इस्लामाबाद। जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत के एक्शन से अब पाकिस्तान घबराया नजर आ रहा है। पाकिस्तान के पीएम शहबाज शरीफ ने शनिवार को एक कार्यक्रम में कहा कि पहलगाम हमला लगातार चल रहे दोषारोपण के खेल का एक और उदाहरण है, जिसे पूरी तरह से बंद किया जाना चाहिए। एक जिम्मेदार देश होने के नाते पाकिस्तान किसी भी तटस्थ, पारदर्शी और विश्वसनीय जांच के लिए तैयार है।

👉 यह भी पढ़ें:
- किराना हिल्स पर बड़ा खुलासा: ऑपरेशन सिंदूर के दौरान क्या हुआ था?
- कंगना रनौत का तीखा पलटवार: ‘पहले मेरे 1% बराबर सफलता हासिल करो, फिर ज्ञान देना!’
- मनुस्मृति पर राहुल गांधी के बयान से सियासत गरम, निशिकांत दुबे का पलटवार
- केंद्रीय मंत्री एचडी कुमारस्वामी का विवादित बयान, कहा-सोनिया गांधी की रगों में इटैलियन खून
- स्वतंत्रता दिवस पर बाबा रामदेव का बड़ा बयान-सरकारी नौकरियों में 99% घोटाला
- राहुल गांधी पर गिरिराज सिंह का तीखा हमला, बोले- ‘हिट एंड रन की राजनीति करते हैं’
उल्लेखनीय है कि पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत ने अपनी तीखी प्रतिक्रिया दी है। प्रधानमंत्री मोदी ने साफ संदेश दे दिया कि अब आतंकियों और उनके सरपरस्तों को ऐसी सजा मिलेगी जिसकी उन्होंने कल्पना भी नहीं की होगी। इसके बाद से पाकिस्तानी पीएम शहबाज शरीफ के भी भड़कीले बयान आ रहे थे, लेकिन शनिवार को उनके तेवर बदले नजर आए। पाकिस्तानी मीडिया के मुताबिक शहबाज शरीफ ने शनिवार को पाकिस्तान मिलिट्री अकैडमी में पासिंग आउट परेड को संबोधित करते हुए कहा कि पाकिस्तान किसी भी अंतरराष्ट्रीय या तटस्थ जांच में शामिल होने को तैयार है। हालांकि उन्होंने कहा कि यह आरोप–प्रत्यारोप का खेल अब बंद होना चाहिए. पाकिस्तान आतंकवाद के हर रूप की निंदा करता है। पाकिस्तान की यह नरमी तब देखने को मिली जब भारत ने 48 घंटे के भीतर बड़ी कार्रवाई के संकेत दिए। भारतीय सेना और एजेंसियां पूरी तरह तैयार हैं और पाकिस्तान को अंदेशा है कि भारत सीमापार किसी कड़े ऑपरेशन को अंजाम दे सकता है।



