भाजपा ने राहुल गाधी पर साधा निशाना, कहा-राष्ट्रीय शोक के बीच विदेश यात्रा पर चले गए नेता प्रतिपक्ष

Date:

नई दिल्ली। पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के अंतिम संस्कार के विवाद के बीच राहुल गांधी आज विदेश यात्रा पर रवाना हो गए। इस मामले को लेकर कांग्रेस लगातार भाजपा पर हमला कर रही थी, लेकिन अब भाजपा ने पलटवार किया है। भाजपा नेताओं ने कहा कि कांग्रेस नेता मनमोहन सिंह की अस्थि विर्सजन के समय गायब रहे। अब राष्ट्रीय शोक के बीच नेता प्रतिपक्ष विदेश यात्रा पर चले गए हैं।

भाजपा आईटी सेल के प्रमुख अमित मालवीय ने कहा कि देश जब पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के निधन पर शोक मना रहा है, तब राहुल गांधी नए साल का जश्न मनाने के लिए वियतनाम गए हुए हैं। राहुल गांधी ने अपनी सुविधानुसार राजनीति के लिए डॉ. सिंह की मौत का राजनीतिकरण किया और उसका फायदा उठाया, लेकिन उनके प्रति उनकी घृणा को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। गांधी परिवार और कांग्रेस सिखों से नफरत करते हैं।

शहजाद पूनावाला ने कहा कि राहुल गांधी के समय पर एलओपी का मतलब लीडर ऑफ आपोजिशन नहीं है बल्कि लीडर ऑफ पर्यटन और लीडर ऑफ पार्टी बन चुका है। एक संवैधानिक पद को इन्होंने लीडर ऑफ पर्यटन और लीडर ऑफ पार्टी बना रखा है। आज जब देश पूर्व पीएम डॉ. मनमोहन सिंह के निधन पर राष्ट्रीय शोक मना रहा है। देश की सरकार की ओर से 7 दिनों के राष्ट्रीय शोक की घोषणा की गई, तब देश में रहते हुए डॉ मनमोहन सिंह के निधन अपना शोक प्रकट करने के बदले राहुल गांधी पर्यटन और पार्टी के लिए निकल चुके हैं।

Ardhendu Bhushan (Consulting Editor)
Ardhendu Bhushan (Consulting Editor)http://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related