दिग्गजों की लड़ाई में भाजपा जिलाध्यक्षों की सूची अटकी, अब दिल्ली दरबार से उलझन सुलझाने की कोशिश

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

भोपाल। भाजपा जिलाध्यक्षों की सूची अब भोपाल और दिल्ली के बीच अटक गई है। भाजपा के कई दिग्गज नेताओं की अहम की लड़ाई में सूची को अंतिम रूप नहीं दिया जा सका है। कई जिलों के नामों पर सहमति नहीं बन पा रही है। अब भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा और संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा दिल्ली के भरोसे इस सूची की उलझनें सुलझाने की कोशिश कर रहे हैं। दोनों दिल्ली रवाना हो गए हैं और वहां प्रदेश संगठन चुनाव की पर्यवेक्षक सरोज पांडेय, प्रदेश प्रभारी डॉ. महेन्द्र सिंह, राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिवप्रकाश के साथ चर्चा कर जिलाध्यक्षों की सूची को अंतिम रूप देंगे।

उल्लेखनीय है कि सागर, ग्वालियर, इंदौर, रीवा सहित कई जिलों में दिग्गज नेता अपने समर्थकों को जिलाध्यक्ष बनाने पर अड़े हुए हैं। दो बडे़ जिलों सागर और धार में बीजेपी दो–दो जिलाध्यक्ष बनाने की तैयारी में हैं। सागर में जिलाध्यक्ष को लेकर दिग्गजों के बीच खींचतान मची हुई है। भूपेन्द्र सिंह, गोविंद सिंह राजपूत, गोपाल भार्गव, शैलेन्द्र जैन अपने–अपने करीबियों को जिलाध्यक्ष बनवाने की कोशिश में हैंसागर में रहली, देवरी और बंडा विधानसभा को मिलाकर एक जिला बनाया जाएगा। सुरखी, सागर, खुरई, बीना, नरयावली को मिलाकर एक जिलाध्यक्ष बनाया जाएगा। इसी तर्ज पर धार में भी दो जिले बनाने की तैयारी चल रही है। ग्वालियर, इंदौर, रीवा, निवाड़ी, सिंगरौली में भी स्थानीय नेताओं के झगड़े में नाम तय नहीं हो पा रहा है।

पहले 40 से अधिक नामों पर सहमति की थी खबर

सूत्र बताते हैं कि लगभग 40 से ज्यादा नामों पर सहमति बन गई थी, लेकिन कुछ बड़े जिलों में वरिष्ठ नेताओं के चलते मामला अटक गया। सोमवार को देर रात तक प्रदेश भाजपा कार्यालय में वरिष्ठ नेताओं के बीच मंथन चलता रहा। सीएम मोहन यादव, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा, प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद समेत संगठन चुनाव से जुड़ी टीम काफी देर तक चर्चा करती रही। कल देर रात तक चली बैठक के बाद जिन जिलों में सिंगल नामों पर सहमति बन चुकी थी, वहां के नाम मंगलवार रात तक घोषित किए जाने थे, लेकिन कुछ जिलों के नेताओं की अड़ियलबाजी से यह सूची भी फाइनल नहीं हो पाई।

इन जिलों में ज्यादा फंसा है पेंच

सूत्र बताते हैं कि मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के प्रभाव वाले इंदौर और मंत्री राकेश सिंह के प्रभाव वाले जबलपुर में सहमति नहीं बन पा रही है। इसी तरह सागर जिले में मंत्री गोविंद सिंह राजपूत के अलावा सीनियर विधायक गोपाल भार्गव और भूपेंद्र सिंह के बीच मामला उलझ गया है। ग्वालियर में ज्योतिरादित्य सिंधिया और नरेंद्र सिंह तोमर के समर्थकों के बीच तानतनी है। भोपाल में भी कोई सहमति नहीं बन पा रही। मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल के गृह जिले नरसिंहपुर का भी यही हाल है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

भोपाल में महिला तस्कर से 2.08 करोड़ की ड्रग्स जब्त, डीआरआई की कार्रवाई

भोपाल में डीआरआई ने महिला यात्री से 2.604 किलोग्राम नशीला पदार्थ जब्त किया। महिला को एनडीपीएस एक्ट के तहत गिरफ्तार किया गया है।

अभिषेक शर्मा ने 69वां छक्का लगाकर टी20 में बनाया रिकॉर्ड

अभिषेक शर्मा ने टी20 में कैलेंडर ईयर रिकॉर्ड के बराबर छक्के लगाए। उन्होंने सबसे तेज 2,000 टी20I रन भी पूरे किए।

आप सांसद संजय सिंह ने दिल्ली पुलिस की बदसलूकी पर राज्यसभा समिति को पत्र लिखा

आप सांसद संजय सिंह ने दिल्ली पुलिस की बदसलूसी पर राज्यसभा समिति को पत्र लिखा है। उन्होंने प्रदर्शन के दौरान पुलिस के रवैये पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

सीएम योगी बोले- धन के लिए धर्म नहीं त्यागूंगा, युद्ध में बम-गोले भी दागूंगा

सीएम योगी ने भारत सेवाश्रम संघ के शताब्दी समारोह में स्पष्ट कहा कि धन के लिए धर्म नहीं त्यागूंगा। उन्होंने युद्ध की स्थिति में बम-गोले दागने का संकल्प भी जताया।

इंडिगो फ्लाइट में पावर बैंक में आग के बाद DGCA का बड़ा फैसला, MOBIKINS MK-PB-04 मॉडल पर लगाई रोक

इंडिगो की फ्लाइट में पावर बैंक में आग लगने पर DGCA ने MOBIKINS MK-PB-04 मॉडल पर प्रतिबंध लगा दिया है। सुरक्षा कारणों से यह कदम उठाया गया है।

CJP 16 अक्टूबर को CP के सेंट्रल पार्क से तिरंगा यात्रा निकालेगी: अभिजीत दीपके

कॉकरोच जनता पार्टी 16 अक्टूबर को दिल्ली के CP से तिरंगा यात्रा निकालेगी। पार्टी मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे और नेताओं की गिरफ्तारी के खिलाफ प्रदर्शन करेगी।

सिंधिया परिवार संपत्ति विवाद: प्रतिमा देवी को साक्ष्य पेश करना होगा, सुनवाई 29 अक्टूबर को

सिंधिया परिवार संपत्ति विवाद में प्रतिमा देवी को अदालत में साक्ष्य पेश करने का निर्देश मिला है। सुनवाई 29 अक्टूबर को होगी। मामले में ₹41,000 करोड़ की संपत्ति शामिल है।

राष्ट्रपति भवन में दिवाली पर होगी रणबीर कपूर की ‘रामायण’ की विशेष स्क्रीनिंग

राष्ट्रपति भवन में रामायण की स्क्रीनिंग 5 नवंबर 2026 को दिवाली पर प्रस्तावित है। रणबीर कपूर की मुख्य भूमिका वाली फिल्म की तैयारी जोरों पर है।

तेल की कीमतों में बढ़ोतरी के बीच सेंसेक्स-निफ्टी में गिरावट, निवेशक सतर्क

तेल की कीमतों में बढ़ोतरी के बीच सेंसेक्स-निफ्टी में गिरावट दर्ज हुई। निवेशक सतर्क हैं और बाजार में मुनाफावसूली देखी गई।

मध्यप्रदेश कर्मचारी आयोग का पुनर्गठन, मलय श्रीवास्तव बने अध्यक्ष

मध्यप्रदेश कर्मचारी आयोग का पुनर्गठन हुआ, मलय श्रीवास्तव बने अध्यक्ष। सेवानिवृत्त जज अरुण सिंह सहित अन्य सदस्यों की नियुक्ति।