दिल्ली विधानसभा की 70 सीटों के लिए मतदान 5 फरवरी को, मतगणना 8 फरवरी को होगी

Date:

नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा के लिए 5 फरवरी को मतदान होगा और नतीजे 8 फरवरी को घोषित किए जाएंगे। चुनाव के लिए नोटफिकेशन 10 जनवरी को जारी होगा। 17 जनवरी को नोमिनेशन की आखिरी तारीख है।

मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने कहा कि चुनाव के दौरान कई तरह के आरोप लगते हैं। लोग कहते हैं कि वोटर लिस्ट से नाम कट जाता है। काउंटिंग स्लो कर दी जाती है। आज इन सभी सवालों की इज्जत करते हुए जवाब देंगे। राजीव कुमार ने शायरना अंदाज में कहासब सवाल अहमियत रखते हैं जवाब तो बनता है, आदतन कलमबंद जवाब देते रहे, आज तो रूरू भी बनता है क्या पता हम कल हो हो, आज जवाब तो बनता है।

इससे पहले साल 2020 में 6 जनवरी को चुनावी तारीखों का ऐलान किया गया था। 8 फरवरी को वोटिंग के बाद 11 फरवरी को वोटों की गिनती की गई थी। इसमें आम आदमी पार्टी को बंपर जीत मिली थी। चुनाव में आम आदमी पार्टी ने दिल्ली की कुल 70 विधानसभा सीटों में से 62 सीटों पर जीत दर्ज की थी, जबकि भाजपा ने आठ सीटों पर जीत हासिल की थी। कांग्रेस का प्रदर्शन निराशाजनक रहा था और वह अपना खाता भी नहीं खोल पाई थी।

एक करोड़, 55 लाख, 24 हजार 858 मतदाता

छह जनवरी को चुनाव आयोग ने दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए वोटरों की आखिरी लिस्ट जारी की थी। आयोग ने अपने बयान में बताया था कि कुल 1 करोड़ 55 लाख 24 हजार 858 वोटर रजिस्टर्ड हैं। इसके अलावा इनमें से 84 लाख 49 हजार 645 पुरुष मतदाता हैं, जबकि 71 लाख 73 हजार 952 महिला मतदाता हैं। दिल्ली में 13 हजार 33 पोलिंग बूथ है। इस चुनाव में आप की नजर हैट्रिक पर है, भाजपा भी दिल्ली पर कब्जा करने की कोशिश की है।

Ardhendu Bhushan
Ardhendu Bhushanhttp://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

ट्विशा शर्मा की सास गिरिबाला सिंह को वीआईपी ट्रीटमेंट देने पर एक्शन, डिप्टी जेलर को हटाया, दो और पर होगी कार्रवाई

मॉडल एवं एक्टर ट्विशा शर्मा की मौत के मामले में गिरफ्तार सास गिरिबाला सिंह को जेल में वीआईपी ट्रीटमेंट देने के मामले में सख्त एक्शन हुआ है। रविवार को महानिदेशक जेल के निर्देश पर डीआईजी जेल संजय पाण्डेय ने भोपाल केंद्रीय जेल का औचक निरीक्षण किया था। इसके बाद गिरिबाला सिंह की बैरक की सुरक्षा प्रभारी डिप्टी जेलर जया यादव को रविवार शाम पद से हटा दिया गया।