सिंहस्थ की तैयारियों में जुटी सरकार, हर 15 दिन में होगी कामों की मॉनिटरिंग, एआई का सहारा लेने पर भी विचार

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

भोपाल। प्रदेश सरकार सिंहस्थ 2028 की तैयारियों में जुट गई है। मंगलवार को सीएम डॉ.मोहन यादव ने सिंहस्थ के कार्यों की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने कहा कि सिंहस्थ के कामों की मॉनिटरिंग हर 15 दिन में होनी चाहिए। प्रयागराज कुंभ पूरा होने के बाद वहां के क्राउड मैनेजमेंट, ड्रोन सर्वे, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के उपयोग के लिए संबंधित एजेंसियों की बैठक बुलाकर जानकारी ली जाएगी।

बैठक में बताया गया कि सिंहस्थ को लेकर अभी करीब 6 हजार करोड़ के काम चल रहे हैं। 1456 करोड़ रुपए के नए कामों को सिंहस्थ 2028 के लिए बनाई गई मंत्रिमंडलीय समिति ने मंजूरी दी है। समिति ने नर्मदा रिसोर्ट महेश्वर, चोरल रिसोर्ट इंदौर, ओंकारेश्वर में नए होटल निर्माण और उज्जैन के होटल अवंतिका के उन्नयन के काम की भी स्वीकृति दी है।

उज्जैन और इंदौर संभाग पर रहेगा फोकस

सिंहस्थ के लिए बनाई गई मंत्रिमंडलीय समिति की बैठक में सीएम यादव ने कहा कि सिंहस्थ के दौरान उज्जैन और इंदौर संभाग आवागमन के मुख्य केंद्र रहेंगे। इन संभागों में 2 ज्योतिर्लिंग होने से श्रद्धालुओं का आवागमन तथा धार्मिक गतिविधियां अधिक होंगी। इंदौर–उज्जैन संभाग में चल रहे अलग–अलग विभागों के काम समय सीमा में कराने के लिए हर 15 दिन में मॉनिटरिंग की जाएगी।

प्रयागराज के साथ हरिद्वार कुंभ के मॉडल की स्टडी

सीएम यादव ने कहा कि प्रयागराज कुंभ के साथ ही हरिद्वार कुंभ मॉडल का अध्ययन भी किया जाएगा। प्रयागराज कुंभ पूर्ण होने के बाद वहां क्रॉउड मैनेजमेंट, ड्रोन सर्वे, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के उपयोग तथा अन्य गतिविधियों में लगी कंपनियों व स्टार्ट–अप का उज्जैन में सम्मेलन आयोजित कर वहां की बेस्ट प्रैक्टिसेस का क्रियान्वयन सिंहस्थ-2028 में करने की कार्य योजना बनाई जाएगी।

स्वच्छता और हरियाली का रखें ध्यान

सीएम यादव ने श्रद्धालुओं के आवागमन में सुगमता के लिए रेलवे से समन्वय के उद्देश्य से विशेष सेल गठित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि घाटों तक श्रद्धालुओं के आसानी से आवागमन के लिए उपयुक्त पहुंच मार्ग बनाए जाएं। उज्जैन, इंदौर और देवास में होने वाले निर्माण कार्यों में सीवरेज, स्वच्छता और हरियाली का विशेष रूप से ध्यान रखा जाए। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पर्यटकों की सुविधा की दृष्टि से धर्मशालाओं के उन्नयन के लिए भी कार्य योजना बनाने के निर्देश दिए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

मध्य प्रदेश में पैराक्वाट पर प्रतिबंध, स्टॉक नष्ट करने के दिए निर्देश

मध्य प्रदेश में पैराक्वाट पर प्रतिबंध के साथ स्टॉक नष्ट करने के निर्देश जारी किए गए हैं। यह कदम किसान और स्वास्थ्य सुरक्षा के लिए अहम है।

मध्य प्रदेश में 15 अक्टूबर से आंधी-बारिश का अलर्ट, किसानों और लोगों को सतर्क रहने की सलाह

मध्य प्रदेश में 15 अक्टूबर से आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने किसानों और आम जनता को सतर्क रहने की सलाह दी है।

मंदसौर में 2 साल के मनवीत को पिता की शहादत पर कॉन्स्टेबल नियुक्ति

मंदसौर में 2 साल के मनवीत को पिता की शहादत पर बाल आरक्षक के पद पर अनुकंपा नियुक्ति मिली है। उज्जैन एसपी ने औपचारिकताएं पूरी कीं।

इंदौर मेट्रो प्रोजेक्ट के लिए 6365 पेड़ कटेंगे, 5 हजार तोतों का आवास खतरे में

इंदौर मेट्रो प्रोजेक्ट के लिए 6365 पेड़ कटेंगे, जिससे 5 हजार तोतों का आवास खतरे में है। हाईकोर्ट ने पेड़ों की कटाई पर रोक लगाई है।

DAVV में शुरू होगी गर्भ संस्कार की पढ़ाई, योग और पोषण पर मिलेगी ट्रेनिंग

DAVV में गर्भ संस्कार की पढ़ाई शुरू होगी, जिसमें योग और पोषण पर विशेष ट्रेनिंग दी जाएगी। यह कोर्स गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य के लिए लाभकारी होगा।

भोपाल में महिला तस्कर से 2.08 करोड़ की ड्रग्स जब्त, डीआरआई की कार्रवाई

भोपाल में डीआरआई ने महिला यात्री से 2.604 किलोग्राम नशीला पदार्थ जब्त किया। महिला को एनडीपीएस एक्ट के तहत गिरफ्तार किया गया है।

अभिषेक शर्मा ने 69वां छक्का लगाकर टी20 में बनाया रिकॉर्ड

अभिषेक शर्मा ने टी20 में कैलेंडर ईयर रिकॉर्ड के बराबर छक्के लगाए। उन्होंने सबसे तेज 2,000 टी20I रन भी पूरे किए।

आप सांसद संजय सिंह ने दिल्ली पुलिस की बदसलूकी पर राज्यसभा समिति को पत्र लिखा

आप सांसद संजय सिंह ने दिल्ली पुलिस की बदसलूसी पर राज्यसभा समिति को पत्र लिखा है। उन्होंने प्रदर्शन के दौरान पुलिस के रवैये पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

सीएम योगी बोले- धन के लिए धर्म नहीं त्यागूंगा, युद्ध में बम-गोले भी दागूंगा

सीएम योगी ने भारत सेवाश्रम संघ के शताब्दी समारोह में स्पष्ट कहा कि धन के लिए धर्म नहीं त्यागूंगा। उन्होंने युद्ध की स्थिति में बम-गोले दागने का संकल्प भी जताया।

इंडिगो फ्लाइट में पावर बैंक में आग के बाद DGCA का बड़ा फैसला, MOBIKINS MK-PB-04 मॉडल पर लगाई रोक

इंडिगो की फ्लाइट में पावर बैंक में आग लगने पर DGCA ने MOBIKINS MK-PB-04 मॉडल पर प्रतिबंध लगा दिया है। सुरक्षा कारणों से यह कदम उठाया गया है।