राहुल गांधी ने भाजपा को दे दिया हमले का एक और मौका, इंडियन स्टेट वाले बयान पर बुरी तरह घिरे

Date:

नई दिल्लीदिल्ली विधानसभा चुनाव चल रहा है, इसी बीच लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने भाजपा के हाथ एक और मुद्दा दे दिया है। राहुल गांधी ने कहा कि कांग्रेस अब सिर्फ आरएसएस और बीजेपी से ही नहीं, बल्कि इंडियन स्टेट से भी लड़ रही है। भाजपा ने उनके इस बयान पर उन्हें बुरी तरह घेर लिया है। भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने राहुल गांधी और उनके नेटवर्क पर अर्बन नक्सलियों और डीप स्टेट से संबंध होने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि इनका मकसद भारत की छवि खराब करना है।

भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने राहुल गांधी पर हमला करते हुए कहा कि कांग्रेस का घिनौना सच अब उनके ही नेता ने उजागर कर दिया है। कांग्रेस भारत को बदनाम और अपमानित करना चाहती है। मैं राहुल गांधी की यह स्पष्ट रूप से कहने के लिएप्रशंसाकरता हूं कि वह इंडियन स्टेट से लड़ रहे हैं। यह कोई सीक्रेट नहीं है कि राहुल गांधी और उनके इकोसिस्टम के अर्बन नक्सल और डीप स्टेट के साथ घनिष्ठ संबंध हैं। यह भारत को अपमानित और बदनाम करना चाहते हैं।

मालवीय ने कहा-जॉर्ज सोरोस का एजेंडा

भाजपा आईटी विभाग के प्रभारी अमित मालवीय ने राहुल गांधी को घेरते हुए कहा कि ये सब अरबपति जॉर्ज सोरोस के एजेंडे का हिस्सा है। मालवीय ने कांग्रेस के भाषण का एक वीडियो क्लिप शेयर करते हुए कहा कि राहुल गांधी ने अब खुद इंडियन स्टेट के खिलाफ खुली जंग का ऐलान कर दिया है। यह सीधे जॉर्ज सोरोस की प्लेबुक से है।

आखिर क्या कहा था राहुल गांधी ने

कांग्रेस के नए मुख्यालय इंदिरा भवन में पार्टी नेताओं को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने बुधवार को कहा कि ऐसा मत सोचिए कि हम निष्पक्ष लड़ाई लड़ रहे हैं। अगर आप मानते हैं कि यह सिर्फ बीजेपी या आरएसएस जैसे राजनीतिक संगठन के खिलाफ है, तो समझ लीजिए कि उन्होंने हमारे देश की लगभग हर संस्था पर कब्जा कर लिया है। अब हमारी लड़ाई इंडियन स्टेट से भी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

दिशा सालियान की मौत की सीबीआई जांच के आदेश

दिशा सालियान की मौत की सीबीआई जांच के आदेश। बॉम्बे हाई कोर्ट ने मुंबई पुलिस की जांच पर सवाल उठाए।

भारतीय शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव, ऑटो-मेटल सेक्टर कमजोर

भारतीय शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव के चलते ऑटो-मेटल सेक्टर कमजोर। सेंसेक्स और निफ्टी में गिरावट।

यूपी में स्वाइन फ्लू का कहर: पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह संक्रमित

यूपी के पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह स्वाइन फ्लू से संक्रमित। राज्य में मामले बढ़कर 685 हो गए हैं।

मंडला में एंबुलेंस न मिलने से गर्भवती और जुड़वां का निधन

मंडला में एंबुलेंस न मिलने से गर्भवती महिला और उसके जुड़वां बच्चों की मौत। स्वास्थ्य सेवा की कमी।

शिवपुरी में एक ही परिवार के चार बच्चों की मौत, जांच शुरू

शिवपुरी में एक ही परिवार के चार बच्चों की रहस्यमय मौत की जांच शुरू। स्वास्थ्य विभाग ने अज्ञात संक्रमण को संभावित कारण बताया।

एमपी पुलिस भर्ती: 507 सब-इंस्पेक्टर और सूबेदार पदों पर आवेदन शुरू

मध्य प्रदेश पुलिस सब-इंस्पेक्टर भर्ती 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। इस भर्ती में 507 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी।

एससीओ फोटो से पीएम मोदी की तस्वीर हटाने पर विवाद

एससीओ फोटो विवाद में पाकिस्तानी पीएमओ की हरकत ने भारत में आक्रोश पैदा किया। पीएम मोदी की तस्वीर हटाई गई, जिससे कूटनीतिक तनाव बढ़ा।

टेंडर प्रक्रिया के दौरान ब्लैक लिस्टेड बीवीजी को आईएसबीटी का ठेका

बीवीजी इंडिया लिमिटेड को इंदौर आईएसबीटी का ठेका मिला, जबकि टेंडर प्रक्रिया के दौरान पटना में ब्लैकलिस्टेड थी।

इंदौर-पातालपानी के लिए ओपन-टॉप डबल डेकर बस सेवा जल्द शुरू

इंदौर-पातालपानी ओपन-टॉप डबल डेकर बस सेवा जल्द शुरू होगी। पर्यटकों को प्राकृतिक दृश्यों का अनुभव मिलेगा।

जीतू पटवारी ने सीएम से इंदौर के नेहरू स्टेडियम की अनुमति मांगी

नेहरू स्टेडियम की अनुमति को लेकर जीतू पटवारी ने सीएम से अपील की। राहुल गांधी 'छात्रों की गूंज' में युवाओं से संवाद करेंगे।