विजयपुर में हार के बाद बोले रावत-कुछ लोगों ने मुझे हराने में कोई कसर नहीं छोड़ी, भाजपा नेताओं को बरगलाया

Date:

भोपाल। विजयपुर उपचुनाव में हार के बाद रामनिवास रावत ने सोमवार को मीडिया के सामने अपना दर्द बयां किया। रावत ने कहा कि कुछ लोगों ने मुझे हरवाने में कोई कसर नहीं छोडी। उन्हें लगा कि भाजपा में मेरे आने के बाद उनका सबकुछ खत्म हो जाएगा। उन्होंने भाजपा के मूल लोगों को बरगलाया।

सोमवार को मीडिया से बातचीत के दौरान रावत ने अपना दर्द बयां किया। उनसे जब पूछा गया कि इतना काम कराने के बाद भी क्या जनता समझ नहीं पाई? इसके जवाब में उन्होंने कहा कि जनता कहें, कुछ ही लोग हैं। मंत्री पद मतलब बढ़ता हुआ पद स्वीकार नहीं कर पाए। जनता ने तो मुझे 93 हजार वोट दिए हैं। कुछ ही लोग स्वीकार नहीं कर पाए। रावत ने कहा कि मूल भाजपा के लोगों को कहा गया कि ये जीतकर गया, तो तुम्हारी कौन सुनेगा? अपने आदमियों को देखेगा।

जनता के बीच रहकर करूंगा काम

रावत ने कहा कि जनता ने मुझे भले ही नकार दिया हो, लेकिन मैं जनता के बीच रहकर काम करूंगा। अपने क्षेत्र के विकास के लिए जीवनपर्यंत हर संभव प्रयास करता रहूंगा। विजयपुर के विकास के संकल्प को स्मरण करते हुए काम करता रहूंगा।। रावत ने कहा कि विजयपुर क्षेत्र की जनता को बहुत धन्यवाद देता हूं, उनका प्यारस्नेह मुझे मिलता रहा है और आगे भी मिलता रहेगा। रावत ने कहा मैं शासकीय सेवा में भी जा सकता था, लेकिन क्षेत्र की स्थिति को देखते हुए मैंने समाजसेवा का क्षेत्र चुना।

शर्मा ने कहा-कार्यकर्ताओं ने हार का अंतर घटाया

रावत के बयान पर प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा कि उन्हें नही पता कि रावत ने क्या कहा, लेकि मैं भाजपा के कार्यकर्ताओं को दाद देता हूं। वे हार के अंतर को 18 हजार से 7 हजार पर ले आए। जब उनसे वन मंत्री के पद के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि यह मुख्यमंत्री के अधिकार क्षेत्र का मामला है। किसे क्या काम देना है, वे ही इस पर फैसला लेंगे। शर्मा ने कहा कि कांग्रेस ने झूठ का परसेप्शन बनाया कि आदिवासियों पर आक्रमण किया। भाजपा का नाम लिया गया। इससे थोड़ा नुकसान जरूर हुआ है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

सीवीसी रिपोर्ट: अदालतों में लंबित 7200+ भ्रष्टाचार मामले

सीवीसी रिपोर्ट में भ्रष्टाचार के 7,229 लंबित मामले। इनमें 409 मामले दो दशक से अधिक समय से अदालतों में रुके हैं।

निरंजन बने साइबर सेल एडीजी, 30 सूबेदारों का प्रमोशन

मध्य प्रदेश में साइबर सेल एडीजी का पदभार निरंजन बी. वायंगणकर को सौंपा गया है। 30 सूबेदारों का प्रमोशन भी किया गया है।

बैंक यूनियनों की 11 सितंबर को हड़ताल, सेवाएं प्रभावित

बैंक यूनियनों की हड़ताल से सेवाएं प्रभावित होंगी। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस ने 11 सितंबर को हड़ताल का आह्वान किया है।

अफगानिस्तान टी20 सीरीज: संजू सैमसन की भारतीय टीम में वापसी

अफगानिस्तान टी20 सीरीज में संजू सैमसन की वापसी भारतीय टीम के लिए महत्वपूर्ण है। श्रेयस अय्यर की कप्तानी में नई दिशा मिलेगी।

सुप्रीम कोर्ट ने प्रदर्शनकारी छात्रों की FIR रद्द की

प्रदर्शनकारी छात्रों की एफआईआर रद्द होने से सुप्रीम कोर्ट ने छात्रों को राहत दी। कोर्ट ने नीट-यूजी पेपर लीक के विरोध में दर्ज एफआईआर को रद्द किया।

एनसीएलटी ने सुभाष चंद्रा की कर्ज निपटान योजना पर लगाई रोक

NCLT ने सुभाष चंद्रा की कर्ज निपटान योजना पर रोक लगाई। 5-सदस्यीय पीठ ने संपत्ति बिक्री पर भी रोक लगाई।

एससीओ में पीएम मोदी: आतंकवाद के खिलाफ दोहरे मापदंड खत्म हों

एससीओ शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने आतंकवाद के खिलाफ दोहरे मापदंड खत्म करने की अपील की। उन्होंने आतंकवाद के इकोसिस्टम को नष्ट करने पर जोर दिया।

गोवा-दिल्ली इंडिगो फ्लाइट की मोपा एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग

गोवा-दिल्ली फ्लाइट के इंजन की खराबी से मोपा एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग, सभी यात्री सुरक्षित।

आरजीपीवी को तीन क्षेत्रीय विश्वविद्यालयों में बांटा जाएगा, कैबिनेट की बैठक में कई फैसले

आरजीपीवी का विभाजन, तीन क्षेत्रीय विश्वविद्यालयों में होगा। कैबिनेट ने इस फैसले की मंजूरी दी।

महू इन्फैंट्री स्कूल के 78वें स्थापना दिवस पर वीरों को नमन

महू इन्फैंट्री स्कूल के 78वें स्थापना दिवस पर वीर सैनिकों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। यह संस्थान भारतीय सेना के लिए रणनीतिक प्रशिक्षण का मुख्य केंद्र है।