कंगना रनौत की फिल्म इमरजेंसी का पंजाब में विरोध, सिनमाघरों के बाहर हुआ प्रदर्शन, शो हुए कैंसिल

Date:

अमृतसर। कंगना रनौत की फिल्म इमरजेंसी आज देश के सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है, लेकिन आज सुबह से ही पंजाब में कई स्थानों पर इसका विरोध शुरू हो गया है। अमृतसर में शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (एसजीपीसी) के प्रतिनिधि शुक्रवार सुबहर सिनेमाघर के बाहर पहुंच कर विरोध किया। बताया जा रहा है कि इसके बाद अमृतसर के पीवीआर में शो कैंसिल कर दिया गया।

एसजीपीसी के सचिव प्रताप सिंह की अगुवाई में हजारों की संख्या में कर्मचारी एवं सिख संगठनों के प्रतिनिधियों ने यहां धरना लगा दिया है। फिलहाल पीवीआर सिनेमा के मालिकों ने प्रदर्शन को देखते हुए आज फिल्म रिलीज नहीं करने का फैसला किया है। प्रताप सिंह ने दोहराया है कि अगर फिल्म पर रोक ना लगाई गई और प्रदेश का माहौल खराब हुआ, तो इसकी सारी जिम्मेवारी पंजाब सरकार की होगी।

एसजीपीसी प्रधान हरजिंदर सिंह धामी ने बकायदा पत्र पंजाब के मुख्यमंत्री को लिखा गया। इस फिल्म को पंजाब में रिलीजिंग पर रोक लगाई जाए। इस फिल्म को वैन करने के लिए महिलाओं ने भी अमृतसर के सूरज जंदा तारा सिनेमा हाल के बाहर मोर्चा खोल दिया है। कई सिनेमा ने इस फिल्म से पहले ही किनारा कर लिया था। कई सिनेमा घरों में मौके पर ही शो रद्द कर दिए। इस फिल्म को लेकर जीरकपुर के ढिल्लों प्लाजा सिनेमा के बाहर किसानों द्वारा विरोध किया जा रहा है।

आज के सभी शो रद्द होने की खबर

पत्रकारों से बातचीत करते हुए एसजीपीसी सचिव प्रताप सिंह ने कहा कि इस फिल्म पर रोक लगवाने के लिए एसजीपीसी का प्रतिनिधिमंडल गत दिवस अमृतसर के डिप्टी कमिश्नर से भी मिला था। अमृतसर के डिप्टी कमिश्नर ने भी आश्वासन दिया है कि वह इस फिल्म पर प्रतिबंध लगाने के लिए गृह मंत्रालय से भी बात करेंगे। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि वह इस फिल्म को पंजाब में कहीं भी रिलीज नहीं होने देंगे।उधर, एसीपी गगनदीप सिंह ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि उनकी पी.वी.आर. सिनेमा के मैनेजर से भी बात हुई है और उन्होंने आश्वासन दिया है कि इस सिनेमा घर में इमरजेंसी फिल्म रिलीज नहीं होगी और आज की फिल्म के सभी शो पहले से ही रद्द कर दिए गए हैं।

Ardhendu Bhushan (Consulting Editor)
Ardhendu Bhushan (Consulting Editor)http://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

कोलकाता। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कल राष्ट्र के नाम संबोधन में महिला आरक्षण बिल को लेकर कांग्रेस और टीएमसी पर निशाना साधा था। आज यानी रविवार को भी पीएम मोदी ने बंगाल में फिर से टीएमसी को आड़े हाथों लिया है। इस पर अब पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने पलटवार करते हुए कहा है कि महिला आरक्षण के नाम पर पीएम मोदी देश को भ्रमित कर रहे हैं। ममता बनर्जी ने एक्स पर एक पोस्ट के जरिये अपनी बात रखते हुए आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री ने देश को सच्चाई बताने के बजाय भ्रमित करने का प्रयास किया है। उन्होंने लिखा कि महिला आरक्षण के नाम पर सियासी खेल नहीं चलेगा। ममता बनर्जी ने स्पष्ट कहा कि तृणमूल कांग्रेस हमेशा से महिलाओं के राजनीतिक प्रतिनिधित्व की पक्षधर रही है और इस मुद्दे पर उसकी प्रतिबद्धता पर सवाल उठाना गलत है। ममता बनर्जी ने आंकड़ों के जरिये बताया कि लोकसभा में तृणमूल के 37.9 प्रतिशत सांसद महिलाएं हैं, जबकि राज्यसभा में 46 प्रतिशत महिलाओं को नामित किया गया है। उनके मुताबिक, महिला आरक्षण का विरोध करने का सवाल ही नहीं उठता। ममता ने  कहा कि महिला आरक्षण के नाम पर सरकार अपनी राजनीतिक मंशा पूरी करना चाहती है। यह संविधान के मूल ढांचे से छेड़छाड़ और संघीय व्यवस्था पर हमला है, जिसके जरिये भाजपा शासित राज्यों को फायदा पहुंचाने की कोशिश हो रही है। 2023 में बिल पास होने का किया जिक्र ममता बनर्जी ने सवाल उठाया कि अगर सरकार इस मुद्दे पर गंभीर थी, तो 28 सितंबर 2023 को बिल पास होने के बाद करीब तीन साल तक इसे लागू क्यों नहीं किया गया। चुनाव के बीच इसे जल्दबाजी में आगे बढ़ाना और डिलिमिटेशन से जोड़ना सरकार की नीयत पर सवाल खड़ा करता है। प्रधानमंत्री पर निशाना साधते हुए ममता बनर्जी ने कहा कि उन्हें संसद के भीतर आकर देश को संबोधित करना चाहिए, जहां जवाबदेही तय होती है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में पारदर्शिता जरूरी है और जनता सच्चाई को समझती है। ममता ने आगे कहा कि आपने कल जो किया वह कायरतापूर्ण, पाखंडी और दोहरी चाल थी। आप महसूस कर सकते हैं कि सत्ता आपके हाथों से फिसल रही है।