दिल्ली ब्लास्ट मामले में अल फलाह यूनिवर्सिटी के ऑफिस और अन्य ठिकानों पर ईडी की रेड, खंगाले जा रहे हैं दस्तावेज

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

नई दिल्ली। दिल्ली ब्लास्ट मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मंगलवार सुबह 5 बजे से अल फलाह यूनिवर्सिटी के ऑफिस और इससे जुड़े ट्रस्टियों व अन्य लोगों एवं संस्थाओं पर बड़े पैमाने पर छापेमारी शुरू कर दी है। ये छापे यूनिवर्सिटी की फंडिंग और कुछ पुराने आपराधिक मामलों से जुड़े हैं।

बताया जाता है कि ईडी द्वारा यह छापेमारी अल फलाह यूनिवर्सिटी के मुख्य ऑफिस के अलावा फरीदाबाद और दिल्ली–एनसीआर के कई अन्य जगहों पर ईडी के अधिकारी दस्तावेजों की जांच कर रहे हैं। यूनिवर्सिटी की फंडिंग में अनियमितता और संदिग्ध लेन–देन की शिकायतों के आधार पर यह कार्रवाई की जा रही है। अल फलाह यूनिवर्सिटी का नाम लाल किले के पास हुए बम धमाकों में शामिल लोगों से भी जुड़ा है और इसमें कई तरह के फर्जीवाड़े के आरोप लगे हैं। अल फलाह यूनिवर्सिटी हरियाणा के फरीदाबाद जिले में स्थित एक प्राइवेट विश्वविद्यालय है, जिसकी स्थापना अल फलाह चैरिटेबल ट्रस्ट ने की थी।

👉 यह भी पढ़ें:

यूनिवर्सिटी के चांसलर का भाई हुआ था अरेस्ट

अल फलाह यूनिवर्सिटी के चांसलर जावेद अहमद सिद्दीकी के छोटे भाई 50 वर्षीय हमूद अहमद सिद्दीकी को मध्य प्रदेश पुलिस ने रविवार को हैदराबाद से गिरफ्तार कर लिया। हमूद पर आरोप है कि उसने कई साल पहले महू में लोगों से निवेश के नाम पर करीब 40 लाख रुपये लिए और 20 प्रतिशत ब्याज का लालच दिया। दो साल कंपनी चलाने के बाद तीसरे साल परिवार वह सहित फरार हो गया था। ठगी के 3 पुराने मुकदमों में 10 हजार रुपये का इनाम भी घोषित था।

अल–फलाह विवि के चेयरमैन को समन भेजा

सोमवार को दिल्ली पुलिस ने फरीदाबाद आतंकी मॉड्यूल मामले की जांच, जालसाजी और धोखाधड़ी के लिए अल फलाह विश्वविद्यालय के चेयरमैन को दो समन जारी किए थे। विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) की शिकायत पर विवि के खिलाफ जालसाजी व धोखाधड़ी के दो मामले दर्ज किए गए हैं। दिल्ली पुलिस ने ये समन तब भेजे हैं जब जांचकर्ताओं ने पाया कि चेयरमैन जावेद अहमद सिद्दीकी का बयान संस्थान के कामकाज और उससे जुड़े व्यक्तियों की गतिविधियों से संबंधित कई विसंगतियों को स्पष्ट करने के लिए महत्वपूर्ण है। यूजीसी और राष्ट्रीय मूल्यांकन एवं प्रत्यायन परिषद (एनएएसी) की ओर से शनिवार को गंभीर चिंता जताए जाने के बाद अपराध शाखा ने हरियाणा स्थित इस विश्वविद्यालय के खिलाफ धोखाधड़ी और जालसाजी के आरोप में दो प्राथमिकी 14 नवंबर की रात दर्ज की थीं।

Ardhendu Bhushan - Consulting Editor
Ardhendu Bhushan - Consulting Editorhttp://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

दिल्ली के मंगोलपुरी इंडस्ट्रियल एरिया की जूता फैक्ट्री में लगी भीषण आग

दिल्ली के मंगोलपुरी इंडस्ट्रियल एरिया की जूता फैक्ट्री में भीषण आग लगी। दमकल विभाग ने तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। घटना में चार लोगों की मौत हुई।

हैदराबाद में बोले राहुल गांधी-भाजपा गिग वर्कर्स को बंधुआ मजदूर बनाना चाहती है

राहुल गांधी ने तेलंगाना गिग वर्कर्स सामाजिक सुरक्षा योजना का शुभारंभ किया। उन्होंने भाजपा पर गिग वर्कर्स को बंधुआ मजदूर बनाने का आरोप लगाया।

गुजरात एसआईटी के पूर्व चीफ राकेश अस्थाना ने कहा- एक सुनियोजित साजिश थी साबरमती एक्सप्रेस में आग

पूर्व सीबीआई अधिकारी राकेश अस्थाना ने साबरमती एक्सप्रेस अग्निकांड को हादसा नहीं, साजिश बताया। जांच और फॉरेंसिक सबूतों से यह साबित हुआ।

दिलजीत दोसांझ के शो पर विवाद : निगम का पिछला बकाया बाकी, फिर भी आयोजन, कार्यक्रम स्थल को लेकर भी उठ रहे सवाल

दिलजीत दोसांझ के इंदौर शो में निगम के बकाया टैक्स और आयोजन स्थल को लेकर विवाद बढ़ रहा है। सुरक्षा और गानों पर प्रतिबंध भी चर्चा में हैं।

विदेश मंत्री जयशंकर ने बताया: गलवान के बाद भारत की सीमा सुरक्षा हुई मजबूत

विदेश मंत्री जयशंकर ने गलवान के बाद भारत की सीमा सुरक्षा मजबूत होने की जानकारी दी। उन्होंने सीमा पर सुरक्षा तंत्र में सुधार का भी जिक्र किया।

ब्रह्मोस के बाद फिलीपींस ने चुना भारत को सैन्य सैटेलाइट साझेदारी के लिए

भारत-फिलीपींस सैन्य सैटेलाइट साझेदारी से दोनों देशों के रक्षा सहयोग को नई ऊंचाई मिलेगी। ब्रह्मोस के बाद यह कदम क्षेत्रीय सुरक्षा के लिए अहम है।

मध्य प्रदेश में अंतिम SIR के बाद 8.19 लाख नए वोटर, कुल मतदाता 5.48 करोड़ के करीब

मध्य प्रदेश में अंतिम SIR के बाद 8.19 लाख नए वोटर जुड़े हैं। कुल मतदाताओं की संख्या 5.48 करोड़ के करीब पहुंच गई है।

जबलपुर ऑर्डिनेंस फैक्ट्री में मशीन की चपेट में आने से कर्मचारी घायल

जबलपुर ऑर्डिनेंस फैक्ट्री में मशीन की चपेट में आने से कर्मचारी घायल हुआ। वासुदेव राम फिलिंग सेक्शन में हादसे का शिकार।

इंदौर में आज से सैयद मुश्ताक अली टी-20 ट्रॉफी शुरू, वैभव सूर्यवंशी की वापसी से उत्साह

इंदौर में सैयद मुश्ताक अली टी-20 ट्रॉफी शुरू हो गई है, जिसमें बिहार के युवा कप्तान वैभव सूर्यवंशी की वापसी से उत्साह है। टूर्नामेंट में आठ टीमें हिस्सा ले रही हैं।

खरगोन में सुबह 9:15 बजे भूकंप के जोरदार झटके, लोग घरों से निकले

खरगोन में सुबह 9:15 बजे भूकंप के जोरदार झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर 4.5 तीव्रता दर्ज, लोग घरों से बाहर निकले।