भाजपा एक साथ घोषित करेगी सारे जिलाध्यक्षों के नाम, चार साल के बंधन का दिखेगा असर, कई जिलों में चौंकाने वाले नाम

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

भोपाल। दिग्गज नेताओं की खींचतान के बीच भाजपा के जिला अध्यक्षों की सूची पर अंतिम मुहर लगाने की खबर आ रही है। बताया जा रहा है कि एक साथ ही सभी जिलों के नामों की घोषणा की जाएगी। भाजपा प्रदेश नेतृत्व को दिल्ली से इस संबंध में विशेष हिदायत दी गई है। इस सूची में चार साल का बंधन लागू रहेगा, जिसके कारण कई उम्मीदवार खुद ब खुद बाहर हो गए हैं। बताया जा रहा है कि प्रदेश अध्यक्ष के चुनाव में भी यह बंधन लागू रहेगा।

उल्लेखनीय है कि मंगलवार तक यह चर्चा थी कि देर रात तक जिलाध्यक्षों की सूची आ जाएगी, लेकिन बाद में पता चला कि कुछ बड़े जिलों को लेकर मामला उलझा हुआ था। इसके बाद भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा और संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा ने दिल्ली में राष्ट्रीय संगठन महासचिव बीएल संतोष से मुलाकात की। सूत्र बताते हैं कि वहां से स्पष्ट कहा गया कि जो लोग चार साल इस पद पर रह चुके हैं, उन्हें रिपीट नहीं किया जाए। इसके साथ ही यह भी कहा गया कि एक साथ सारे जिलों के नाम घोषित किए जाएं, ताकि पार्टी की किरकिरी न हो।

जिलाध्यक्षों की सूची के बाद प्रदेश अध्यक्ष की कवायद

मध्यप्रदेश में प्रदेश अध्यक्ष का चुनाव भी होना है। तब तक इसकी प्रक्रिया शुरू नहीं हो सकती, जब तक जिलाध्यक्षों के नाम घोषित न हो जाएं। इस कायद में केंद्रीय नेतृत्व अब ज्यादा देरी नहीं चाहता, इसलिए जल्दी से जल्दी नामों की घोषणा करने के निर्देश हैं। बताया जा रहा है कि प्रदेश अध्यक्ष के चुनाव में भी चार साल का बंधन लागू रहेगा।

इस बार एससी-एसटी हो सकता है प्रदेश अध्यक्ष

इस बार प्रदेश अध्यक्ष के लिए सारे दिग्गज कोशिश कर रहे हैं। इसमें ब्राह्मण-ठाकुर नेता भी सक्रिय हैं। सूत्र बताते हैं कि जातीय समीकरण के हिसाब से इस बार एससी-एसटी के खाते में भाजपा अध्यक्ष की कुर्सी आ सकती है। वर्तमान अध्यक्ष ब्राह्मण हैं। सीएम ओबीसी वर्ग से आते हैं, वहीं विधानसभा अध्यक्ष ठाकुर हैं। ऐसे में भाजपा सामाजिक समीकरण साधते हुए किसी एससी-एसटी नेता को यह ताज पहना सकती है।

जिलाध्यक्षों के लिए भिड़ते रहे ये दिग्गज

जिलाध्यक्षों की सूची का मामला कुछ खास इलाकों के दिग्गज नेताओं के कारण अटका रहा। ग्वालियर अंचल में केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर के समर्थकों को लेकर फंसा था तो वहीं इंदौर में कैलाश विजयवर्गीय और अन्य नेताओं के बीच भी उलझन रही। सागर जिले में तीन–तीन खेमें एक साथ थे। एक तरफ पूर्व मंत्री गोपाल भार्गव और भूपेंद्र सिंह जोर लगा रहे हैं तो दूसरी तरफ मंत्री गोविंद सिंह राजपूत और विधायक शैलेंद्र जैन जोर आजमाइश करते रहे। रीवा और विंध्य में भी यही स्थिति रही। सूत्र बताते हैं कि कई जिलों में बड़े नेताओं और मंत्रियों की बात रख ली गई है। इसमें ज्योतिरादित्य सिंधिया, नरेंद्र सिंह तोमर, राजेंद्र शुक्ल, कैलाश विजयवर्गीय, तुलसी सिलावट जैसे नेताओं के नाम हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

भोपाल में महिला तस्कर से 2.08 करोड़ की ड्रग्स जब्त, डीआरआई की कार्रवाई

भोपाल में डीआरआई ने महिला यात्री से 2.604 किलोग्राम नशीला पदार्थ जब्त किया। महिला को एनडीपीएस एक्ट के तहत गिरफ्तार किया गया है।

अभिषेक शर्मा ने 69वां छक्का लगाकर टी20 में बनाया रिकॉर्ड

अभिषेक शर्मा ने टी20 में कैलेंडर ईयर रिकॉर्ड के बराबर छक्के लगाए। उन्होंने सबसे तेज 2,000 टी20I रन भी पूरे किए।

आप सांसद संजय सिंह ने दिल्ली पुलिस की बदसलूकी पर राज्यसभा समिति को पत्र लिखा

आप सांसद संजय सिंह ने दिल्ली पुलिस की बदसलूसी पर राज्यसभा समिति को पत्र लिखा है। उन्होंने प्रदर्शन के दौरान पुलिस के रवैये पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

सीएम योगी बोले- धन के लिए धर्म नहीं त्यागूंगा, युद्ध में बम-गोले भी दागूंगा

सीएम योगी ने भारत सेवाश्रम संघ के शताब्दी समारोह में स्पष्ट कहा कि धन के लिए धर्म नहीं त्यागूंगा। उन्होंने युद्ध की स्थिति में बम-गोले दागने का संकल्प भी जताया।

इंडिगो फ्लाइट में पावर बैंक में आग के बाद DGCA का बड़ा फैसला, MOBIKINS MK-PB-04 मॉडल पर लगाई रोक

इंडिगो की फ्लाइट में पावर बैंक में आग लगने पर DGCA ने MOBIKINS MK-PB-04 मॉडल पर प्रतिबंध लगा दिया है। सुरक्षा कारणों से यह कदम उठाया गया है।

CJP 16 अक्टूबर को CP के सेंट्रल पार्क से तिरंगा यात्रा निकालेगी: अभिजीत दीपके

कॉकरोच जनता पार्टी 16 अक्टूबर को दिल्ली के CP से तिरंगा यात्रा निकालेगी। पार्टी मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे और नेताओं की गिरफ्तारी के खिलाफ प्रदर्शन करेगी।

सिंधिया परिवार संपत्ति विवाद: प्रतिमा देवी को साक्ष्य पेश करना होगा, सुनवाई 29 अक्टूबर को

सिंधिया परिवार संपत्ति विवाद में प्रतिमा देवी को अदालत में साक्ष्य पेश करने का निर्देश मिला है। सुनवाई 29 अक्टूबर को होगी। मामले में ₹41,000 करोड़ की संपत्ति शामिल है।

राष्ट्रपति भवन में दिवाली पर होगी रणबीर कपूर की ‘रामायण’ की विशेष स्क्रीनिंग

राष्ट्रपति भवन में रामायण की स्क्रीनिंग 5 नवंबर 2026 को दिवाली पर प्रस्तावित है। रणबीर कपूर की मुख्य भूमिका वाली फिल्म की तैयारी जोरों पर है।

तेल की कीमतों में बढ़ोतरी के बीच सेंसेक्स-निफ्टी में गिरावट, निवेशक सतर्क

तेल की कीमतों में बढ़ोतरी के बीच सेंसेक्स-निफ्टी में गिरावट दर्ज हुई। निवेशक सतर्क हैं और बाजार में मुनाफावसूली देखी गई।

मध्यप्रदेश कर्मचारी आयोग का पुनर्गठन, मलय श्रीवास्तव बने अध्यक्ष

मध्यप्रदेश कर्मचारी आयोग का पुनर्गठन हुआ, मलय श्रीवास्तव बने अध्यक्ष। सेवानिवृत्त जज अरुण सिंह सहित अन्य सदस्यों की नियुक्ति।