👉 यह भी पढ़ें:
- क्या बर्फ पिघलने लगी है…सीएम यादव के साथ मंत्री विजयवर्गीय की इस तस्वीर ने मध्यप्रदेश की सियासत में शुरू किया चर्चाओं का दौर
- सीएम यादव ने इंदौर में किया 800.19 करोड़ रुपए की जलप्रदाय योजना का भूमिपूजन, कहा- हमने इंदौर की कठनाई को अंतर्मन से महसूस किया है
- डीजीपी-आईजी कॉन्फ्रेंस में बोले सीएम यादव-जनता का विश्वास बनाए रखना सबसे बड़ी जिम्मेदारी, अपराधियों में भय और आमजन में भरोसा पैदा करे पुलिस
- सीएम यादव ने सुलझाईं इंदौर की कई उलझनें, मेट्रो के अंडरग्राउंड रूट पर लिया फैसला, ट्रैफिक सुधार के लिए बनेगा प्लान
- भोपाल में बोले सीएम यादव-राहुल गांधी सेना से सबूत मांगते हैं, दिग्विजय सिंह नक्सलियों के लिए आंसू बहाते हैं
- इंदौर के डीआरपी लाइन में सीएम यादव ने किया शस्त्र पूजन , कहा- प्रदेश में चरणबद्ध तरीके से होगी पुलिसकर्मियों की भर्ती होगी, चेटबॉट भी लॉन्च
0:00 left
भोपाल। भाजपा प्रदेश कार्यालय में बुधवार को भीमराव अंबेडकर सम्मान कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसमें मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। सीएम यादव ने कहा कि कांग्रेस मोटी चमड़ी की पार्टी है। खुद ही गलतियां करती है और फिर ईडी कार्यालय के बाहर धरना देती है। कांग्रेस के लोग संविधान की बात करते हैं, जबकि सबसे ज्यादा संविधान संशोधन भी उन्होंने ही किए हैं। ये लोग हमेशा शॉर्टकट अपनाते हैं, जैसे एग्जाम में गारंटी सक्सेस वाली किताबें।
सीएम यादव ने कहा कि महू में डॉ. अंबेडकर का स्मारक बनाया गया है। देश–विदेश से लोग यहां दर्शन के लिए आते हैं, इसलिए सरकार उनके रुकने की व्यवस्था सुनिश्चित कर रही है। हमने मध्य प्रदेश में डॉ. भीमराव अंबेडकर के नाम पर 25 वीं सेंचुरी बनाई हैं। इसके साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महू से दिल्ली तक की रेल सेवा की शुरुआत की है, जो भोपाल होते हुए गुजरेगी। इस दौरान सीएम यादव ने कहा कि रक्षाबंधन तो साल में एक बार आता है, लेकिन हमारे लिए हर महीने राखी का महत्व है। हर जिले की लाड़ली बहनों के खाते में ₹1250 की राशि भेजी जा रही है। महिलाओं को गौशाला योजना से जोड़ा जाएगा। साथ ही सरकार 10 वर्षों तक महिलाओं के रोजगार की भरपाई करेगी। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कामधेनु योजना की घोषणा की। उन्होंने बताया कि इस योजना के माध्यम से दूध उत्पादन की क्षमता बढ़ाई जाएगी। मध्य प्रदेश, एशिया में दूध उत्पादन में तीसरे स्थान पर है और सरकार इसे पहले स्थान पर लाना चाहती है। इसके तहत 25% अनुदान दिया जाएगा, और 25 से अधिक गायें रखने वालों को विशेष लाभ मिलेगा।
भाजपा कार्यालय में आयोजित इस कार्यशाला का उद्देश्य संविधान के प्रति जागरूकता फैलाना और अंबेडकर जी के योगदान को सम्मान देना था। इस अवसर पर सभी कार्यकर्ताओं को संविधान के प्रति निष्ठा की शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम में सीएम सीएम के अलावा भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष लक्ष्मीकांत, राष्ट्रीय महामंत्री दुष्यंत गौतम, प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा, और एससी मोर्च के राष्ट्रीय अध्यक्ष लाल सिंह आर्य सहित अनेक वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता मौजूद थे।



