आपदा में अवसर के समान है – पिंटू की पप्पी

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

पिछले कई दिनों से कम्बख़्त ट्रम्प, मस्क, औरंगजेब, ग्रोक आदि तत्वों ने भेजा फ्रॉय कर रखा था। अब जाकर मोदी जी की प्रेरणा से आपदा में अवसर का नमूना देखने को मिला। भेजे की ज़रूरत ही क्या है? शरीर का सबसे अनावश्यक अंग है यह! इसे घर पर ही रखो और मजे लो। यह संदेश है गणेश आचार्य का।

कहानी है प्रशांत जायसवाल (सुशांत) यानी पिंटू और उसकी गर्लफ्रेंड प्रेरणा (जान्या जोशी) यानी पप्पी की। पिंटू भिया के साथ एक स्ट्रेंज ट्रेजेडी ये है कि बेचारा अपनी प्रेरणा यानी पप्पी की पप्पी नहीं ले सकता क्योंकि उसने देखा है कि अगर उसने गलती से भी अगर किसी लड़की की पप्पी ले ली तो उसकी शादी किसी और से हो जाती है। अब पप्पी समझती है कि उसका पिंटू, पिंटू नहीं, बल्कि झंडू है।

पिंटू की मम्मी बेटे को भाई के पास भेज देती है। कहाँ? निश्चित ही वो जगह गुजरात में कहीं होगी, जहाँ के लोग आपदा में अवसर भुनाने में अव्वल हैं। मामाजी आपदा में भव्य अवसर देखते हैं और ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में शिरकत किये बिना ही ऐलान कर देते हैं कि भानजे, घबरा मत। मैं तेरी पप्पी को मुन्नाभाई की झप्पी से ज्यादा लोकप्रिय बना दूंगा। तेरी पप्पी को कामर्शियलाइज़ करूंगा और हम लाखों कमाएंगे।

भारत में लाखों मांबाप बेटी की शादी नहीं हो पाने की अंतर्राष्ट्रीय चिंता में तमाम आस लेकर जादूटोना करनेवालों के यहाँ जाते रहते हैं, पिंटू का मामा उन तमाम दुखियारों के लिए आपदा में अवसर लेकर अपने भानजे पिंटू नाम की मशीन लेकर जाता है, इधर पिंटू की पप्पी, उधर ब्याह की शहनाई! चट पप्पी, झट बियाव!

हरेक आपदा का अवसर बहुत क्रूड होता है, वैसे ही यह फिल्म भी है। मस्क के ग्रोक की तरह यह फिल्म भी क्रूड मनोरंजन प्रदान करती है। बाकी के मसाले भी कूट छानकर डाल दिए हैं जैसे गीतसंगीत, फाइटिंग, रोमांस आदि। निर्माता गणेश आचार्य जानेमाने कोरियोग्राफर ठहरे, उनके लिए उदित नारायण, शान, हिमेश रेशमिया, सुनिधि चौहान, श्रेया घोषाल, जावेद अली, अजय गोगावले, अभय जोधपुरकर, राहुल सक्सेना और नरोत्तम बेन जैसे गायकों ने गीत गाये हैं।

गणेश आचार्य और हीरोहीरोइन के अलावा विजय राज, मुरली शर्मा, अली असगर, सुनील पाल, अजय जाधव, पूजा बनर्जी, अदिति संवाल, रिया एस सोनी, उर्वशी चौहान, प्युमोरी मेहता दास, मुक्तेश्वर ओझा आदि भी हैं।

पिंटू की पप्पी नाम ठीक ही है। अगर फिल्म का नामप्रशांत की प्रेरणाहोता तो कौन उल्लू का पट्ठा टॉकीज़ में जाता?

टाइमपास है पिंटू और उसकी पप्पी!

Ardhendu Bhushan - Consulting Editor
Ardhendu Bhushan - Consulting Editorhttp://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

भोपाल: तंबाकू फैक्ट्री में GST इंटेलिजेंस की छापेमारी, 60 करोड़ टैक्स चोरी का खुलासा

भोपाल में तंबाकू फैक्ट्री में जीएसटी इंटेलिजेंस की छापेमारी से 60 करोड़ टैक्स चोरी का खुलासा हुआ। मालिक गिरफ्तार, जांच जारी।

एशियन गेम्स 2026 से बाहर हुए नीरज चोपड़ा, चोट लगने पर जताया दर्द

एशियन गेम्स 2026 से बाहर हुए नीरज चोपड़ा ने चोट के कारण दुख जाहिर किया। भारत के स्टार खिलाड़ी ने स्वर्ण पदक की उम्मीद खो दी।

भारतीय धरती से पहली बार जापानी लड़ाकू विमान ने भरी उड़ान, तेजस ने भी दिखाई ताकत

भारतीय धरती से पहली बार जापानी लड़ाकू विमान ने उड़ान भरी। तेजस ने भी जोधपुर में अपनी ताकत का प्रदर्शन किया। भारत-जापान रक्षा सहयोग मजबूत हुआ।

बिहार-नेपाल सीमा पर एसएसबी ने 1.05 लाख नेपाली करेंसी के साथ युवक को किया गिरफ्तार

बिहार-नेपाल सीमा पर एसएसबी ने 1.05 लाख नेपाली करेंसी के साथ युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी को फारबिसगंज कस्टम विभाग को जांच के लिए सौंपा गया।

मैहर में 11 दिन तक बंद रहेगी रोपवे सेवा, शारदीय नवरात्रि से पहले मेंटेनेंस

मैहर में 11 दिन तक बंद रहेगी रोपवे सेवा, शारदीय नवरात्रि से पहले मेंटेनेंस के कारण। श्रद्धालुओं को सीढ़ी मार्ग से मां शारदा मंदिर पहुंचना होगा।

टीएमसी ने राहुल गांधी का किया समर्थन, कहा-राजनीति में मस्ती-मजाक जरूरी

ममता बनर्जी ने राहुल गांधी का समर्थन किया है और राजनीति में मस्ती-मजाक की जरूरत पर जोर दिया है। टीएमसी ने पीएम मोदी की मिमिक्री पर राहुल का बचाव किया।

‘छात्रों की गूंज’ : कमजोर स्क्रिप्ट ने फ्लॉप करा दी एक सुपर हिट फिल्म!

राहुल गांधी के छात्रों की गूंज कार्यक्रम में संवादात्मक प्रयास के बावजूद कमजोर स्क्रिप्ट ने इसे सुपरहिट बनने से रोका। भाजपा ने इसे राजनीतिक मुद्दा बनाने का आरोप लगाया।

विजय सेतुपति ने की ‘महाराजा 2’ की पुष्टि, हॉलीवुड रीमेक भी होगा

विजय सेतुपति ने महाराजा 2 की पुष्टि की है। फिल्म के हॉलीवुड रीमेक के अधिकार भी बिक चुके हैं। यह खबर तमिल सिनेमा के लिए बड़ी उपलब्धि है।

केजरीवाल का राहुल गांधी पर हमला: पंजाब में नशा कांग्रेस, अकाली और BJP की देन

केजरीवाल ने पंजाब में नशा कांग्रेस, अकाली और BJP की देन बताया। राहुल गांधी पर तीखा हमला करते हुए उन्होंने नशाखोरी पर सवाल उठाए।

10 महीने पहले हुई लव मैरिज, प्रयागराज में दरोगा की पत्नी की मौत

प्रयागराज में दरोगा की पत्नी की मौत से इलाके में तनाव बढ़ा है। 10 महीने पहले हुई थी उनकी लव मैरिज। पुलिस जांच जारी है।