भाजपा के लिए दिल्ली से कम नहीं था यूपी के मिल्कीपुर का उपचुनाव, योगी ने दिखाई ताकत और सपा से ले लिया लोकसभा में हार का बदला

Date:

लखनऊ। यूपी के मिल्कीपुर विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में भी भाजपा का कमल खिल गया है। यह सीट यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ के लिए नाक का सवाल बनी थी। उपचुनाव में जीत से भाजपा ने पिछले साल लोकसभा चुनाव में अयोध्या-फैजाबाद सीट पर मिली करारी हार का बदला ले लिया है। जून में हार के 8 महीने के बाद ही सीएम योगी आदित्यनाथ ने हार का कलंक धो दिया है।

उल्लेखनीय है कि भव्य राम मंदिर के निर्माण और पिछले साल 22 जनवरी को रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बावजूद इस सीट पर हार के कारण भाजपा को काफी अपमान सहना पड़ा था। पिछले साल लोकसभा चुनाव के नतीजे 4 जून को सामने आए। इसके बाद रामलला के गढ़ अयोध्या में भाजपा के प्रत्याशी लल्लू सिंह को हार गए थे। उन्हें सपा के अवधेश प्रसाद ने हरा दिया। राजनीतिक विश्लेषकों के लिए यह नतीजा चौंकाने वाला रहा। इसके बाद से ही पीएम मोदी और सीएम योगी की रणनीति पर सवाल उठने लगे थे। सोशल मीडिया पर अयोध्या की जनता को लेकर भी काफी तीखी प्रतिक्रिया देखने को मिली।

योगी ने झोंक दी थी पूरी ताकत

मिल्कीपुर क्षेत्र में योगी की अगुवाई में भाजपा ने लगातार मोर्चा संभाला हुआ था। योगी ने खुद मिल्कीपुर में कई जनसभाएं कीं और साथ ही कैबिनेट मंत्रियों और भाजपा संगठन ने डेरा डाल रखा था। योगी ने किसी भी कीमत पर मिल्कीपुर को जीतने का मिशन बनाया और इसका टास्क भी जिम्मेदार नेताओं के कंधों पर डाला। प्रत्याशी के चयन में भी मंथन के बाद सतर्कता बरती गई। करीब आधे दर्जन उम्मीदवारों में से चंद्रभानु को टिकट दिया गया। योगी आदित्यनाथ ने मिल्कीपुर में भाजपा के प्रचार की देखरेख के लिए मंत्री सूर्य प्रताप शाही की अगुवाई में 6 मंत्रियों को लगाया। शाही के साथ ही जल संसाधन मंत्री स्वतंत्र देव सिंह, सहकारिता राज्यमंत्री जेपीएस राठौड़, आयुष मंत्री दयाशंकर सिंह, राज्यमंत्री मयंकेश्वर शरण सिंह और सतीश शर्मा शामिल हैं। बीजेपी के प्रदेश उपाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह और प्रदेश महामंत्री संजय राय भी लगातार सक्रिय रहे।

संघ ने भी संभाला था मोर्चा

मिल्कीपुर में भाजपा के साथ पर्दे के पीछे से संघ ने भी कमान संभाल ली। मिल्कीपुर क्षेत्र में संघ, विद्यार्थी परिषद अन्य संगठनों के करीब 450 कार्यकर्ताओं ने एक महीने तक दिनरात काम कर वोटरों को जोड़ने का काम किया। राममंदिर ट्रस्ट से जुड़े डॉ़ अनिल मिश्र, विहिप के विजय प्रताप संघ के प्रांत संपर्क प्रमुख गंगा सिंह के नेतृत्व में संघ के कार्यकर्ताओं ने 20 दिनों तक कैंप कर जीत की रणनीति तैयार की। 255 पोलिंग स्टेशनों पर छोटीछोटी बैठक, चायपान की दुकान पर चर्चा आदि के माध्यम से योगी सरकार के कार्यों को जनजन तक पहुंचाने का काम किया। बूथ विजय अभियान के जरिये विधानसभा क्षेत्र के 70 बूथों पर रामलला का प्रसाद घरघर पहुंचाकर मतदाताओं को भावनात्मक रूप से भाजपा से जोड़ने की कोशिश कामयाब रही।

भाजपा ने सपा के वोट में लगाई सेंध

जानकार बताते हैं कि सपा के कोर वोट बैंक पिछड़े, दलित और अल्पसंख्यक के मतों में सेंध लगाने की भाजपा की रणनीति काम आई और इनके मतों में बिखराव कर अपने पक्ष में भी वोट डलवाने में सफल रही। यादव के साथ ही कोरी, पासी तथा अन्य पिछड़े वर्ग के मतों को भी भाजपा ने अपने पक्ष में किया। इसके साथ ही ब्राह्मण समाज के क्षत्रप इस समाज को भी अपने पाले में करने में सफल रहे। 2022 के विधानसभा चुनाव में सपा को मिले मतों को भी सहेजने में पार्टी कामयाब नहीं हो पाई। भाजपा ने बसपा के वोट बैंक में भी सेंध लगाने में सफल रही है। कारण उप चुनाव में बसपा प्रत्याशी मैदान में नहीं था। 2022 के चुनाव में बसपा को 14427 मत मिले थे। माना जा रहा है कि पार्टी का कोर वोट बैंक भाजपा के साथ गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

सीवीसी रिपोर्ट: अदालतों में लंबित 7200+ भ्रष्टाचार मामले

सीवीसी रिपोर्ट में भ्रष्टाचार के 7,229 लंबित मामले। इनमें 409 मामले दो दशक से अधिक समय से अदालतों में रुके हैं।

निरंजन बने साइबर सेल एडीजी, 30 सूबेदारों का प्रमोशन

मध्य प्रदेश में साइबर सेल एडीजी का पदभार निरंजन बी. वायंगणकर को सौंपा गया है। 30 सूबेदारों का प्रमोशन भी किया गया है।

बैंक यूनियनों की 11 सितंबर को हड़ताल, सेवाएं प्रभावित

बैंक यूनियनों की हड़ताल से सेवाएं प्रभावित होंगी। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस ने 11 सितंबर को हड़ताल का आह्वान किया है।

अफगानिस्तान टी20 सीरीज: संजू सैमसन की भारतीय टीम में वापसी

अफगानिस्तान टी20 सीरीज में संजू सैमसन की वापसी भारतीय टीम के लिए महत्वपूर्ण है। श्रेयस अय्यर की कप्तानी में नई दिशा मिलेगी।

सुप्रीम कोर्ट ने प्रदर्शनकारी छात्रों की FIR रद्द की

प्रदर्शनकारी छात्रों की एफआईआर रद्द होने से सुप्रीम कोर्ट ने छात्रों को राहत दी। कोर्ट ने नीट-यूजी पेपर लीक के विरोध में दर्ज एफआईआर को रद्द किया।

एनसीएलटी ने सुभाष चंद्रा की कर्ज निपटान योजना पर लगाई रोक

NCLT ने सुभाष चंद्रा की कर्ज निपटान योजना पर रोक लगाई। 5-सदस्यीय पीठ ने संपत्ति बिक्री पर भी रोक लगाई।

एससीओ में पीएम मोदी: आतंकवाद के खिलाफ दोहरे मापदंड खत्म हों

एससीओ शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने आतंकवाद के खिलाफ दोहरे मापदंड खत्म करने की अपील की। उन्होंने आतंकवाद के इकोसिस्टम को नष्ट करने पर जोर दिया।

गोवा-दिल्ली इंडिगो फ्लाइट की मोपा एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग

गोवा-दिल्ली फ्लाइट के इंजन की खराबी से मोपा एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग, सभी यात्री सुरक्षित।

आरजीपीवी को तीन क्षेत्रीय विश्वविद्यालयों में बांटा जाएगा, कैबिनेट की बैठक में कई फैसले

आरजीपीवी का विभाजन, तीन क्षेत्रीय विश्वविद्यालयों में होगा। कैबिनेट ने इस फैसले की मंजूरी दी।

महू इन्फैंट्री स्कूल के 78वें स्थापना दिवस पर वीरों को नमन

महू इन्फैंट्री स्कूल के 78वें स्थापना दिवस पर वीर सैनिकों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। यह संस्थान भारतीय सेना के लिए रणनीतिक प्रशिक्षण का मुख्य केंद्र है।