इंदौर के भागीरथपुरा में गंदे पानी से मौतों का आंकड़ा 33 पहुंचा, अस्पताल में भर्ती एक और मरीज की मौत

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

इंदौर। भागीरथपुरा में गंदे पानी से मौतों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा। गुरुवार देर रात एक और मरीज की मौत हो गई। बताया जाता है कि 70 साल के अलगूराम यादव को 9 जनवरी को अरबिंदो हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। उन्हें सांस संबंधी तकलीफ भी थी। गुरुवार रात उनकी मौत हो गई।

अगलूराम यादव के बेटे संजय का कहना है कि पिता को पहले से कोई बीमारी नहीं थी। उल्टी–दस्त के चलते अस्पताल में एडमिट किया था, जहां उनकी जान चली गई। अभी हॉस्पिटल में एडमिट मरीजों की संख्या तीन है, जबकि 450 से ज्यादा मरीज एडमिट होकर डिस्चार्ज हो चुके हैं।

👉 यह भी पढ़ें:

परिजनों का कहना है कि उन्हें कोई दूसरी बीमारी नहीं थे। उल्टी–दस्त की शिकायत के बाद उन्हें बस्ती के क्लिनिक में दिखाया गया था। वहां से उन्हें अरविंदो अस्पताल में रैफर किया गया था। अभी भी बस्ती के कई मरीज गंभीर रूप से बीमार है और वे अस्पताल में भर्ती है। अब तक भागीरथपुरा के चार सौ से ज्यादा मरीज अस्पताल में इलाज करा कर ठीक हो चुके है, जबकि 33 लोगों की मौत हो चुकी है। इनमें छह माह का मासूम आव्यान भी शामिल है। उल्लेखनीय है कि इसके पहले 1 फरवरी को 32वीं मौत हुई थी। अनिता कुशवाह (65) एक माह से अधिक समय से अस्पताल में एडमिट थीं। अनिता का बॉम्बे हॉस्पिटल में इलाज चल रहा था। वह लंबे समय से वेंटिलेटर पर थीं। रुवार रात उनकी तबीयत ज्यादा खराब हो गई और तड़के उनकी मौत हो गई। अलगू 9 जनवरी से अरबिंदो अस्पताल में भर्ती थे।

दिसंबर से शुरू हुआ है मौतों का सिलसिला

भागीरथपुरा इलाके में दूषित पेयजल से उल्टी दस्त का प्रकोप दिसंबर के आखिर में शुरू हुआ था। हालांकि राज्य सरकार की ओर से उच्च न्यायालय में कुल 23 मृतकों के ‘डेथ ऑडिट‘ की रिपोर्ट पेश की गई है। इसमें से सिर्फ 16 लोगों की मौत का संबंध दूषित पेयजल माना गया है। इसके बाद हाई कोर्ट ने न्यायिक जांच का आदेश दिया था। कोर्ट ने इसके लिए उच्च न्यायालय के एक पूर्व न्यायाधीश की अगुवाई में एक सदस्यीय जांच आयोग गठन किया है, जो चार हफ्ते में अंतरिम रिपोर्ट पेश करेगी।

Ardhendu Bhushan - Consulting Editor
Ardhendu Bhushan - Consulting Editorhttp://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

ब्लूमबर्ग इकोनॉमी फोरम में पीएम मोदी बोले, भारत लोकतंत्र की जननी है

प्रधानमंत्री मोदी ने ब्लूमबर्ग न्यू इकोनॉमी फोरम में भारत लोकतंत्र की जननी होने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि भारत का समृद्ध इतिहास इसकी लोकतांत्रिक ताकत है।

पंजाब में नशे का विरोध करने पर समाजसेवी परविंदर झोटा की गोली मारकर हत्या

पंजाब में नशे का विरोध करने पर समाजसेवी परविंदर झोटा की हत्या कर दी गई। मानसा जिले के मेडिकल स्टोर पर हुई यह वारदात सोशल मीडिया पर वायरल हुई।

एमपी का 234 करोड़ का लग्जरी स्टेट प्लेन जल्द होगा लॉन्च, खास वॉयस कंट्रोल केबिन सहित

मध्य प्रदेश का 234 करोड़ का लग्जरी स्टेट प्लेन जल्द लॉन्च होगा। इसमें खास वॉयस कंट्रोल केबिन और उन्नत सीटें शामिल हैं।

MP Weather Update: भोपाल-इंदौर में तेज धूप, शाम को ठंडी हवा की लहर

भोपाल-इंदौर में तेज धूप और शाम को ठंडी हवा की लहर से मौसम में बदलाव। 15-16 अक्टूबर को प्रदेश के उत्तरी हिस्सों में बारिश के संकेत।

इंदौर में सस्ते माल का झांसा देकर 25 लाख रुपए की ठगी, व्यापारी के भाई को दिया ब्रीफकेस

इंदौर में सस्ते माल का झांसा देकर 25 लाख रुपए की ठगी हुई। व्यापारी के भाई को ब्रीफकेस दिया गया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया।

मध्य प्रदेश कूनो नेशनल पार्क में मादा चीता आशा के 8 माह के शावक की मौत

मध्य प्रदेश के कूनो नेशनल पार्क में मादा चीता आशा के 8 माह के शावक की मौत हुई है। वन विभाग मौत के कारणों की जांच कर रहा है।

इंदौर-दाहोद रेल परियोजना: धार-पीथमपुर रेलखंड पर 6 घंटे टॉली निरीक्षण

इंदौर-दाहोद रेल परियोजना के धार-पीथमपुर रेलखंड पर छह घंटे तक टॉली निरीक्षण किया गया। यह CRS निरीक्षण की तैयारी का अहम हिस्सा है।

इंदौर से कोच्चि के लिए 25 अक्टूबर से नई कनेक्टिंग उड़ान शुरू

25 अक्टूबर से इंदौर-कोच्चि नई कनेक्टिंग उड़ान शुरू होने जा रही है। इंडिगो इस सेवा को गोवा और पुणे के रास्ते संचालित करेगी।

एमपी के पूर्व मंत्री डॉ. ढाल सिंह बिसेन बने उत्तराखंड के नए राज्यपाल

डॉ. ढाल सिंह बिसेन को उत्तराखंड का नया राज्यपाल नियुक्त किया गया है। वे मध्य प्रदेश के वरिष्ठ भाजपा नेता और पूर्व मंत्री हैं।

डिप्टी सीएम देवड़ा के OSD दीपम रायचुरा सस्पेंड, शराब ठेके में गड़बड़ी के आरोप

डीप्टी सीएम देवड़ा के OSD दीपम रायचुरा पर शराब ठेकों में ₹1 करोड़ रिश्वत लेने और फर्जी FDR मामले में आरोप लगे हैं। जांच के बाद उन्हें सस्पेंड किया गया है।