पूरे देश में ईडी दफ्तर के बाहर कांग्रेस का प्रदर्शन, भोपाल में पिंजरे में प्रतीकात्मक तोता लेकर पहुंचे कांग्रेसी, जमकर की नारेबाजी

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

भोपाल। नेशनल हेराल्ड केस में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा दाखिल चार्जशीट में सोनिया गांधी और राहुल गांधी का नाम आने के बाद बुधवार को कांग्रेस ने पूरे देश में ईडी कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। भोपाल में हुए प्रदर्शन में कांग्रेस कार्यकर्ता एक पिंजरा लेकर पहुंचे, जिसमें प्रीतकात्मक ईडी को बंद दिखाया गया था। पुलिस ने जब प्रदर्शनकारियों को ईडी ऑफिस तक नहीं जाने दिया तो कांग्रेस के कार्यकर्ता तपती धूप में सड़क पर ही लेटकर नारेबाजी करने लगे।

कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी प्रवर्तन निदेशालय के दफ्तर पर पिंजरे में प्रतीकात्मक तोता लेकर पहुंचे। कांग्रेस नेताओं ने बीएसएनल ऑफिस के बाहर पुलिस अफसर को ज्ञापन के साथ ही पिंजरे में रखा तोता भी भेंट किया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं का कहना था मोदी सरकार सीबीआई और ईडी जैसी संवैधानिक संस्थाओं के जरिए विपक्ष को परेशान कर रही है। केंद्र सरकार ने तोते की तरह ईडी को अपने कैद में कर रखा है।

👉 यह भी पढ़ें:

दिग्गी बोले- गांधी परिवार पर भ्रष्टाचार का आरोप नहीं

कांग्रेस सांसद दिग्जिवजय सिंह ने इस मामले में कहा भाजपा और आरएसएस मिलकर ईडी, आईटी और सीबीआई को एक राजनीतिक हथियार के रूप में दुरुपयोग कर रहे हैं, हम इसकी निंदा करते हैं। गांधी परिवार ने एक पैसे का भी उपयोग नहीं किया दिग्विजय सिंह ने आगे कहा, ईडी, आईटी, सीबीआई कितना ही इसमें जांच कर लें, नेशनल हेराल्ड के केस में किसी भी खाते से चाहे पंडित जवाहरलाल नेहरू से लेकर आज तक किसी भी नेहरू गांधी परिवार ने निजी तौर पर 1रुपए, एक पैसे का भी इसका उपयोग नहीं किया है। इसलिए जो कुछ आज किया गया है, उसकी हम घोर निंदा करते हैं।

पटवारी बोले-ईडी का हो रहा दुरुपयोग

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कहा कि नेशनल हेराल्ड को लेकर 5 साल से माहौल बना रहे हैं। 36 विपक्ष के नेताओं पर ईडी का दुरुपयोग किया। किसी पर दोष साबित नहीं हुआ लेकिन 70 फीसदी नेताओं भाजपा में शामिल हो गए। सोनिया गांधी ने 1 रुपए किसी से नहीं लिया। उन्होंने प्रधानमंत्री पद का त्याग किया। उनकी तबीयत ठीक नहीं है, उस उम्र में यह कृत्य किया जा रहा है, देश के लिए खतरा है।

कमलनाथ ने राजनीतिक षड्यंत्र बताया

पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कहा कि नेशनल हेराल्ड मामले में भाजपा जिस प्रतिशोध की आग में गांधी परिवार को झुलसाना चाहती है, वहां से उनकी छवि और निखर कर जनता के बीच सामने आएगी। नेशनल हेराल्ड मामले में सोनिया गांधी और राहुल गांधी सहित कई कांग्रेस नेताओं पर ईडी चार्जशीट दाख़िल कर भाजपा सरकार ने अपनी हताशा का प्रदर्शन किया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

पुणे में डेंगू के 2,000 से ज्यादा केस, सालभर क्यों बना रहता है खतरा?

पुणे में डेंगू के 2,000 से ज्यादा मामले सामने आए हैं। यह खतरा सालभर क्यों बना रहता है, इसके कारण और उपाय जानिए।

प्रभास की ‘स्पिरिट’ दिवाली 2027 में रिलीज, रणबीर की ‘रामायण 2’ से होगी टक्कर

प्रभास की 'स्पिरिट' की नई रिलीज डेट दिवाली 2027 तय हुई है। यह फिल्म रणबीर कपूर की 'रामायण: पार्ट 2' से टकराएगी। उत्साह और टकराव दोनों हैं।

राहुल गांधी बोले- मोदी, शाह और ज्ञानेश कुमार को न्याय का सामना करना होगा

राहुल गांधी ने गोवा में मोदी, शाह और ज्ञानेश कुमार को वोट चोरी के लिए न्याय के सामने आने की चेतावनी दी। उन्होंने कांग्रेस को संविधान का रक्षक बताया।

इंदौर की सिसासत में अब ‘पंच’ की एंट्री, सुदर्शन गुप्ता की चुनरी यात्रा में दिखे नए राजनीतिक समीकरण

इंदौर में सुदर्शन गुप्ता की चुनरी यात्रा ने नए राजनीतिक समीकरण बनाए हैं। भाजपा के अंदर पंच की ताकत बढ़ती दिख रही है।

IIT BHU में खुल रहा देश का पहला ‘स्कूल ऑफ फिजिकल AI’, बनेगी रोबोट मशीनें

IIT BHU में स्कूल ऑफ फिजिकल AI खुल रहा है। यह स्कूल AI आधारित रोबोटिक्स और स्मार्ट मशीनों के विकास पर केंद्रित होगा। 2027 से बी.टेक शुरू होगा।

कोलकाता भगदड़: शुभेंदु अधिकारी ने हाई-लेवल जांच कमेटी का गठन किया

कोलकाता भगदड़ की घटना के बाद मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने सुरक्षा समीक्षा के लिए हाई-लेवल जांच कमेटी बनाई है। इस कमेटी का नेतृत्व राजेश सिन्हा कर रहे हैं।

माजलगांव में एसटी बस से कार टकराई, 5 श्रद्धालुओं की दर्दनाक मौत

माजलगांव में एसटी बस से कार टकराई, जिसमें पांच श्रद्धालुओं की मौत हुई। सड़क की खराब स्थिति को हादसे का कारण माना जा रहा है।

अंकिता भंडारी हत्याकांड में न्याय की मांग, दिल्ली में प्रदर्शन तेज हुए

अंकिता भंडारी हत्याकांड में न्याय की मांग को लेकर दिल्ली में विरोध-प्रदर्शन तेज हो गए हैं। परिजन और विपक्ष ने दुष्यंत गौतम की नियुक्ति रद्द करने की मांग की।

अपमान का घूंट पीकर भी सुदर्शन गुप्ता की चुनरी यात्रा में पहुंचे विजयवर्गीय, सीएम के आने से पहले ही मार गए कलटी!

सुदर्शन गुप्ता की चुनरी यात्रा में मंत्री कैलाश विजयवर्गीय की मौजूदगी सीमित रही। सीएम के आने से पहले ही विजयवर्गीय मंच से चले गए।

मणिपुर में कुकी समुदाय के घरों में आगजनी और फायरिंग की घटनाएं

मणिपुर में कुकी समुदाय के घरों में आगजनी और गोलीबारी से 15 घर जल गए। कामजोंग जिले में हुई हिंसा में एक व्यक्ति की मौत और कई घायल।