महू में राहुल गांधी के कार्यक्रम से पहले सियासी ड्रामा, अब भाजपाई बने दरबार ने कांग्रेस से मांगे 52 लाख रुपए, दिया धरना

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

इंदौर। महू में कांग्रेस एक बड़ा कार्यक्रम कर रही है। इसमें कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, वायनाड की सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा सहित अनेक नेता आने वाले हैं। भाजपा इस कार्यक्रम को लेकर लगातार वार कर रही है। इसी बीच कुछ समय पहले भाजपा में शामिल हुए महू के पूर्व कांग्रेस विधायक अंतरसिंह दरबार ने नया बखेड़ा खड़ा कर दिया है। दरबार ने राहुल गांधी के पूर्व में हुए कार्यक्रम में खर्च 52 लाख रुपए कांग्रेस से मांगे हैं

दरबार ने शनिवार को आरोप लगाया कि उन्होंने 2 जून 2016, 30 अक्टूबर 2018 और 26 नवंबर 2022 को महू में राहुल गांधी के कार्यक्रम कराए थे। इस पर 52 लाख 23 हजार 245 रुपए खर्च हुए थे। यह पैसा चुकाने के लिए उन्हें कर्ज लेना पड़ा। कांग्रेस ने पैसा नहीं दिया तो उन्हें जमीन बेचकर कर्ज चुकाया। कांग्रेस की तरफ से कोई मदद नहीं मिली।

पार्टी ने किया मेरा इस्तेमाल

पूर्व विधायक दरबार ने कांग्रेस के जय बापू जय भीम जय संविधान यात्रा से पहले आरोप लगाते हुए कहा कि जब मेरा महू विधानसभा में प्रभाव था। तब कांग्रेस पार्टी द्वारा मेरा इस्तेमाल किया गया। अब पार्टी के द्वारा उनकी अनदेखी की जा रही है। इसी मुद्दे को लेकर शनिवार को पूर्व विधायक दरबार ने महू में धरना दिया। दरबार ने मुख्य चुनाव आयुक्त के नाम तहसीलदार को ज्ञापन भी सौंपा और कहा कि वह अपने अधिकारों के लिए लड़ते रहेंगे और पार्टी को जवाबदेह ठहराएंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

मीरा कुमार स्पीकर बनेंगी, खरगे पेश करेंगे ज्ञानेश कुमार के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव

मीरा कुमार स्पीकर बनेंगी और खरगे पेश करेंगे ज्ञानेश कुमार के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव। 30 अक्टूबर को कांग्रेस अध्यक्ष के आवास पर जन-महाभियोग होगा।

अमेठी के शरद पूर्णिमा मेले में खस्ता खाने से 17 लोग बीमार, 102 की जांच

अमेठी के शरद पूर्णिमा मेले में खस्ता खाने से 17 लोग बीमार, 102 की जांच की गई। स्वास्थ्य विभाग ने तत्काल कार्रवाई की।

टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में सोनीपत से अमन की 12वीं गिरफ्तारी, बैंक खातों की जांच जारी

टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामले में सोनीपत से अमन की 12वीं गिरफ्तारी हुई है। बैंक खातों की जांच जारी है और मुंबई पुलिस पूछताछ कर रही है।

सुप्रीम कोर्ट का निर्देश: डिजिटल फ्रॉड में लापरवाही पर बैंक देंगे मुआवजा

सुप्रीम कोर्ट ने डिजिटल फ्रॉड में बैंकों की जिम्मेदारी तय की। अगर बैंक की गलती से धोखाधड़ी होती है, तो मुआवजा देना होगा।

महापौर जी, चार साल बाद समझ आया, क्यों नहीं होते जनता के काम, अधिकारी नहीं सुनते तो आप क्या कर रहे थे?

महापौर पुष्यमित्र भार्गव के कार्यकाल में जनता की समस्याएं अनसुलझी रहीं। अधिकारियों की लापरवाही और लंबित फाइलों ने जनता को निराश किया।

पाकिस्तान के सिंध में एंबुलेंस हादसा: ऑक्सीजन सिलेंडर फटने से गर्भवती महिला समेत 10 की मौत

पाकिस्तान के सिंध में एंबुलेंस हादसा हुआ, जिसमें ऑक्सीजन सिलेंडर फटने से गर्भवती महिला समेत 10 की मौत हुई। दुर्घटना थारपारकर जिले के स्वास्थ्य केंद्र के बाहर हुई।

एक्ट्रेस सारा अली खान के खिलाफ फतवा, केदारनाथ मंदिर में किया था दर्शन

सारा अली खान के केदारनाथ मंदिर दर्शन पर मौलाना शहाबुद्दीन ने कड़ा फतवा जारी किया है। उन्होंने इस्लामी शरीयत के उल्लंघन का आरोप लगाते हुए माफी की मांग की।

ग्वालियर में करवा चौथ के दिन पति ने पत्नी को सिलबट्टा से मार डाला

ग्वालियर में करवा चौथ के दिन पति ने पत्नी को सिलबट्टा से मारा। घटना के बाद आरोपी ने खुद पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया।

शेयर बाजार में तेज रिकवरी: सेंसेक्स 905 अंक उछला, निफ्टी 22,936 पार

शेयर बाजार में तेज रिकवरी के साथ सेंसेक्स 905 अंक उछला और निफ्टी 22,936 को पार कर गया। बाजार में तेजी के कारणों और प्रभावों की पूरी जानकारी।

सिम्पलेक्स की जमीन के लिए हाईकोर्ट जा रहा है सहकारिता विभाग, कोर्ट में हारने के बाद कलेक्टर ने दिखाई थी सख्ती

सिम्पलेक्स जमीन विवाद में सहकारिता विभाग हाईकोर्ट जाएगा। कलेक्टर शिवम वर्मा ने अधिकारियों से जवाब मांगा और भूमाफियाओं पर कार्रवाई तेज की।