपुर राज्य में मौजूदा कानून और व्यवस्था की स्थिति पर अपनी गहरी चिंता व्यक्त करना चाहती है। पिछले कुछ दिनों में, हमने स्थिति को और बिगड़ते देखा है, जहां कई और निर्दोष लोगों की जान चली गई है। संगमा ने कहा था कि उन्हें पक्का लगता है कि बीरेन सिंह के नेतृत्व में मणिपुर राज्य सरकार संकट को हल करने में पूरी तरह विफल रही है। 60 सीटों वाली मणिपुर विधानसभा में एनपीपी के सात विधायक हैं।

👉 यह भी पढ़ें:

यह है मणिपुर विधानसभा में सीटों का गणित

मणिपुर में विधानसभा की कुल 60 सीटें हैं जिसमें बहुमत के लिए 31 सीटों की जरूरत होती है। 2022 के चुनाव में भाजपा को 32, कांग्रेस को 5, जदयू को 6, नागा पीपुल्स फ्रंट को 5 और एनपीपी को 7 सीटें मिली थीं। वहीं कुकी पीपुल्स एलायंस को 2 सीटें मिली थीं और 3 सीटों पर निर्दलीय प्रत्याशियों ने कब्जा जमाया था। जदयू के 6 में से 5 विधायक औपचारिक रूप से भाजपा में शामिल हो गए थे, जिससे विधानसभा में भाजपा के पास कुल 37 सीटें हो गईं, जोकि बहुमत से अधिक है।

बहुमत के बाद भी शाह की चिन्ता क्या है?

विधानसभा में बहुमत होने के बाद भी भाजपा की चिन्ता का कारण मणिपुर हालात पर उसके विधायकों का नाराज होना है। बताया जाता है कि भाजपा के ही सात कुकी विधायक नाराज चल रहे हैं और अगर बहुमत सिद्ध करने की बारी आई तो वे पार्टी का साथ छोड़ सकते हैं। मणिपुर में लंबे समय से हालत बेकाबू हैं, लेकिन केंद्र में भाजपा की सरकार होने के बावजूद कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। शाह की चिन्ता यही है कि कैसे भी करके मणिपुर में अपनी सरकार को बचाया जाए इसलिए वे महाराष्ट्र की चिन्ता छोड़ ताबड़तोड़ बैठकें करने में जुट गए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

मीरा कुमार स्पीकर बनेंगी, खरगे पेश करेंगे ज्ञानेश कुमार के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव

मीरा कुमार स्पीकर बनेंगी और खरगे पेश करेंगे ज्ञानेश कुमार के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव। 30 अक्टूबर को कांग्रेस अध्यक्ष के आवास पर जन-महाभियोग होगा।

अमेठी के शरद पूर्णिमा मेले में खस्ता खाने से 17 लोग बीमार, 102 की जांच

अमेठी के शरद पूर्णिमा मेले में खस्ता खाने से 17 लोग बीमार, 102 की जांच की गई। स्वास्थ्य विभाग ने तत्काल कार्रवाई की।

टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में सोनीपत से अमन की 12वीं गिरफ्तारी, बैंक खातों की जांच जारी

टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामले में सोनीपत से अमन की 12वीं गिरफ्तारी हुई है। बैंक खातों की जांच जारी है और मुंबई पुलिस पूछताछ कर रही है।

सुप्रीम कोर्ट का निर्देश: डिजिटल फ्रॉड में लापरवाही पर बैंक देंगे मुआवजा

सुप्रीम कोर्ट ने डिजिटल फ्रॉड में बैंकों की जिम्मेदारी तय की। अगर बैंक की गलती से धोखाधड़ी होती है, तो मुआवजा देना होगा।

महापौर जी, चार साल बाद समझ आया, क्यों नहीं होते जनता के काम, अधिकारी नहीं सुनते तो आप क्या कर रहे थे?

महापौर पुष्यमित्र भार्गव के कार्यकाल में जनता की समस्याएं अनसुलझी रहीं। अधिकारियों की लापरवाही और लंबित फाइलों ने जनता को निराश किया।

पाकिस्तान के सिंध में एंबुलेंस हादसा: ऑक्सीजन सिलेंडर फटने से गर्भवती महिला समेत 10 की मौत

पाकिस्तान के सिंध में एंबुलेंस हादसा हुआ, जिसमें ऑक्सीजन सिलेंडर फटने से गर्भवती महिला समेत 10 की मौत हुई। दुर्घटना थारपारकर जिले के स्वास्थ्य केंद्र के बाहर हुई।

एक्ट्रेस सारा अली खान के खिलाफ फतवा, केदारनाथ मंदिर में किया था दर्शन

सारा अली खान के केदारनाथ मंदिर दर्शन पर मौलाना शहाबुद्दीन ने कड़ा फतवा जारी किया है। उन्होंने इस्लामी शरीयत के उल्लंघन का आरोप लगाते हुए माफी की मांग की।

ग्वालियर में करवा चौथ के दिन पति ने पत्नी को सिलबट्टा से मार डाला

ग्वालियर में करवा चौथ के दिन पति ने पत्नी को सिलबट्टा से मारा। घटना के बाद आरोपी ने खुद पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया।

शेयर बाजार में तेज रिकवरी: सेंसेक्स 905 अंक उछला, निफ्टी 22,936 पार

शेयर बाजार में तेज रिकवरी के साथ सेंसेक्स 905 अंक उछला और निफ्टी 22,936 को पार कर गया। बाजार में तेजी के कारणों और प्रभावों की पूरी जानकारी।

सिम्पलेक्स की जमीन के लिए हाईकोर्ट जा रहा है सहकारिता विभाग, कोर्ट में हारने के बाद कलेक्टर ने दिखाई थी सख्ती

सिम्पलेक्स जमीन विवाद में सहकारिता विभाग हाईकोर्ट जाएगा। कलेक्टर शिवम वर्मा ने अधिकारियों से जवाब मांगा और भूमाफियाओं पर कार्रवाई तेज की।