राहुलजी, आपके कहने के बाद भी कांग्रेस से क्यों नहीं हटे लंगड़े घोड़े, जिला अध्यक्षों की सूची से तो नहीं लगता कि किसी ने आपकी सुनी

Date:

भोपाल। इसी साल जून माह में कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और वर्तमान में लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी भोपाल आए थे। तब उन्होंने संगठन सृजन अभियान की शुरुआत की थी और कांग्रेस के जमीनी कार्यकार्ताओं को बहुत उम्मीद दिलाई थी। राहुल गांधी ने कहा था कि बारात के घोड़े और लंगड़े घोड़े को पार्टी से अलग कर सिर्फ रेस के घोड़ों को शामिल करना होगा। शनिवार को प्रदेश के जिलाध्यक्षों की जो सूची सामने आई है, उससे ऐसा लगता है कि राहुल गांधी की किसी ने सुनी नहीं।

राहुल गांधी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा था कि मध्यप्रदेश में विचारधारा के कार्यकर्ताओं और नेताओं की कोई कमी नहीं है। उन्होंने कहा था कि हम जिस कमरे में बैठे हैं उसी कमरे में ऐसे कई कार्यकर्ता हैं जो भाजपा को हराने का टैलेंट रखते हैं, लेकिन मुझे पता है कि आपके हाथ बंधे हुए हैं। ऐसा इसलिए है क्योंकि आपकी आवाज संगठन में ठीक से सुनाई नहीं देती है। इसके साथ ही उन्होंने जिलाध्यक्षों के चुनाव के लिए केंद्र से आब्जर्वर भी भेजे, सारे नियम-कायदे समझा दिए, लेकिन हुआ वही जो हमेशा से होता आया है।

विधायकों को भी बना दिया जिला अध्यक्ष

राहुलजी, आपने तो आम कार्यकर्ताओं की उम्मीद बढ़ाई थी। प्रक्रिया भी इतनी सख्त बताई गई थी कि लगा कि इस बार तो कम से कम जमीनी कार्यकर्ताओं को मौका मिलेगा, लेकिन आपकी प्रदेश कांग्रेस ने तो विधायकों और पूर्व विधायकों को भी जिला अध्यक्ष बना दिया। सबसे खास बात यह कि इसमें दिग्विजय सिंह के बेटे जयवर्धन सिंह भी शामिल हैं। इस नियुक्ति का तो आपके राघौगढ़ में ही विरोध शुरू हो गया है और कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष का पुतला जला दिया है। ताज्जुब तो तब होता है कि आपकी सूची में एक ऐसे विधायक ओमकार सिंह मरकाम डिंडौरी को जिलाध्यक्ष बनाया गया है, जिसे कांग्रेस ने कभी आदिवासी सीएम के तौर पर आगे बढ़ाया था।

बाहरियों को भी सौंप दी है कमान

कई ऐसे नेताओं को कमान दी है, जो उस जिले के मूल निवासी नहीं हैं या फिर लंबे समय से उस क्षेत्र में सक्रिय नहीं हैं। प्रतिभा रघुवंशी मूल रूप से गुना की रहने वाली हैं और युवा कांग्रेस की राष्ट्रीय राजनीति में सक्रिय हैं। उन्हें खंडवा शहर का अध्यक्ष बनाया गया है। इसी तरह मनीष चौधरी भी लंबे समय से राष्ट्रीय राजनीति में काम कर रहे हैं। देवास ग्रामीण में लंबे समय से सक्रिय नहीं हैं। उमरिया के जिलाध्यक्ष बने विजय कोल की पत्नी भोपाल में जॉब करती हैं। वे ज्यादातर समय भोपाल में ही रहते हैं। इसी तरह कई अन्य जिलों में भी हुआ है।

कई स्थानों पर हो रहा है विरोध

सतना, गुना, बुरहानपुर, राघौगढ़ सहित कई कई जिलों में नई नियुक्तियों का विरोध हो रहा है। बुरहानपुर में जिलाध्यक्ष की दावेदारी करने वाले हेमंत पाटिल ने सभी पदों से इस्तीफा दे दिया। देवास में तो कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के करीबी गौतम बंटू गुर्जर ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। इंदौर शहर अध्यक्ष चिंटू चौकसे और जिला अध्यक्ष विपिन वानखेड़े का विरोध शुरू हो गया है। कांग्रेस की पूर्व महिला मोर्चा अध्यक्ष साक्षी शुक्ला डागा ने विरोध दर्ज कराते हुए सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है। वहीं संभागीय प्रवक्ता सन्नी राजपाल ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उज्जैन में कांग्रेस नेता हेमंत सिंह चौहान ने जिलाध्यक्ष की नियुक्ति को लेकर नाराजगी जाहिर की।

मुस्लिम नेताओं में भी नाराजगी

71 जिलाध्यक्षों में मात्र दो मुस्लिम कांग्रेस के 71 जिलाध्यक्षों में से मात्र दो मुस्लिम नेताओं को ही जिलों की कमान सौंपी गई है। सतना शहर में इकबाल अहमद सिद्दीकी और पन्ना में अनीस खान को अध्यक्ष बनाया गया है। जबकि, भोपाल, बुरहानपुर, खंडवा सहित करीब 7 जिलों में जिलाध्यक्षों के लिए मुस्लिम नेताओं ने दावेदारी पेश की थी। इसको लेकर कांग्रेस के मुस्लिम नेताओं में भी नाराजगी है।

कमलनाथ पर भारी दिख रहे दिग्विजय सिंह

सूची में दिग्विजय सिंह कमलनाथ पर भारी दिख रहे हैं। इस सूची में दिग्विजय सिंह के बेटे के साथ भतीजे को भी जगह दी गई है, जबकि उनके कई समर्थक भी इसमें शामिल हैं। इसके विपरित कमलनाथ के करीबियों की संख्या काफी कम है। इसका मतलब साफ है कि इस नियुक्ति में दिग्विजय सिंह का प्रभाव ज्यादा रहा है।

बिना आवेदन ही बना दिए अध्यक्ष

कांग्रेस के सूत्र बताते हैं कि कई ऐसे जिलाध्यक्ष भी बनाए गए हैं, जिन्होंने आवेदन ही नहीं दिया। ऐसे जिलाध्यक्षों की संख्या 15 बताई जा रही है। कहा जा रहा है कि इन्हें पर्यवेक्षकों की रिपोर्ट और राहुल गांधी की सहमति के बाद नियुक्त किया गया है। इसको लेकर भी कई तरह के सवाल उठाए जा रहे हैं।

फेल दिख रही है राहुल गांधी की कवायद

गुजरात में जब राहुल गांधी गए थे तो वहां संगठन की हालत देख कई कड़े फैसले लिए थे। इसी तर्ज पर वे मध्यप्रदेश में लंबे समय से सत्ता से दूर रही कांग्रेस में बदलाव चाहते थे। इसीलिए उन्होंने आब्जर्वर भी भेजे और जिलाध्यक्षों की नियुक्ति के लिए नियम-कायदे भी तय किए। वर्तमान सूची को देखकर ऐसा नहीं लगता कि राहुल गांधी की बात को पूरी तरह से तवज्जो दी गई है। आधी कांग्रेस तो भाजपा में आ चुकी है, जो लोग आज भी निष्ठा के साथ कांग्रेस की सेवा कर रहे हैं अगर उन्हें नहीं संभाला गया तो प्रदेश में कांग्रेस को अपने पैरों पर फिर से खड़ा कर पाना मुश्किल होगा।

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

नेपाल में बाढ़ से तबाही: काठमांडू में फंसे भारतीय तीर्थयात्रियों को सुरक्षित निकाला गया

नेपाल में बाढ़ के चलते फंसे 149 से अधिक भारतीय तीर्थयात्रियों को सुरक्षित निकाला गया है। विदेश मंत्रालय और वायुसेना ने राहत अभियान तेज कर दिया है।

अमेरिका में बोले मोहन भागवत: विविधता ही भारत की ताकत, कर्मभूमि के प्रति रहें निष्ठावान

न्यूयॉर्क में आयोजित कार्यक्रम में मोहन भागवत का संबोधन हुआ, जिसमें उन्होंने प्रवासियों से कर्मभूमि के प्रति निष्ठावान रहने और विविधता का सम्मान करने का आह्वान किया।

इंदौर में सरकार पर बरसे उमंग सिंघार, बोले- छात्र हनुमान जैसे, लंका जलना तय

इंदौर में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार का हमला प्रदेश सरकार पर तीखा रहा। उन्होंने भर्ती, दूषित पानी, भू-माफिया और महंगाई के मुद्दों पर सरकार से जवाब मांगा।

एमपी पुलिस में 9,662 पदों पर भर्ती की तैयारी, सितंबर से शुरू हो सकती है प्रक्रिया

मध्य प्रदेश पुलिस मुख्यालय ने 9,662 पदों पर एमपी पुलिस भर्ती का प्रस्ताव ईएसबी को भेज दिया है। सितंबर में इसका नोटिफिकेशन जारी होने की उम्मीद है।

चर्चित IAS दिव्या मित्तल ने दिया इस्तीफा, सोशल मीडिया पर पत्र साझा कर दी जानकारी

उत्तर प्रदेश कैडर की 2013 बैच की चर्चित अधिकारी आईएएस दिव्या मित्तल का इस्तीफा सामने आया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर पत्र साझा कर पद छोड़ने की जानकारी दी।

पीएम मोदी को मिला उज्बेकिस्तान का सर्वोच्च नागरिक सम्मान, द्विपक्षीय संबंधों पर बनी सहमति

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उज्बेकिस्तान का सर्वोच्च नागरिक सम्मान प्रदान किया गया है। इस दौरान भारत और उज्बेकिस्तान के बीच यूरेनियम आपूर्ति पर भी सहमति बनी।

मन की बात: पीएम मोदी ने की ‘नशा-मुक्त युवा फॉर विकसित भारत’ अभियान की सराहना

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 'मन की बात' के 137वें एपिसोड में नशा मुक्त युवा अभियान की प्रगति की सराहना करते हुए देश को ड्रग-फ्री बनाने का आह्वान किया।

पन्ना में मूसलाधार बारिश से टापू बना उमरी गांव, ग्रामीणों के रेस्क्यू में जुटी SDERF

पन्ना जिले में भारी बारिश के कारण उमरी गांव टापू बन गया। प्रशासन ने पन्ना में रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर 47 ग्रामीणों को सुरक्षित बाहर निकाला।

नेपाल बाढ़ संकट: भारत ने भेजी 11 टन राहत सामग्री की चौथी खेप, टनल रेस्क्यू टीम भी रवाना

नेपाल बाढ़ राहत के तहत भारत ने 11 टन राहत सामग्री की चौथी खेप काठमांडू भेजी है। इसमें टनल रेस्क्यू टीम, बेली ब्रिज और फॉरेंसिक विशेषज्ञ शामिल हैं।

सांसद ने एयरपोर्ट पर सीएम को दिया कार्यक्रम में आने का निमंत्रण, चर्चा ऐसी कि सियासी भूचाल आ गया

इंदौर एयरपोर्ट पर सांसद शंकर लालवानी ने सीएम मोहन यादव को कार्यक्रम का निमंत्रण दिया। कुछ सेकंड की इस मुलाकात को लेकर सियासी गलियारों में तरह-तरह की अफवाहें फैल गईं।

MP: राजा राम की नगरी से तय होगा BJP का सियासी एजेंडा, जेन-जी वोटर्स पर फोकस

ओरछा में आयोजित भाजपा प्रदेश कार्यसमिति बैठक में मिशन 2028 और जेन-जी वोटर्स को लेकर अहम रणनीतिक फैसले लिए गए हैं।

रूस से रिकॉर्ड कच्चे तेल की खरीद के बीच भारत ने ऐसे साधी अपनी ऊर्जा सुरक्षा

भारत ने रूस से कच्चा तेल आयात में नया कीर्तिमान स्थापित किया है। जुलाई 2026 में रूसी तेल की हिस्सेदारी 50 फीसदी पार कर गई।

‘नेता आया है या तुम्हारा बाप…’ CM जनसंवाद में अधिकारियों पर भड़कीं रीना मीणा

श्योपुर के रायपुरा में रीना मीणा जनसंवाद कार्यक्रम में अधिकारियों की कार्यशैली पर बुरी तरह भड़क गईं और खरी-खोटी सुनाई।

एक्सपोर्ट हब योजना में शामिल हुआ इंदौर, स्थानीय उत्पादों के निर्यात को मिलेगी नई रफ्तार

एक्सपोर्ट हब योजना के तहत इंदौर को अंतरराष्ट्रीय व्यापार केंद्र बनाया जाएगा, जिससे फार्मा और ऑटो सेक्टर के निर्यात को नई गति मिलेगी।

इंदौर में दूध की सप्लाई बंद करने की चेतावनी, खरीद मूल्य बढ़ाने की मांग पर अड़े किसान

इंदौर में दूध की सप्लाई बंद करने की किसानों ने चेतावनी दी है। खरीद मूल्य 65 रुपये प्रति लीटर तय करने की मांग पर किसान अड़े हुए हैं।

लाड़ली बहना योजना के नए फॉर्म का फर्जी मैसेज आए तो सावधान, इंदौर में अलर्ट जारी

लाड़ली बहना योजना के नए फॉर्म के नाम पर 1500 रुपये तक की अवैध वसूली की जा रही है। इंदौर प्रशासन ने फर्जी संदेशों को लेकर अलर्ट जारी किया है।

MP: बालाघाट में CM मोहन यादव का ऐलान, बीमारी से मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख की मदद

बालाघाट दौरे पर पहुंचे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बीमारी से जान गंवाने वाले मृतकों के परिजनों को आर्थिक सहायता देने की घोषणा की।

रेलवे का बड़ा तोहफा: 7 नई अमृत भारत ट्रेनों को मंजूरी, गोरखपुर-दिल्ली रूट भी शामिल

रेलवे बोर्ड ने 7 नई अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनों को हरी झंडी दे दी है। इसमें गोरखपुर-दिल्ली समेत कई प्रमुख रूट शामिल हैं।

ग्रेटर नोएडा: 6 साल की बच्ची से रेप और मर्डर का मुख्य आरोपी पुलिस मुठभेड़ में ढेर

ग्रेटर नोएडा पुलिस मुठभेड़ में 6 साल की बच्ची से दुष्कर्म और हत्या का मुख्य आरोपी बलराज उर्फ बल्ला मारा गया। पुलिस ने 24 घंटे में कार्रवाई की।

समय रैना के शो ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ में बिहार और कश्मीरी पंडितों पर टिप्पणी से विवाद

समय रैना विवाद ने तूल पकड़ लिया है। 'इंडियाज गॉट लेटेंट' शो में बिहार और कश्मीरी पंडितों पर की गई टिप्पणियों पर नेताओं ने कड़ी आपत्ति दर्ज कराई है।

नीरज चोपड़ा को बड़ा झटका, टखने की चोट के कारण 2026 सीजन और एशियन गेम्स से बाहर

स्टार भारतीय भाला फेंक एथलीट नीरज चोपड़ा की चोट के कारण 2026 के पूरे सीजन और एशियन गेम्स से बाहर हो गए हैं। टखने में लिगामेंट टीयर के चलते उन्होंने यह फैसला लिया।

राहुल गांधी 12 सितंबर को आएंगे इंदौर, नेहरू स्टेडियम में छात्रों से करेंगे सीधा संवाद

राहुल गांधी का इंदौर दौरा 12 सितंबर को तय हुआ है। वह नेहरू स्टेडियम में 'छात्रों की गूंज' अभियान के तहत युवाओं से संवाद करेंगे।

नेपाल बाढ़: भारत ने IAF विमान से भेजी 10 टन राहत सामग्री, लापता भारतीयों की तलाश तेज

नेपाल में भीषण आपदा के बीच भारत ने नेपाल बाढ़ राहत सामग्री की पहली खेप काठमांडू भेजी है। भारतीय वायुसेना और बचाव दल मिशन में जुटे हैं।

मध्य प्रदेश में दो वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों के तबादले

मध्य प्रदेश में वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों के तबादले से चंचल शेखर और अंशुमन यादव को नई जिम्मेदारियां सौंपी गईं।

मंगला एक्सप्रेस में फूड पॉइजनिंग, 30 स्कूली बच्चे खंडवा में बीमार

मंगला एक्सप्रेस में फूड पॉइजनिंग की घटना से खंडवा स्टेशन पर हलचल मच गई, जब पैंट्री कार का खाना खाने से 30 स्कूली बच्चे बीमार हो गए।

गंगाजल विवाद: राहुल गांधी ने दलित विरोधी मानसिकता पर साधा निशाना

गंगाजल विवाद पर राहुल गांधी ने भाजपा की दलित विरोधी मानसिकता पर प्रहार किया। शुद्धिकरण को संविधान विरुद्ध बताया।

सोने की कीमतों में 800 रुपये तक की गिरावट, बाजार में सुस्ती

सोने की कीमतों में गिरावट जारी है। दिल्ली में ₹800 की कमी। जानें अंतरराष्ट्रीय बाजार का असर।

चंद्रा-अंबानी विवाद: कांच के घर में बैठ पत्थर उछालने की कोशिश

सुभाष चंद्रा ने मुकेश अंबानी पर गलत नैरेटिव चलाने का आरोप लगाया। रिलायंस ने आरोपों को निराधार बताया।

MP में कमजोर मानसून ने पकड़ी रफ्तार, 7 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी

मध्य प्रदेश में कमजोर मानसून ने फिर से जोर पकड़ लिया है। 7 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है।

नेपाल बाढ़ में 84 भारतीयों की सुरक्षित वापसी, खोज अभियान जारी

नेपाल बाढ़ में भारतीयों की सुरक्षित वापसी के तहत 84 भारतीय नागरिकों को नेपाल से सुरक्षित निकाला गया है।