0:00
0:00 left
अमेरिका-भारत व्यापार वार्ता पर डोनाल्ड ट्रंप को अच्छे परिणाम की उम्मीद
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर व्यापार शुल्क (टैरिफ़) पर बयान देते हुए भारत और अमेरिका के बीच होने वाली व्यापार शुल्क वार्ता के ‘बहुत अच्छे परिणाम’ की उम्मीद जताई है।
पीएम मोदी की तारीफ
इस दौरान ट्रंप ने भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की भी सराहना की। उन्होंने कहा,प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हाल ही में यहां आए थे और हम हमेशा बहुत अच्छे दोस्त रहे हैं। भारत दुनिया के सबसे उच्च टैरिफ लगाने वाले देशों में से एक है। वह (पीएम मोदी) स्मार्ट व्यक्ति हैं और मेरे अच्छे मित्र हैं। हमारी बहुत अच्छी बातचीत रही।
व्यापारिक रिश्तों में सुधार की आशा
डोनाल्ड ट्रंप ने उम्मीद जताई कि भारत और अमेरिका के बीच व्यापारिक संबंधों में सुधार होगा। उन्होंने कहा, मुझे लगता है कि भारत और हमारे देश के बीच सबकुछ बहुत अच्छा चलेगा। मैं कहना चाहता हूँ कि आपके पास एक महान प्रधानमंत्री हैं।
रेसिप्रोकल टैरिफ की घोषणा
ट्रंप पहले ही घोषणा कर चुके हैं कि अमेरिकी वस्तुओं पर लगाए गए टैरिफ़ के जवाब में अमेरिका 2 अप्रैल से ‘जवाबी टैरिफ़’ (Reciprocal Tariff) लगाएगा, जिसका असर भारत सहित कई देशों पर पड़ेगा।
👉 यह भी पढ़ें:
- होर्मुज स्ट्रेट से हटाई गईं सभी बारूदी सुरंगें? ट्रंप ने ईरान को दी कड़ी चेतावनी
- ट्रंप की कनाडा को बड़ी टैरिफ धमकी: कार-ट्रक और ऑटो पार्ट्स पर अब 50% शुल्क!
- होर्मुज स्ट्रेट को ‘नया अमेरिकी क्षेत्र’ बताने वाला ट्रंप का नक्शा, ईरान से फिर बढ़ा तनाव
- ट्रंप का बड़ा दावा: स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को बताया ‘अमेरिकी क्षेत्र’, ईरान को परमाणु हथियार पर चेतावनी
- होर्मुज स्ट्रेट पर ट्रंप का बड़ा दावा! ईरान ने बताया ‘भ्रमित’, बढ़ा अमेरिका-ईरान तनाव
- डोनाल्ड ट्रंप ने की भारत की चुनाव व्यवस्था की तारीफ, बोले- ‘हर वोटर के पास वैध Photo ID’



