मध्यप्रदेश में आकांक्षी युवा पर सियासत : कांग्रेस नेता सुप्रिया श्रीनेत ने कहा-मोदीजी इस आइडिया को पूरे देश में लागू करेंगे

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

भोपाल। मध्यप्रदेश में बेरोजगारों को आकांक्षी युवा करने पर सियासत शुरू हो गई है। कांग्रेस नेता सुप्रिया श्रीनेत ने इसको लेकर सरकार पर तंज कसा है। उन्होंने एक्स पर लिखा-मध्यप्रदेश में बेरोजगार अब बेरोजगार नहीं आकांक्षी युवा कहलाएंगे। ना रहेगा बांस, ना रहेगी बांसुरी। ना बेरोजगार होंगे, ना बेरोजगारी खत्म करने का टेंशन। सुनने में आ रहा है मोदी जी को आइडिया पसंद आया है। पूरे देश में लागू करने पर विचार कर रहे हैं।

उल्लेखनीय है कि मध्य प्रदेश विधानसभा सत्र के दौरान कांग्रेस विधायक प्रताप सिंह ग्रवाल ने बेरोजगारी को लेकर सरकार से सवाल पूछा था। जवाब मे रोजगार विभाग ने उन्हें आकांशी युवाओं की जानकारी दी। विभाग की ओर से बताया गया कि आठ माह में प्रदेश के 33 लाख से ज्यादा बेरोजगार आकांक्षी युवा बन गए। 8 महीने पहले पूछ गए सवाल में सरकार ने माना कि प्रदेश में 33 लाख युवाओं के पास नौकरी नहीं है। 8 महीने बाद जब फिर से बेरोजगारी को लेकर आंकड़ा मांगा गया तो यह जवाब मिला। विधानसभा में कांग्रेस विधायक को जवाब मिला कि पंजीकृत बेरोजगारों की जानकारी संधारित नहीं की जाती, अपितु आकांक्षी युवाओं की जानकारी संधारित है। पिछले पांच साल में प्रदेश 2700 से ज्यादा रोजगार मेले लगाए गए, जिसमें 3 लाख युवाओं को रोजगार मिला। सीएम डॉ. मोहन यादव ने भी एक निजी कार्यक्रम में युवाओं को आकांक्षी युवा कहा था।

👉 यह भी पढ़ें:

भाजपा रख रही है अपना अलग तर्क

राज्य के रोजगार पोर्टल ने मध्य प्रदेश में बेरोजगार युवाओं की संख्या सूचीबद्ध करते समय आकांक्षी युवा शब्द का इस्तेमाल किया और उनकी संख्या 29.37 लाख से अधिक बताई है। वहीं तकनीकी शिक्षा एवं कौशल विकास राज्य मंत्री गौतम टेंटवाल ने शनिवार को कहा कि आकांक्षी युवा के पीछे सरकार की सोच यह है कि सरकारी या गैर सरकारी नौकरियों में कार्यरत युवा उच्च पद पाने की आकांक्षा रखें और बेरोजगार युवा नौकरी की आकांक्षा रखें और सेवायोजन कार्यालय में पंजीकरण कराएं।

भाजपा प्रवक्ता ने किया सरकार का बचाव

सरकार के इस कदम का बचाव करते हुए भाजपा प्रवक्ता पंकज चतुर्वेदी ने एक समाचार एजेंसी से कहा कि मध्य प्रदेश और देश में भाजपा सरकार का प्रयास रोजगार यानी स्वरोजगार उपलब्ध कराना है। इसीलिए राज्य सरकार ने एक विशाल वैश्विक निवेशक सम्मेलन का आयोजन किया, जहां रोजगार और स्वरोजगार के अवसर पैदा किए जा रहे हैं। एक सरकारी विज्ञाप्ति में कहा गया है कि भारत की आबादी 145 करोड़ है, ऐसे देश में सरकारी नौकरियों का अनुपात एक प्रतिशत से अधिक नहीं है। इसमें कहा गया है कि राज्य आत्मनिर्भरता और उद्यमिता के जरिए आकांक्षी युवाओं को रोजगार से जोड़ने का प्रयास कर रहा है। विज्ञप्ति में कहा गया है कि अब से राज्य में बेरोजगार युवाओं को आकांक्षी युवा कहा जाएगा।

कांग्रेस ने की सरकार की आलोचना

इस मामले में कांग्रेस ने राज्य सरकार की आलोचना करते हुए बेरोजगार युवाओं का मजाक उड़ाने का आरोप लगाया है। मध्य प्रदेश विधानसभा में विपक्ष के नेता उमंग सिंघार ने कहा कि शिक्षित युवा जिनके पास योग्यता होने के बावजूद कोई काम नहीं है, वे बेरोजगार हैं! मध्य प्रदेश सरकार कई आश्वासनों के बावजूद उन्हें रोजगार देने में असमर्थ है, इसलिए उसने आकांक्षी युवा नाम का नया शब्द गढ़कर उनकी लाचारी का मजाक उड़ाया है। सिंघार ने कहा कि उपनिरीक्षक, सूबेदार, लेखाकार और उप-लेखा परीक्षकों की भर्तियां आठ साल से लंबित हैं। उन्होंने राज्य सरकार पर अपनी कमियों को छिपाने के लिए बेरोजगार युवाओं के जीवन से खिलवाड़ करने का आरोप लगाया। कांग्रेस नेता ने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि सरकार अपनी अक्षम सरकार को छिपाने के लिए स्थानों और संस्थानों के नाम बदल रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

ED ने आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी की जमीन-इमारतें अटैच कीं

ईडी ने आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी की जमीन-इमारतें अटैच कीं। ₹426.46 करोड़ की संपत्ति मनी लॉन्ड्रिंग जांच में जब्त। कार्रवाई 28 अक्टूबर 2026 को हुई।

जम्मू-कश्मीर के राजौरी में आतंकियों का अड्डा पकड़ा, भारी मात्रा में हथियार जब्त

जम्मू-कश्मीर के राजौरी में आतंकियों का अड्डा पकड़ा गया और भारी मात्रा में हथियार बरामद हुए। सुरक्षा बलों की संयुक्त कार्रवाई से बड़ा भंडाफोड़ हुआ।

CJI सूर्यकांत पर टिप्पणी पड़ी भारी, संजय राउत को सुप्रीम कोर्ट ने दिए पेश होने के निर्देश

CJI सूर्यकांत पर टिप्पणी मामले में संजय राउत को सुप्रीम कोर्ट में पेश होने का आदेश। 17 नवंबर को सुनवाई है। जानिए पूरी खबर।

गिरावट के साथ बंद हुआ शेयर बाजार, सेंसेक्स के 9 ही शेयर हरे निशान में रहे

28 अक्टूबर 2026 को आईटी स्टॉक्स में गिरावट के बीच सेंसेक्स के केवल 9 शेयर ही हरे निशान में बंद हुए। बाजार में आई कमजोरी और अन्य सेक्टरों का प्रदर्शन।

CJI सूर्यकांत ने चुनाव आयोग से पूछा: एड्रेस बदलने पर फॉर्म-6 क्यों जरूरी?

चुनाव आयोग के फॉर्म-6 को लेकर CJI सूर्यकांत ने सवाल उठाए। पता बदलने पर फॉर्म-6 क्यों जरूरी है, इस पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई जारी है।

ICC टी20 इंटरनेशनल बल्लेबाजी की रैंकिंग जारी, अभिषेक शर्मा बने नंबर-1

अभिषेक शर्मा ICC T20I बल्लेबाजी रैंकिंग में नंबर-1 बन गए हैं। उनकी तूफानी पारी ने भारतीय क्रिकेट को नई ऊर्जा दी है।

सुधांशु त्रिवेदी ने कहा- EVM हो या बैलेट पेपर, हर बार कांग्रेस हारी

सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि चाहे चुनाव ईवीएम हों या बैलेट पेपर, हर बार कांग्रेस को हार का सामना करना पड़ता है। उन्होंने MLC चुनावों में कांग्रेस की हार को लेकर भाजपा का निशाना साधा।

भाजपा ने हरदीप सिंह पुरी को मध्यप्रदेश से बनाया राज्यसभा उम्मीदवार

बीजेपी ने मध्य प्रदेश राज्यसभा उपचुनाव के लिए हरदीप सिंह पुरी को उम्मीदवार बनाया है। यह कदम पार्टी की रणनीति का अहम हिस्सा है।

एशियन पैरा गेम्स में 3 गोल्ड मेडल जीतने वाले नीरज यादव ने की सुसाइड

एशियन पैरा गेम्स में 3 गोल्ड मेडल जीतने वाले नीरज यादव की आत्महत्या की पुष्टि हो गई है। डोपिंग निलंबन से प्रभावित उनका मानसिक स्वास्थ्य हुआ था।

यशवंत वर्मा केस में सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज का सवाल: नकदी में आग कैसे लगी, जांच में क्यों नहीं पता चला?

पूर्व सुप्रीम कोर्ट जज ने नकदी आग लगने की जांच प्रक्रिया पर गंभीर सवाल उठाए हैं। जांच में आग लगने की वजह पता नहीं चल सकी।