नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव की अभी घोषणा भी नहीं हुई, लेकिन सभी पार्टियों ने मैदान संभाल लिया है। इन तैयारियों में आप सबसे आगे है। उसने अपने सारे उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है और केजरीवाल हर दिन नई घोषणाएं करते जा रहे हैं। सोमवार को उन्होंने पुजारी और ग्रंथी सम्मान योजना की घोषणा की। इसके तहत हर महीने 18 हजार रुपए दिए जाएंगे। इसके बाद भाजपा ने उन पर निशाना साधते हुए चुनावी हिंदू वाला पोस्टर जारी कर दिया है।
दिल्ली भाजपा के एक्स पर जारी पोस्टर में अरविंद केजरीवाल रुद्राक्ष की माला के साथ ही फूलों की माला भी पहने दिखाई दे रहे हैं। पोस्टर में लिखा है– चुनावी हिंदू। इस पोस्टर के बैकग्राउंड में घंटियां दिख रही हैं। पोस्टर में नीचे लिखा है– मंदिर जाना है बस मेरे लिए एक छलावा, पुजारियों का सम्मान मेरा चुनावी दिखावा, सनातक धर्म का मैंने हमेशा मजाक उड़ाया। इसके अलावा पोस्टर के साथ भाजपा ने चुनावी हिंदू केजरीवाल कहते हुए लिखा–जो 10 साल से इमामों को सैलरी बांटता रहा, जो खुद और उनकी नानी प्रभु श्रीराम का मंदिर बनने से खुश नहीं थे, जिसने मंदिर और गुरुद्वारों के बाहर शराब के ठेके खोले, जिसकी पूरी राजनीति हिन्दू विरोधी रही उसे अब चुनाव आते ही पुजारियों और ग्रंथियों की याद आई?
👉 यह भी पढ़ें:
- बंगाल के चुनाव परिणाम पर बोले अरविंद केजरीवाल-भाजपा ने जनतंत्र को हाईजैक कर लिया
- शराब नीति मामला में दिल्ली हाई कोर्ट ने अरविंद केजरीवाल को भेजा नोटिस, राउज एवेन्यू कोर्ट से हुए थे बरी
- आबकारी घोटाले में क्लीन चिट मिलने के बाद जंतर-मंतर पर गरजे अरविन्द केजरीवाल- जज साहब ने मोदी जी और भाजपा के झूठ पर तमाचा मारा
- आप की रैली की अनुमति नहीं मिलने पर भड़के अरविंद केजरीवाल, कहा- इस तरह से तानाशाही करना सही नहीं
अपने राज्यों में लागू कर दिखाओ : केजरीवाल
आम आदमी पार्टी ने पोस्टर पर पलटवार करते हुए पोस्ट किया कि भाजपा में हिम्मत है तो अरविंद केजरीवाल की खुली चुनौती को स्वीकार करें? आप ने भाजपा को चैलेंज किया कि वह देश के 20 राज्यों में जहां भाजपा की सरकार है, वहां पुजारी–ग्रंथी सम्मान योजना शुरू करके दिखाएं। केजरीवाल ने कहा कि मेरी चुनौती स्वीकार करो।


