पीएम ने खजुराहो में किया केन-बेतवा लिंक परियोजना का शिलान्यास, बुंदेली में शुरू किया भाषण

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

खजुराहो। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मदिन पर खजुराहो में केन–बेतवा लिंक परियोजना का शिलान्यास किया। मध्यप्रदेश के सीएम डॉ.मोहन यादव की मौजूदगी में हुए इस कार्यक्रम में पीएम ने अपना भाषण बुंदेली में शुरू किया। पीएम ने कहा– वीरों की धरती ई बुंदेलखंड पर रहवे वारे सभी जनन को हमाई तरफ से हाथ जोड़के राम–राम पहुंचे।

पीएम ने कहा कि एमपी में आज हजारों करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं की शुरुआत हुई है। आज बहुत प्रेरणादायी दिन है। आज अटलजी की जन्म जयंती है। आज उनके जन्म के 100 साल हो रहे हैं। उन्होंने मुझ जैसे कई कार्यकर्ताओं को सिखाया है। देश के विकास में अटलजी का योगदान हमारे स्मृति पटल पर अटल रहेगा। पीएम ने कहा कि भारत में जो बड़ी नदी परियोजनाएं बनीं, इनके पीछे डॉ. बाबा साहेब अंबेडकर का ही विजन था। आज जो केंद्रीय जल आयोग है इसके पीछे भी डॉ. अंबेडकर के ही प्रयास थे, लेकिन कांग्रेस ने कभी जल संरक्षण के प्रयासों और बांधों के लिए बाबा साहेब को क्रेडिट नहीं दिया।

प्रधानमंत्री मोदी ने खंडवा स्थित ओंकारेश्वर फ्लोटिंग सोलर प्लांट का भी उद्घाटन किया, जो मध्य प्रदेश का पहला फ्लोटिंग सोलर प्लांट है। इस दौरान पीएम मोदी ने कांग्रेस और उनकी पिछली राज्य एवं केंद्र सरकारों पर तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस सरकारें सिर्फ घोषणाएं करने, फीता काटने और दीया जलाने तक सीमित रहीं, जिससे जनता को कोई ठोस लाभ नहीं मिला। पीएम ने कहा कि अतीत में कांग्रेस सरकारें सिर्फ अखबारों में तस्वीरें छपवाकर अपनी वाहवाही लूटती थीं, लेकिन जनता की समस्याएं ज्यों की त्यों बनी रहीं। पीएम ने कहा कि आज मध्य प्रदेश विकास के नए रास्ते पर आगे बढ़ रहा है और इन परियोजनाओं से प्रदेश को नई ऊर्जा मिलेगी।

कांग्रेस ने जल संकट का नहीं निकाला समाधान

प्रधानमंत्री ने कांग्रेस पर जल संकट का समाधान न निकालने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश के किसान और माताएं दशकों तक पानी के लिए संघर्ष करते रहे, लेकिन कांग्रेस ने इसका स्थाई समाधान निकालने की कभी कोशिश नहीं की। पीएम मोदी ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी ने जल संकट को हल करने के लिए महत्वपूर्ण कदम उठाए थे, लेकिन 2004 में कांग्रेस के सत्ता में आते ही, अटल जी की योजनाओं को ठंडे बस्ते में डाल दिया गया था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

एलिवेटेड कॉरिडोर का चौथा हिस्सा शिवाजी वाटिका से गीता भवन तक शुरू होगा

इंदौर में एलिवेटेड कॉरिडोर का चौथा हिस्सा शिवाजी वाटिका से गीता भवन तक शुरू होगा। रोटरी और रैंप की योजना बनाई गई है।

भोपाल में सेना दिवस पर 4000 से अधिक जवानों के साथ टैंक और ड्रोन शो

भोपाल में सेना दिवस परेड के दौरान 4000 से अधिक जवान, टैंक और एयर शो का प्रदर्शन होगा। आयोजन 15 जनवरी को बीएचईएल क्षेत्र में होगा।

पश्चिम रेलवे ने बढ़ाई रतलाम मंडल से गुजरने वाली 6 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों की अवधि, दिसंबर 2026 तक जारी

रतलाम मंडल से गुजरने वाली 6 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों की अवधि दिसंबर 2026 तक बढ़ी। यात्रियों को अब सीधी ट्रेन सुविधा मिलेगी।

इंदौर का मौसम: दिन-रात तापमान का अंतर घटेगा, ठंड बढ़ेगी

इंदौर में दिन-रात तापमान का अंतर घटने से ठंड बढ़ी है। मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में पारा और गिरने की संभावना है।

भोपाल एयरपोर्ट पर शिवराज की सुरक्षा में हुई थी बड़ी चूक, बिना सूचना फ्लाइट व सीट बदली

भोपाल एयरपोर्ट सुरक्षा चूक के चलते मंत्री शिवराज सिंह चौहान को फ्लाइट में सीट बदलने से असुविधा हुई। प्रोटोकॉल उल्लंघन की शिकायत की गई।

सीएम मोहन यादव का कड़ा एक्शन : देवास के DIC महाप्रबंधक डावर सस्पेंड, ठेकेदार पर 10 लाख का जुर्माना

देवास के महाप्रबंधक सस्पेंड: सीएम मोहन यादव ने जनसमस्याओं में लापरवाही पर DIC प्रमुख को हटाया, नल-जल योजना में ठेकेदार पर 10 लाख का जुर्माना लगाया।

आईपीएल 2027 में रोहित शर्मा फिर संभालेंगे मुंबई इंडियंस की कमान

रोहित शर्मा फिर मुंबई इंडियंस की कप्तानी संभालेंगे। आईपीएल 2027 में टीम की कमान उनके हाथों में होगी।

ये सिरदर्द मोल लिया : सूरज बड़जात्या के प्रेम की वीगन दुकान का पुराना सामान!

सूरज बड़जात्या की नई फिल्म में पुराने प्रेम और पारिवारिक रस्मों का दोहराव है। फिल्म में सामाजिक मुद्दों की गहराई कम और संवाद उपदेशात्मक हैं।

सीमांकन के लिए सांवेर एसडीएम कार्यालय के बाबू ने मांगी ढाई लाख की रिश्वत, लोकायुक्त ने दर्ज किया केस

सांवेर एसडीएम कार्यालय में बाबू ने जमीन सीमांकन के लिए रिश्वत मांगी। लोकायुक्त ने जांच के बाद आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया।

सुकेश चंद्रशेखर की डॉक्यूमेंट्री पर विवाद, नेटफ्लिक्स को लीगल नोटिस मिला

सुकेश चंद्रशेखर की डॉक्यूमेंट्री पर विवाद बढ़ गया है। नेटफ्लिक्स को लीगल नोटिस भेजकर डॉक्यूमेंट्री की रिलीज़ रोकने और पक्ष दिखाने की मांग की गई।