विजयपुर में हार के बाद बोले रावत-कुछ लोगों ने मुझे हराने में कोई कसर नहीं छोड़ी, भाजपा नेताओं को बरगलाया

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

भोपाल। विजयपुर उपचुनाव में हार के बाद रामनिवास रावत ने सोमवार को मीडिया के सामने अपना दर्द बयां किया। रावत ने कहा कि कुछ लोगों ने मुझे हरवाने में कोई कसर नहीं छोडी। उन्हें लगा कि भाजपा में मेरे आने के बाद उनका सबकुछ खत्म हो जाएगा। उन्होंने भाजपा के मूल लोगों को बरगलाया।

सोमवार को मीडिया से बातचीत के दौरान रावत ने अपना दर्द बयां किया। उनसे जब पूछा गया कि इतना काम कराने के बाद भी क्या जनता समझ नहीं पाई? इसके जवाब में उन्होंने कहा कि जनता न कहें, कुछ ही लोग हैं। मंत्री पद मतलब बढ़ता हुआ पद स्वीकार नहीं कर पाए। जनता ने तो मुझे 93 हजार वोट दिए हैं। कुछ ही लोग स्वीकार नहीं कर पाए। रावत ने कहा कि मूल भाजपा के लोगों को कहा गया कि ये जीतकर आ गया, तो तुम्हारी कौन सुनेगा? अपने आदमियों को देखेगा।

जनता के बीच रहकर करूंगा काम

रावत ने कहा कि जनता ने मुझे भले ही नकार दिया हो, लेकिन मैं जनता के बीच रहकर काम करूंगा। अपने क्षेत्र के विकास के लिए जीवनपर्यंत हर संभव प्रयास करता रहूंगा। विजयपुर के विकास के संकल्प को स्मरण करते हुए काम करता रहूंगा।। रावत ने कहा कि विजयपुर क्षेत्र की जनता को बहुत धन्यवाद देता हूं, उनका प्यार – स्नेह मुझे मिलता रहा है और आगे भी मिलता रहेगा। रावत ने कहा मैं शासकीय सेवा में भी जा सकता था, लेकिन क्षेत्र की स्थिति को देखते हुए मैंने समाजसेवा का क्षेत्र चुना।

शर्मा ने कहा-कार्यकर्ताओं ने हार का अंतर घटाया

रावत के बयान पर प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा कि उन्हें नही पता कि रावत ने क्या कहा, लेकि मैं भाजपा के कार्यकर्ताओं को दाद देता हूं। वे हार के अंतर को 18 हजार से 7 हजार पर ले आए। जब उनसे वन मंत्री के पद के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि यह मुख्यमंत्री के अधिकार क्षेत्र का मामला है। किसे क्या काम देना है, वे ही इस पर फैसला लेंगे। शर्मा ने कहा कि कांग्रेस ने झूठ का परसेप्शन बनाया कि आदिवासियों पर आक्रमण किया। भाजपा का नाम लिया गया। इससे थोड़ा नुकसान जरूर हुआ है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

आशुतोष रांका और सौरव दास की मुश्किलें बढ़ीं, अदालत ने दो दिन की हिरासत बढ़ाई

आशुतोष रांका और सौरव दास की न्यायिक हिरासत दो दिन बढ़ी। अदालत ने 21 अक्टूबर तक हिरासत में रखने का आदेश दिया है।

अयोध्यापुरी की जमीन के मामले में एक्शन में कलेक्टर शिवम वर्मा, कोर्ट में हार के बाद अधिकारियों से मांगा स्पष्टीकरण

अयोध्यापुरी जमीन विवाद में कोर्ट में हार के बाद कलेक्टर शिवम वर्मा ने अधिकारियों से जवाब मांगा है। भूमाफियाओं पर भी कलेक्टर सख्त हैं।

शनाया कपूर का ओटीटी डेब्यू, ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर’ सीरीज में थ्रिलर अवतार

शनाया कपूर का ओटीटी डेब्यू स्टूडेंट ऑफ द ईयर सीरीज में थ्रिलर अवतार लेकर आ रही हैं। नई वेब सीरीज 13 नवंबर से JioHotstar पर होगी।

मणिपुर हिंसा: CM आवास के बाहर शव छोड़ने से तनाव बढ़ा, गिरफ्तारी की मांग

मणिपुर हिंसा के बाद मुख्यमंत्री आवास के बाहर शव रखकर प्रदर्शन हुआ। पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े और गिरफ्तारी की मांग उठी।

आज शेयर मार्केट में भारी गिरावट, सेंसेक्स 900 अंक से नीचे, 4 लाख करोड़ रुपये डूबे

आज शेयर बाजार में भारी गिरावट के चलते सेंसेक्स 900 अंक से नीचे आ गया। बाजार पूंजीकरण में 4 लाख करोड़ रुपये से अधिक की कमी आई।

जबलपुर की पारले बिस्किट फैक्ट्री में आग, लाखों का सामान जलकर खाक, दमकल ने काबू पाया

जबलपुर की पारले बिस्किट फैक्ट्री में आग लगी। लाखों का सामान जलकर खाक हुआ। दमकल ने आग पर काबू पाया। कोई हताहत नहीं।

कोटा पुलिस ने 15 मिनट में पकड़े टाइगर श्रॉफ पर हमला करने वाले तीन शूटर्स

कोटा पुलिस ने 15 मिनट में पकड़े टाइगर श्रॉफ पर हमला करने वाले तीन शूटर्स। मुंबई से भाग रहे आरोपियों को ट्रेन में पकड़ा गया।

कोलकाता में दुर्गा पूजा पंडाल की महिला वॉलंटियर से यौन उत्पीड़न, ASI गिरफ्तार

कोलकाता दुर्गा पूजा पंडाल की महिला वॉलंटियर से यौन उत्पीड़न की घटना में ASI कबीरुल इस्लाम को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर 18 अक्टूबर को केस दर्ज किया।

नेहा बोरा दिल्ली हाईकोर्ट पहुंची, दिल्ली पुलिस के पीस बॉन्ड नोटिस पर दायर की याचिका

नेहा बोरा ने दिल्ली पुलिस के पीस बॉन्ड नोटिस के खिलाफ हाईकोर्ट में याचिका दायर की है। उन्होंने नोटिस को रद्द करने और रोक लगाने की मांग की है।

MP खाद टोकन 2026: कटौती कब और कैसे होगी, जानिए पूरी प्रक्रिया

MP खाद टोकन 2026 प्रक्रिया में खाद कटौती कब और कैसे होगी, इसकी पूरी जानकारी। किसान अब ऑनलाइन टोकन से खाद प्राप्त कर सकेंगे।