पहलगाम पर विवादित बयानों से कांग्रेस ने बनाई दूरी, नेताओं को दी चेतावनी
कांग्रेस पार्टी ने पहलगाम हमले पर अपने कुछ नेताओं की विवादित टिप्पणियों से स्पष्ट दूरी बना ली है। पार्टी ने निर्देश दिया है कि संवेदनशील मुद्दों पर पार्टी लाइन से हटकर कोई भी बयान न दिया जाए।
👉 यह भी पढ़ें:
- सिर्फ मीडिया में बयान देने से कुछ नहीं होगा उमंग सिंघारजी, विपक्ष का धर्म निभाइए, मैदान में जाइए
- इंदौर में BJP अध्यक्ष नितिन नवीन ने कांग्रेस पर साधा निशाना, कहा विपक्ष को देश की प्रगति से बेचैनी
- नितिन नवीन के कार्यक्रम के लिए आईडीए से नहीं ली कोई अनुमति, राहुल गांधी की राह में अटकाते रहे रोड़ा
- कहीं राहुल गांधी के कार्यक्रम से डर तो नहीं गई भाजपा, आनन-फानन में नितिन नवीन के दौरे का क्या अर्थ लगाएं?
- भाजपा इंदौर की नगर कार्यसमिति घोषित, कांग्रेस से आए कई नेताओं को स्थान
- राहुल गांधी के इंदौर दौरे से पहले ‘लेटर वॉर’
कांग्रेस महासचिव और संचार प्रभारी जयराम रमेश ने कहा कि कुछ कांग्रेस नेता मीडिया से ऐसे बयान दे रहे हैं, जो पार्टी के आधिकारिक विचारों को नहीं दर्शाते। एक पोस्ट में रमेश ने लिखा, “इस संवेदनशील समय में इस बात पर कोई संदेह नहीं होना चाहिए कि कांग्रेस कार्यसमिति का प्रस्ताव, पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के बयान तथा अधिकृत एआईसीसी पदाधिकारियों के विचार ही कांग्रेस की आधिकारिक स्थिति को दर्शाते हैं।”



