मध्यप्रदेश के सीएम मोहन यादव दिल्ली विधानसभा चुनाव में संभालेंगे कमान, 40 स्टार प्रचारकों की सूची में शिवराज भी

Date:

नई दिल्ली। भाजपा ने दिल्ली विधानसभा चुनाव में प्रचार के लिए अपने 40 स्टार प्रचारकों की सूची बुधवार शाम को जारी कर दी। इस सूची में पीएम नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्‌डा के साथ ही मध्यप्रदेश के सीएम डॉ.मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान को भी शामिल किया गया है।

उल्लेखनीय है कि हरियाणा और जम्मूकश्मीर के विधानसभा चुनाव में मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव का जादू खूब चला था। उन्होंने जिन सीटों पर प्रचार किया हैं, ज्यादातर में भाजपा के प्रत्याशी जीते थे। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने हरियाणा की दादरी, भिवानी, तोशाम, झज्जर और बवानी खेड़ा में रोडशो और जनसभाएं की थीं। भाजपा ने चारों सीट जीत ली है। इसी तरह मोहन यादव ने जम्मू की सांबा सीट पर भी चुनाव प्रचार किया था। जहां भाजपा उम्मीदवार सुरजीत सिंह सलाथिया को जीत मिली थी। इसके बाद हुए विधानसभा चुनावों में भी सीएम यादव को कई क्षेत्रों में प्रचार के लिए भेजा गया।

पूर्वांचल के वोटरों को साधेंगे सीएम

दिल्ली में काफी संख्या में पूर्वांचल के वोटर हैं, जिसमें सेंध लगाने की कोशिश हर दल कर रहा है। मध्यप्रदेश के सीएम भाजपा के लिए इन वोटरों को साधने की कोशिश करेंगे। भाजपा की लिस्ट में सांसद बने कई फिल्मी सितारे जैसे मनोज तिवारी, दिनेश लाल यादव (निरहुआ), हेमा मालिनी, रवि किशन, हंसराज हंस और स्मृति ईरानी भी शामिल हैं। स्टार प्रचारकों की लिस्ट में केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह, नितिन गडकरी, पीयूष गोयल, शिवराज सिंह चौहान भी शामिल किया गया है। इस सूची में अन्य मुख्यमंत्रियों में योगी आदित्यनाथ, देवेंद्र फडणवीस, हिमंत बिस्वा सरमा आदि शामिल हैं।

70 में से 59 उम्मीदवारों की सूची जारी

भाजपा इस बार किसी भी तरीके से दिल्ली की गद्दी से आम आदमी पार्टी को बाहर करने की कोशिश में जुटी हुई है। पार्टी ने अब तक 70 में से 59 सीटों के उम्मीदवारों के नाम घोषित कर दिए हैं। शेष का फैसला भी जल्द होने वाला है। इसलिए भाजपा की इस बार एक-एक वोट पर नजर है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

त्रिशुर। केरल के त्रिशूर जिले के मुंडथिक्कोडु इलाके में मंगलवार को एक पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट गया। इस हादसे में  13 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। इस घटना पर पीएम मोदी ने दुख जताया है। बताया जाता है कि  विस्फोट के समय यूनिट में करीब 40 लोग काम कर रहे थे। यह विस्फोट उस पटाखा इकाई में हुआ, जहां त्रिशूर पूरम के थिरुवंबाडी गुट के लिए आतिशबाजी के सैंपल तैयार किए जा रहे थे। इस घटना में अब तक 13 लोगों की मौत हो चुकी है और 5 लोगों की हालत बेहद ही गंभीर बताई जा रही है। घटनास्थल पर बड़ी मात्रा में विस्फोटक सामग्री रखी हुई थी, जिसमें आग लगने के बाद जोरदार धमाका हुआ। विस्फोट के बाद इलाके में घना धुआं और आग फैल गई, जिससे बचाव कार्यों में भी कठिनाई आई। घटनास्थल पर मौजूद अधजले और बिना फटे विस्फोटकों के कारण राहत एवं बचाव कार्य प्रभावित हुआ। विस्फोट इतना शक्तिशाली था कि इसकी आवाज कई किलोमीटर दूर तक सुनी गई, जिससे धमाके की तीव्रता और वहां मौजूद विस्फोटक सामग्री के पैमाने का अंदाजा लगाया जा सकता है। पीएम मोदी ने हादसे पर दुख जताया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को केरल के त्रिशूर में एक पटाखा बनाने वाली यूनिट में हुए धमाके में लोगों की जान जाने पर दुख जताया और मृतकों के परिजनों को 2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की। पीएमओ ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि प्रधानमंत्री ने घोषणा की है कि प्रत्येक मृतक के परिजनों को 2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि दी जाएगी। घायलों को 50,000 रुपये दिए जाएंगे।