मुंबई। मंगलवार को शेयर बाजार में भारी गिरावट रही। बीएसई सेंसेक्स 1064 अंकों की गिरावट के साथ 80,684.45 पर बंद हुआ। वहीं, एनएसई निफ्टी 1.40 फीसदी की गिरावट के साथ 24,322.50 पर क्लोज हुआ। आज सुबह 11 बजकर के बाद 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 617.83 अंक गिरकर 81,130.74 अंक पर आ गया था, वहीं एनएसई निफ्टी 199.75 अंक गिरकर 24,468.50 अंक पर पहुंच गया था।
आज के कारोबार के दौरान निफ्टी पर ज्योति सीएनसी ऑटोमेशन, क्वेस कॉर्प, मझगांव डॉक शिप, फाइव-स्टार बिजनेस फाइनेंस के शेयर टॉप गेनर के लिस्ट में शामिल रहे। श्रीराम फाइनेंस, भारती एयरटेल, ग्रासिम, हीरो मोटोकॉर्प और इंडसइंड बैंक के शेयर टॉप लूजर के लिस्ट में शामिल थे। आज बाजार में रिलायंस, एयरटेल, नेस्ले , एचडीएफसी बैंक और जेएसडब्ल्यू स्टील जैसे शेयरों में बिकवाली देखने को मिली। उल्लेखनीय है कि अमेरिकी केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व की महत्वपूर्ण बैठक होने वाली है। बैठक में नीतिगत ब्याज दरों में कटौती का फैसला होना है। अमेरिका दुनिया की सबसे बड़ी और ताकतवर अर्थव्यवस्था है, ऐसे में वहां होने वाला हर फैसला भारत सहित पूरी दुनिया के बाजारों को प्रभावित करता है। इस बैठक से पहले निवेशक बाजार में पैसा लगाने से बच रहे हैं। इसके अलावा डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपये की कमजोरी के कारण भी मार्केट में गिरावट आई। मंगलवार 17 दिसंबर को डॉलर के मुकाबले रुपया 1 पैसे सस्ता होकर 84.92 पर पहुंच गया।
👉 यह भी पढ़ें:
- Stock Market : सप्ताह के तीसरे कारोबारी दिन हरे निशान में शेयर बाजार, सेंसेक्स और निफ्टी उछले
- Stock Market: सप्ताह के दूसरे कारोबारी दिन शेयर बाजार हुआ लाल, सेंसेक्स और निफ्टी लुढ़के
- सप्ताह के पहले कारोबारी दिन हरे निशान में शेयर बाजार, सेंसेक्स और निफ्टी में तेजी
- Stock Market : सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन शेयर बाजार में हरियाली, सेसेक्स और निफ्टी उछले
- Stock Market: सप्ताह के चौथे कारोबारी दिन हरे निशान में शेयर बाजार, सेंसेक्स और निफ्टी उछले
- Stock Market: सप्ताह के तीसरे कारोबारी दिन शेयर बाजार की सुस्त चाल, सेंसेक्स और निफ्टी लाल निशान में



