गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात के बाद भी नहीं माने शिंदे, महायुति की बैठक टली, अपने गांव सतारा रवाना हो गए सीएम

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

मुंबई। महाराष्ट्र में सीएम पद का मसला इतनी आसानी से सुलझता नहीं दिख रहा। दो दिन पहले प्रेस कान्फ्रेंस कर भाजपा का सीएम स्वीकार करने की बात कहने वाले एकनाथ शिंदे भाजपा के फार्मूले को मानने को तैयार नहीं हैं। गुरुवार को गृहमंत्री अमित शाह के साथ मुलाकात के बाद आज मुंबई में महायुति की बैठक होने वाली थी, लेकिन यह स्थगित हो गई है और शिंदे सतारा जिले में स्थित अपने गांव के लिए रवाना हो गए हैं।

उल्लेखनीय है कि शिंदे, भाजपा के देवेंद्र फडणवीस और एनसीपी नेता अजित पवार के साथ दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा के साथ बैठक करने के बाद शुक्रवार सुबह मुंबई लौटे थे। उन्होंने दिल्ली बैठक को अच्छा और सकारात्मक बताया था, लेकिन वे अचानक अपने गांव सतारा चले गए। महायुति की बैठक में मंत्रिमंडल के पदों को लेकर चर्चा होनी थी, जो फिलहाल स्थगित कर दी गई है। अब कहा जा रहा है कि शिंदे शनिवार को मुंबई वापस आएंगे।

शिंदे को क्या दिए गए हैं विकल्प

सूत्रों के अनुसार केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा के साथ हुई बैठक में शिवसेना को कुछ विकल्प दिए गए। इसमें पहला डिप्टी सीएम और दूसरा केंद्र में मंत्री बनने का ऑफर शामिल है। भाजपा ने ऑफर दिया है कि अगर शिंदे केंद्र में मंत्री बनने का मन बनाते हैं तो उनके गुट के किसी नेता को डिप्टी सीएम बनाया जा सकता है। कहा जा रहा है कि मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री पद पर आम सहमति बन गई है, लेकिन कुछ मंत्री पदों को लेकर अभी भी बात नहीं बन पाई है। सूत्र बताते हैं कि सीएम पद के बदले शिंदे ने अमित शाह से विधान परिषद के अध्यक्ष पद की मांग के साथ 12 मंत्री पद की मांग की। शिंदे ने कई अहम विभागों की डिमांड रखी है। अब देखना यह है कि भाजपा किस तरह शिंदे को मनाने में सफल हो पाती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

JK में जैश-लश्कर के 65 विदेशी आतंकी सक्रिय, सुरक्षा एजेंसियों ने सर्च ऑपरेशन तेज किया

जम्मू-कश्मीर में जैश-लश्कर के विदेशी आतंकी सक्रिय हैं। सुरक्षा एजेंसियों ने 65 आतंकियों के खिलाफ तलाशी अभियान तेज किया है।

सीएम ने छोड़ा इंदौर का प्रभार, मंत्री विजयवर्गीय फिर भी खाली हाथ, चैतन्य काश्यप को मिली कमान

मध्यप्रदेश के CM ने इंदौर का प्रभार छोड़कर MSME मंत्री चैतन्य काश्यप को सौंप दिया है। कैलाश विजयवर्गीय इस बार भी खाली हाथ रहे।

सीएम मोहन यादव ने दिल्ली में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण सहित कई मंत्रियों से की मुलाकात

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दिल्ली में केंद्रीय मंत्रियों से मुलाकात कर राज्य के वित्तीय और जल संसाधन मुद्दों पर चर्चा की।

पुणे में बस स्टॉप पर खड़े छात्रों को ट्रक ने रौंदा, तीन की मौत, कई गंभीर

पुणे के बोपदेव घाट में ट्रक ने बस स्टॉप पर खड़े छात्रों को कुचल दिया। हादसे में तीन छात्रों की मौत, कई घायल। पुलिस जांच जारी।

असम में नया एयरपोर्ट और तमिलनाडु में कंटेनर टर्मिनल बनेगा, मोदी कैबिनेट ने दी मंजूरी

असम में नया एयरपोर्ट और तमिलनाडु कंटेनर टर्मिनल को मंजूरी। कैबिनेट ने कुल पांच परियोजनाओं के लिए ₹19,934 करोड़ के निवेश का ऐलान किया।

बॉम्बे हाईकोर्ट ने पुलिस को दिया निर्देश, मुसाफिरखाना में कोई भी न जाए, नमाज की भी इजाजत नहीं

बॉम्बे हाईकोर्ट ने मुसाफिरखाना में किसी के भी प्रवेश पर पूरी तरह रोक लगाई। पुलिस और बीएमसी को सुरक्षा के सख्त निर्देश दिए।

बेअंत सिंह हत्या केस: सुप्रीम कोर्ट ने बलवंत सिंह राजोआना की याचिका पर फैसला सुरक्षित रखा

बेअंत सिंह हत्या केस में बलवंत सिंह राजोआना की दया याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा। केंद्र सरकार ने सजा घटाने का विरोध किया।

शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 1502 अंक उछलकर 83,938 पर बंद

शेयर बाजार में तेजी से सेंसेक्स 1,502 अंक उछला और निफ्टी 25,819.60 पर बंद हुआ। निवेशकों की संपत्ति में ₹4 लाख करोड़ की बढ़ोतरी दर्ज की गई।

पंजाब में रेल पटरी पर मिले सीमेंट के पिलर, गार्ड की सतर्कता से टला हादसा

फतेहगढ़ साहिब में संपर्क क्रांति एक्सप्रेस की पटरी पर सीमेंट के पिलर पाए गए। गार्ड की सतर्कता से बड़ा ट्रेन हादसा टल गया।

सूरत में एक परिवार के 6 सदस्यों को नहर में फेंका, पति-पत्नी और बेटी की मौत

सूरत नहर हादसे में महाराष्ट्र के परिवार के 6 सदस्य फेंके गए। पति-पत्नी और बेटी की मौत, दो बच्चे लापता, पुलिस जांच कर रही है।