👉 यह भी पढ़ें:
- Vedanta News: वेदांता ग्रुप के ठिकानों पर ED की रेड, आखिर क्या खोज रही है एजेंसी?
- बंगाल में ईडी के छापे पर घमासान, टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा बोलीं-भाजपा की डराओ-धमकाओ विंग है ईडी, भाजपा ने बताया शर्मनाक
- इंदौर के कांग्रेस नेता गोलू अग्निहोत्री ने ऑनलाइन सट्टेबाजी और डब्बा कारोबार से 404 करोड़ कमाए, ईडी ने पेश किया चालान
- दिल्ली ब्लास्ट मामले में अल फलाह यूनिवर्सिटी के ऑफिस और अन्य ठिकानों पर ईडी की रेड, खंगाले जा रहे हैं दस्तावेज
- अनिल अंबानी से जुड़े केस में इंदौर के पाथ ग्रुप पर ईडी का छापा, समझौतों की आड़ में करोड़ों रुपए की राशि इधर-उधर करने की आशंका
- अनिल अंबानी से जुड़े केस में इंदौर के पाथ ग्रुप पर ईडी का छापा, समझौतों की आड़ में करोड़ों रुपए की राशि इधर-उधर करने की आशंका
0:00 left
इंदौर। मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के खास इंदौर के कांग्रेस नेता विशाल गोलू अग्निहोत्री के यहां ईडी की कार्रवाई जारी है। क्रिकेट के सट्टे से जुड़े मामले में चल रही कार्रवाई में ईडी दुबई से जुड़े तार की तलाश कर रही है। ईडी ने सर्च के दौरान कई दस्तावेज, लैपटॉप और मोबाइल आदि जब्त किए हैं।
उल्लेखनीय है कि गोलू अग्निहोत्री को ईडी ने दुबई से लौटने के बाद हिरासत में लिया था। इसके बाद सोमवार सुबह से इंदौर के चंदन नगर स्थित उनके घर पर छापेमार कार्रवाई शुरू की गई थी। सूत्र बताते हैं कि ईडी गोलू के खिलाफ क्रिकेट के सट्टे के अलावा डब्बा कारोबार और मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में भी जांच कर रही है। ईडी को यह जानकारी मिली है कि गोलू ने अपने करीबियों के नाम पर शैल कंपनियां बनाकर डब्बा कारोबार संचालित कर रहा था। बताया जा रहा है कि गोलू ने एक वरिष्ठ कांग्रेस नेता के नाम पर भी कोई कंपनी बनाई थी।
विदेश भेजता था सट्टे की कमाई
सूत्र बताते हैं कि ईडी को आशंका है कि गोलू क्रिकेट के सट्टे से होने वाली कमाई को विदेश भेज देता था। इसके लिए बिटकॉइन का इस्तेमाल किया जाता था। फिलहाल ईडी गोलू से जुड़े सारे सूत्र खंगालने में जुटी है। ईडी को आशंका है कि गोलू के तार एक बड़े रैकेट से जुड़े हैं। ईडी गोलू के दुबई कनेक्शन की जानकारी निकालने में भी जुट गई है। इन दिनों गोलू का दुबई आना-जाना बढ़ गया था और आशंका है कि सट्टे की कमाई को दुबई में ही लगाया गया है। गोलू फिलहाल मुंबई और दुबई से ऑफिस संचालित करता था।
ईडी के हाथ कई अहम सबूत लगे हाथ
सूत्र बताते हैं कि छापे में ईडी के हाथ कई अहम सबूत हाथ लगे हैं। गोलू के नेटवर्क से कई हाई प्रोफाइल लोग जुड़े थे। वेबसाइट के जरिए सट्टा खेला जाता था और भुगतान हवाला के माध्यम से होता था। यह पैसा मुंबई भेजा जाता था और वहां से इसे सफेद करने की कवायद शुरू होती थी। इसके लिए एक पूरा रैकेट काम करता था। ईडी के हाथ गोलू की कई संपत्तियों की जानकारी भी लगी है, इनमें से कुछ विदेश में बताई जा रही हैं।



