अरविंद केजीवाल ने बंगले पर खर्च किए 29 करोड़, भाजपा ने आरटीआई के हवाले से लगाया आरोप

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव में अरविंद केजरीवाल का बंगला एक प्रमुख चुनावी मुद्दा था। लगभग हर सभा में भाजपा नेताओं ने इसको लेकर केजरीवाल पर हमले किए थे। अब दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने शुक्रवार 5 अप्रैल को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में केजरीवाल पर बड़ा आरोप लगाया है। उन्होंने बताया कि आरटीआई से मिली जानकारी के मुताबिक, केजरीवाल के पुराने सरकारी बंगले 6, फ्लैगस्टाफ रोड के रखरखाव पर 2015 से 2022 के बीच 8 साल में 29 करोड़ 56 लाख 35 हजार 74 रुपये खर्च हुए। उन्होंने सवाल उठाया कि क्या यह राजसी जीवनशैली का सबूत है या भ्रष्टाचार का खेल ?

वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि आरटीआई के जवाब से खुलासा हुआ है कि 31 मार्च 2015 से 27 दिसंबर 2022 तक केजरीवाल के बंगले पर सामान्य टूट–फूट, सीवर, बिजली और बढ़ई से जुड़े कार्यों पर औसतन हर साल 3 करोड़ 69 लाख 54 हजार 384 रुपये खर्च किए गए। उन्होंने कहा कि जिस दिल्ली में 3-4 करोड़ में 250-300 गज का शानदार बंगला बन जाता है, वहां एक सरकारी बंगले का सालाना रखरखाव खर्च 3.69 करोड़ होना हैरान करने वाला है।

भाजपा अध्यक्ष सचदेवा ने कहा कि सादगी का ढोंग करने वाले केजरीवाल की पांच सितारा जिंदगी पहले 52 करोड़ के शीशमहल से बेनकाब हुई थी और अब यह नया सबूत उनके भ्रष्टाचार को उजागर करता है। सचदेवा ने बताया कि यह जानकारी एक महाराष्ट्र के नागरिक द्वारा दायर आरटीआई से मिली, जिसका जवाब केजरीवाल सरकार ने 29 दिसंबर 2023 को दिया था। इस जवाब को आवेदक ने बीजेपी को भेजा, जिसे आज मीडिया के सामने पेश किया गया।

हर महीने 31 लाख रुपए खर्च हुए

सचदेवा ने केजरीवाल से सवाल किया कि दिल्ली की जनता जानना चाहती है कि आपके बंगले में ऐसी क्या कमी थी कि इसके रखरखाव पर हर महीने करीब 31 लाख रुपये खर्च होते थे? आप आजकल खाली हैं, मीडिया से भी दूर हैं, तो सामने आएं और जवाब दें। उन्होंने आरोप लगाया कि इतना भारी–भरकम खर्च या तो केजरीवाल की राजसी जीवनशैली को दर्शाता है या फिर सरकारी कामों में भ्रष्टाचार की बू आती है।

Ardhendu Bhushan - Consulting Editor
Ardhendu Bhushan - Consulting Editorhttp://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

सुप्रीम कोर्ट ने जंतर मंतर प्रदर्शन की जांच रिपोर्ट एक महीने में मांगी

सुप्रीम कोर्ट ने जंतर मंतर प्रदर्शन जांच रिपोर्ट एक महीने में सौंपने का निर्देश दिया है। जांच समिति को 2 दिसंबर तक अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करनी होगी।

केन्द्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी मध्यप्रदेश से निर्विरोध राज्यसभा सांसद निर्वाचित

केन्द्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी मध्यप्रदेश से निर्विरोध राज्यसभा सांसद निर्वाचित हो गए हैं। उनका कार्यकाल अप्रैल 2030 तक रहेगा। कांग्रेस ने चुनाव प्रक्रिया को चुनौती दी है।

रामायण में केवल दृश्य संसार, राम की कहानी फिर भी आत्मा को नहीं छू पाई फिल्म

रामायण पार्ट वन में भव्य दृश्य और तकनीक की ताकत है, लेकिन कथा की भावनात्मक गहराई अधूरी लगती है। यह भाग राम और रावण के संघर्ष की तैयारी करता है।

धनतेरस से पहले शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 2000 अंक पार जाकर हुआ बंद

धनतेरस से पहले शेयर बाजार में तेजी ने सेंसेक्स को 2,000 अंक से ऊपर पहुंचाया। निफ्टी भी 24,500 के पार बंद हुआ। बाजार में निवेशकों का उत्साह बढ़ा।

मुरैना में 70 हजार का इनामी डकैत कल्ली गुर्जर गिरफ्तार, हथियार बरामद

मुरैना में 70 हजार का इनामी डकैत कल्ली गुर्जर को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया। उसके पास से अवैध हथियार भी जब्त किए गए।

सुप्रीम कोर्ट ने आजम खान की याचिका खारिज की, केस हाई कोर्ट भेजा

सुप्रीम कोर्ट ने आजम खान की याचिका खारिज कर मामला इलाहाबाद हाई कोर्ट भेज दिया है। सुनवाई 16 नवंबर को होगी।

बंगाल में एसटीएफ ने मुरारई में 1150 जिलेटिन स्टिक और 989 डेटोनेटर जब्त

पश्चिम बंगाल में मुरारई में एसटीएफ ने 1150 जिलेटिन स्टिक और 989 डेटोनेटर जब्त किए हैं। जांच में आतंकवादी गतिविधि की संभावना पर भी ध्यान दिया जा रहा है।

अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला: घुसपैठियों के लिए जितनी छाती पीटनी है, पीट लें

अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला: घुसपैठियों के लिए जितनी छाती पीटो करो। गृह मंत्री ने मतदाता सूची से अवैध नाम हटाने पर जोर दिया। राहुल गांधी को संसद सत्र की चुनौती भी दी गई।

दिल्ली कोर्ट ने JNU प्रोफेसर अकोईजाम के खिलाफ कठोर कार्रवाई पर रोक लगाई

दिल्ली कोर्ट ने JNU प्रोफेसर अकोईजाम के खिलाफ कठोर कार्रवाई पर रोक लगाई है। पुलिस को गिरफ्तारी से पहले सात दिन का नोटिस देना आवश्यक है।

दिवाली-छठ के लिए रेलवे ने बढ़ाई 36 स्पेशल ट्रेनों की अवधि, नवंबर तक चलेगा संचालन

दिवाली-छठ के लिए रेलवे ने 36 स्पेशल ट्रेनों की अवधि बढ़ा दी है। ये ट्रेनें नवंबर 2026 तक चलेंगी, जिससे त्योहारों में यात्रियों को सुविधा मिलेगी।