शीला दीक्षित के बेटे संदीप ने कहा-केजरीवाल के खिलाफ 10 करोड़ की मानहानि का केस लगाऊंगा

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

नई दिल्ली। दिल्ली में चुनावी सरगर्मियों क बीच दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित के बेटे और कांग्रेस नेता संदीप दीक्षित ने अरविंद केजरीवाल को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि मैं आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल के खिलाफ क्रिमिनल और सिविल डिफेमेशन केस फाइल करने जा रहा हूं। दीक्षित ने कहा कि 10 करोड़ का डिफेमेशन केस कोर्ट में फाइल करने जा रहा हूं। मेरी मां (शीला जी) और मुझ पर केजरीवाल ने झूठे और बेबुनियाद आरोप लगाए। इसके लिए डिफेमेशन केस फाइल करूंगा।

उल्लेखनीय है कि 25 दिसंबर को संदीप दीक्षित ने दिल्ली में अपने आवास के बाहर पंजाब सरकार के खुफिया कर्मियों की कथित मौजूदगी का जिक्र किया था। उन्होंने आरोप लगाया कि इन कर्मियों से जुड़े वाहन अक्सर उनके घर के बाहर देखे जाते हैं, जो कहीं न कहीं निगरानी का संकेत है। हाल ही में दीक्षित ने दावा किया था कि आगामी दिल्ली विधानसभा चुनावों में उनकी पार्टी के वोट प्रतिशत में काफा इजाफा होगा। उन्होंने आम आदमी पार्टी पर कटाक्ष करते हुए कहा कि उनकी कल्याणकारी योजनाओं के वादे भ्रामक हैं, शिक्षा और स्वास्थ्य के बारे में उनके 80% दावे गलत हैं। दीक्षित ने आम आदमी पार्टी पर कांग्रेस के वोटों को विभाजित करके अन्य राज्यों में भाजपा की मदद करने का भी आरोप लगाया। कांग्रेस पार्टी ने संदीप दीक्षित को आप संयोजक अरविंद केजरीवाल के खिलाफ नई दिल्ली विधानसभा सीट से मैदान में उतारा है। कांग्रेस ब तक 47 प्रत्याशियों को उतार चुकी है। वहीं, आप दिल्ली की सभी 70 सीटों पर प्रत्याशी घोषित कर चुकी है।

Ardhendu Bhushan - Consulting Editor
Ardhendu Bhushan - Consulting Editorhttp://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

सुप्रीम कोर्ट में ECI के खिलाफ याचिका, राहुल-अखिलेश समेत कई नेताओं ने की है दायर

सुप्रीम कोर्ट में कल ECI के खिलाफ याचिका दायर की गई। राहुल गांधी और अखिलेश यादव समेत विपक्षी नेता इस मामले पर बहस करेंगे। मतदाता सूची में गड़बड़ी पर सवाल।

6 साल बाद बिपाशा बसु का बड़ा कमबैक, हंसल मेहता की क्राइम सीरीज में अहम रोल

बिपाशा बसु ने 6 साल बाद एक्टिंग में कमबैक किया है। हंसल मेहता की क्राइम सीरीज में उनका अहम रोल होगा। प्राइम वीडियो पर जल्द रिलीज।

संजय सिंह ने PM मोदी को लिखी चिट्‌ठी, वोट चोरी और पुलिस कार्रवाई पर विशेष सत्र बुलाने की मांग

संजय सिंह ने वोट चोरी और पुलिस कार्रवाई पर संसद में विशेष सत्र की मांग की है। उन्होंने पीएम मोदी को पत्र लिखकर चुनावी गड़बड़ी और पुलिस के दमन पर चर्चा की अपील की।

कैबिनेट की बैठक में सेवा संकल्प अभियान की समीक्षा, कई बड़े फैसलों पर लगी मुहर

भोपाल में सीएम मोहन यादव की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक में कई बड़े फैसलों पर मुहर लगी। सेवा संकल्प अभियान की समीक्षा और सांदीपनि स्कूलों के बस किराये पर चर्चा हुई।

जंतर-मंतर पर अब धरना-प्रदर्शन बैन, दिल्ली पुलिस ने तीन नई जगह बताई

जंतर-मंतर पर धरना-प्रदर्शन बैन के बाद दिल्ली पुलिस ने तीन नई जगहें घोषित की हैं। गृह मंत्रालय की समिति की सिफारिश पर यह बदलाव किया गया।

शेयर बाजार में भारी गिरावट: सेंसेक्स 550 अंक टूटा, निवेशकों को झटका

शेयर बाजार में भारी गिरावट के बीच सेंसेक्स 550 अंक टूट गया। निफ्टी भी 140-176 अंक नीचे आकर बंद हुआ। निवेशकों को झटका लगा।

भारत-श्रीलंका दिसंबर वनडे सीरीज पर फैली झूठी खबर, BCCI ने दी सफाई

भारत-श्रीलंका दिसंबर वनडे सीरीज पर फैली झूठी खबर को BCCI ने खारिज किया है। सचिव देवजीत सैकिया ने मैच स्थानांतरण की अफवाहों को निराधार बताया।

दिल्ली में ‘समाजवाद’…पत्रकार, नेता, वकील-सब हिरासत में!

दिल्ली में सरकार ने विरोध प्रदर्शन को रोकने के लिए पत्रकारों, नेताओं और वकीलों को हिरासत में लिया। ट्रेनों और फ्लाइट्स पर भी कड़ी निगरानी रखी गई।

राहुल गांधी के नेतृत्व में ‘चलो दिल्ली’ मार्च, चुनाव आयोग के खिलाफ विरोध प्रदर्शन

राहुल गांधी के नेतृत्व में चलो दिल्ली मार्च 12 अक्टूबर को हुआ। विपक्ष ने मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे और चुनाव प्रक्रिया में पारदर्शिता की मांग की।

दक्षिण कोरिया ने घरेलू हाइपरसोनिक मिसाइल का पहला सफल परीक्षण किया

दक्षिण कोरिया ने अक्टूबर 2026 में घरेलू हाइपरसोनिक मिसाइल का सफल परीक्षण किया है। यह देश की रक्षा क्षमता को मजबूत करेगा।