भाजपा पर अरविंद केजरीवाल का आरोप-हर विधानसभा क्षेत्र में कटवा रही है आप के मतदाताओं का नाम

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने भाजपा पर गभीर आरोप लगाए हैं। केजरीवाल ने शुक्रवार को एक प्रेस कान्फ्रेंस में कहा कि दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले बड़ी संख्या में मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से हटा दिए गए हैं। भाजपा ने शाहदरा, जनकपुरी, लक्ष्मी नगर सहित कई विधानसभा क्षेत्र में हजारों मतदाताओं के नाम हटाने के लिए भारत निर्वाचन आयोग में आवेदन दिया है।

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि भाजपा ने शाहदरा क्षेत्र में 11,018 मतदाताओं के नाम हटाने के लिए आवेदन दिया है। जब हमने 500 नामों संबंधी आवेदन की समीक्षा की तो पता चला कि 75 प्रतिशत लोग अब भी वहां रह रहे हैं। उन्होंने कहा कि पिछले चुनाव में शाहदरा विधानसभा सीट पर आप ने करीब 5,000 मतों से जीत हासिल की थी। यहां करीब 11,000 मतदाताओं के नाम हटाए जा रहे हैं। इनमें से अधिकांश मतदाता आप समर्थक हैं। केजरीवाल ने कहा कि पिछले डेढ़ माह में उन्होंने 11,000 लोगों के नाम काटने का आवेदन दिया है। इन आवेदनों में कहा गया है कि ये लोग या तो कहीं और चले गए हैं या उनकी मौत हो गई है।

केजरीवाल ने कहा कि हमने 500 को रैंडम तरीके से चेक किया। इनमें से 372 लोग अपने पते पर रह रहे थे। इस हिसाब से उनकी 75% लिस्ट गड़बड़ है। हमने जब पूरी जानकारी निकाली तो पता चला कि अधिकांश वोटर आप के ही हैं। अगर एक विधानसभा क्षेत्र से 6% वोट कटते हैं तो चुनाव कराने का क्या मतलब है? एक लाख 86 हजार के करीब वोट हैं, भाजपा इनमें से 11 हजार के लगभग वोट कटवाने का आवेदन दे चुकी है। केजरीवाल ने निर्वाचन आयोग से शाम तक सभी आवेदनों को अपनी वेबसाइट पर अपलोड करने का आग्रह किया ताकि पारदर्शिता सुनिश्चित की जा सके।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

भोपाल: तंबाकू फैक्ट्री में GST इंटेलिजेंस की छापेमारी, 60 करोड़ टैक्स चोरी का खुलासा

भोपाल में तंबाकू फैक्ट्री में जीएसटी इंटेलिजेंस की छापेमारी से 60 करोड़ टैक्स चोरी का खुलासा हुआ। मालिक गिरफ्तार, जांच जारी।

एशियन गेम्स 2026 से बाहर हुए नीरज चोपड़ा, चोट लगने पर जताया दर्द

एशियन गेम्स 2026 से बाहर हुए नीरज चोपड़ा ने चोट के कारण दुख जाहिर किया। भारत के स्टार खिलाड़ी ने स्वर्ण पदक की उम्मीद खो दी।

भारतीय धरती से पहली बार जापानी लड़ाकू विमान ने भरी उड़ान, तेजस ने भी दिखाई ताकत

भारतीय धरती से पहली बार जापानी लड़ाकू विमान ने उड़ान भरी। तेजस ने भी जोधपुर में अपनी ताकत का प्रदर्शन किया। भारत-जापान रक्षा सहयोग मजबूत हुआ।

बिहार-नेपाल सीमा पर एसएसबी ने 1.05 लाख नेपाली करेंसी के साथ युवक को किया गिरफ्तार

बिहार-नेपाल सीमा पर एसएसबी ने 1.05 लाख नेपाली करेंसी के साथ युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी को फारबिसगंज कस्टम विभाग को जांच के लिए सौंपा गया।

मैहर में 11 दिन तक बंद रहेगी रोपवे सेवा, शारदीय नवरात्रि से पहले मेंटेनेंस

मैहर में 11 दिन तक बंद रहेगी रोपवे सेवा, शारदीय नवरात्रि से पहले मेंटेनेंस के कारण। श्रद्धालुओं को सीढ़ी मार्ग से मां शारदा मंदिर पहुंचना होगा।

टीएमसी ने राहुल गांधी का किया समर्थन, कहा-राजनीति में मस्ती-मजाक जरूरी

ममता बनर्जी ने राहुल गांधी का समर्थन किया है और राजनीति में मस्ती-मजाक की जरूरत पर जोर दिया है। टीएमसी ने पीएम मोदी की मिमिक्री पर राहुल का बचाव किया।

‘छात्रों की गूंज’ : कमजोर स्क्रिप्ट ने फ्लॉप करा दी एक सुपर हिट फिल्म!

राहुल गांधी के छात्रों की गूंज कार्यक्रम में संवादात्मक प्रयास के बावजूद कमजोर स्क्रिप्ट ने इसे सुपरहिट बनने से रोका। भाजपा ने इसे राजनीतिक मुद्दा बनाने का आरोप लगाया।

विजय सेतुपति ने की ‘महाराजा 2’ की पुष्टि, हॉलीवुड रीमेक भी होगा

विजय सेतुपति ने महाराजा 2 की पुष्टि की है। फिल्म के हॉलीवुड रीमेक के अधिकार भी बिक चुके हैं। यह खबर तमिल सिनेमा के लिए बड़ी उपलब्धि है।

केजरीवाल का राहुल गांधी पर हमला: पंजाब में नशा कांग्रेस, अकाली और BJP की देन

केजरीवाल ने पंजाब में नशा कांग्रेस, अकाली और BJP की देन बताया। राहुल गांधी पर तीखा हमला करते हुए उन्होंने नशाखोरी पर सवाल उठाए।

10 महीने पहले हुई लव मैरिज, प्रयागराज में दरोगा की पत्नी की मौत

प्रयागराज में दरोगा की पत्नी की मौत से इलाके में तनाव बढ़ा है। 10 महीने पहले हुई थी उनकी लव मैरिज। पुलिस जांच जारी है।