शेयर बाजार की शुरुआत में दिख रही बढ़त, सेंसेक्स 450 अंक उछला, निफ्टी ने भी दिखाया दम

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

मुंबई। मंगलवार के भारी नुकसान के बाद आज बुधवार यानी नए वित्तीय वर्ष के दूसरे दिन शेयर बाजार में बढ़त नजर आ रही है। शुरुआती कारोबार में 9:35 बजे सेंसेक्स 456.65 अंकों (0.60%) की बढ़त के साथ 76,481.16 पर पहुंच गया था। इसी तरह निफ्टी 50 इंडेक्स 118.30 अंकों (0.51%) की बढ़त के साथ 23,284.00 पर नजर आ रहा था।

उल्लेखनीय है कि वित्तीय वर्ष के पहले दिन मंगलवार को भारतीय शेयर बाजार में बड़ी गिरावट थी। सेंसेक्स 1,390 अंकों की गिरावट के साथ 76,024.51 पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 50 इंडेक्स 353.65 अंकों की गिरावट के साथ 23,165.70 पर आ गया था। यह पिछले एक महीने की सबसे बड़ी गिरावट थी। शेयर बाजार में मंगलवार की भारी गिरावट के चलते निवेशकों को लगभग 3.44 लाख करोड़ रुपये का नुकसान हुआ. बीएसई में सूचीबद्ध कंपनियों का कुल बाजार मूल्यांकन गिरकर 4,09,43,588.06 करोड़ रुपये (4.78 लाख करोड़ डॉलर) रह गया।

भारतीय शेयर बाजार ने बुधवार 2 अप्रैल को मजबूती के साथ शुरुआत की है, जिससे उम्मीद बढ़ी है। आज सुबह सेंसेक्स की 30 में से 16 कंपनियों के शेयर बढ़त के साथ हरे निशान में कारोबार शुरू किया और बाकी की 14 कंपनियों के शेयर गिरावट के साथ लाल निशान में कारोबार करते हुए नजर आए। वहीं दूसरी ओर, सुबह 9.25 बजे निफ्टी 50 की 50 में से 18 कंपनियों के शेयर बढ़त के साथ हरे निशान में कारोबार करते हुए दिखाई दिए तो 32 कंपनियों के शेयर गिरावट के साथ लाल निशान में ट्रेड कर रहे थे। बुधवार को सेंसेक्स की कंपनियों में शामिल टेक महिंद्रा के शेयर सबसे ज्यादा 1.30 प्रतिशत की तेजी के साथ खुले और नेस्ले इंडिया के शेयरों ने सबसे ज्यादा 2.25 प्रतिशत की गिरावट के साथ कारोबार शुरू किया। इनके अलावा, आज इंफोसिस के शेयर 1.12 प्रतिशत, जोमैटो 1.01 प्रतिशत, एचडीएफसी बैंक 0.55 प्रतिशत, आईसीआईसीआई बैंक 0.54 प्रतिशत, महिंद्रा एंड महिंद्रा 0.45 प्रतिशत, एक्सिस बैंक 0.37 प्रतिशत, आईटीसी 0.22 प्रतिशत, भारती एयरटेल 0.19 प्रतिशत, अडाणी पोर्ट्स 0.16 प्रतिशत, टाइटन 0.15 प्रतिशत, बजाज फिनसर्व 0.13 प्रतिशत, टाटा स्टील 0.07 प्रतिशत, बजाज फाइनेंस 0.07 प्रतिशत और कोटक महिंद्रा बैंक के शेयर में 0.05 प्रतिशत की बढ़त दिखी। पावरग्रिड के शेयर आज 1.16 प्रतिशत, अल्ट्राटेक सीमेंट 0.84 प्रतिशत, लार्सन एंड टुब्रो 0.66 प्रतिशत, हिंदुस्तान यूनिलीवर 0.61 प्रतिशत और एनटीपीसी के शेयर 0.61 प्रतिशत की गिरावट के साथ खुले।

Ardhendu Bhushan - Consulting Editor
Ardhendu Bhushan - Consulting Editorhttp://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

बैतूल में दूध-केला खाने से 32 बच्चे बीमार, अस्पताल में भर्ती

बैतूल में दूध-केला खाने से 32 बच्चे बीमार हुए और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। स्वास्थ्य विभाग ने दूध के नमूने जांच के लिए भेजे हैं।

लालकृष्ण आडवाणी दिल्ली के अपोलो हॉस्पिटल में भर्ती, सीने में संक्रमण की शिकायत

लालकृष्ण आडवाणी दिल्ली के अपोलो हॉस्पिटल में भर्ती। उन्हें सीने में संक्रमण की शिकायत के कारण पल्मोनरी विभाग में रखा गया है। उनकी स्थिति फिलहाल स्थिर है।

रेलवे ने बदली PNR सीरीज, गतिमान और वंदे भारत ट्रेनों की टिकट होगी आसान

भारतीय रेलवे ने PNR सीरीज में बदलाव किया है। नई व्यवस्था से गतिमान और वंदे भारत ट्रेनों की टिकट बुकिंग आसान होगी।

Film Nayyi Navelli : गलती से भी ये ‘मिश्टेक’ मत करना…

नई नवेली फिल्म में दशहरे के आसपास रामायण और हॉरर-कॉमेडी का असफल मेल है। कमजोर कहानी और घटिया वीएफएक्स से यह फिल्म दर्शकों को निराश करती है।

आसमान से दिखा अनोखा नजारा: 1,000 महिलाओं ने बनाई चीता मुखी की आकृति

मध्य प्रदेश के श्योपुर में 1,000 महिलाओं ने मिलकर मानव रंगोली के माध्यम से चीता मुखी की आकृति बनाई। यह आयोजन वन्यजीव संरक्षण का प्रेरक संदेश था।

अभिजीत दीपके हिरासत में, ममता बनर्जी ने दिल्ली पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाए

अभिजीत दीपके हिरासत में लिए गए। ममता बनर्जी ने दिल्ली पुलिस की कार्रवाई को अघोषित आपातकाल बताया। तिरंगा मार्च से पहले सियासी विवाद तेज।

दिल्ली पुलिस ने मंडी हाउस पर प्रदर्शन कर रही नेहा बोरा को हिरासत में लिया

दिल्ली पुलिस ने मंडी हाउस पर प्रदर्शन कर रही नेहा बोरा को हिरासत में लिया। नेहा बोरा को मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान गिरफ्तार किया गया।

राहुल गांधी का आरोप: दिल्ली पुलिस ने छात्रों पर हमले की FIR दर्ज करने से इनकार

राहुल गांधी ने दिल्ली पुलिस पर आरोप लगाया कि उन्होंने छात्रों पर हमले की FIR दर्ज करने से मना कर दिया। कांग्रेस ने कानूनी कार्रवाई का संकल्प लिया है।

इलाहाबाद HC ने राहुल गांधी पर FIR मांग याचिका पर सुनवाई कर फैसला सुरक्षित रखा

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने राहुल गांधी पर FIR मांग याचिका पर सुनवाई पूरी कर फैसला सुरक्षित रख लिया है। याचिका में राहुल गांधी के विवादित बयान शामिल हैं।

भारत ने अमेरिका में हिंदू मंदिर हमले की साजिश पर जताई गहरी चिंता

भारत ने अमेरिका में हिंदू मंदिर हमले की साजिश पर चिंता जताई है। विदेश मंत्रालय ने दोषियों को कड़ी सजा देने और सुरक्षा बढ़ाने की मांग की है।