आतंकवाद के खिलाफ जम्मू-कश्मीर विधानसभा का ऐतिहासिक प्रस्ताव

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

आतंकवाद के खिलाफ जम्मू-कश्मीर विधानसभा का ऐतिहासिक प्रस्ताव

पहलगाम हमले के बाद एकजुट हुआ पूरा सदन, आतंकवाद को नहीं देने का संकल्प

👉 यह भी पढ़ें:

जम्मू-कश्मीर विधानसभा के विशेष सत्र में पहली बार आतंकवाद के खिलाफ एक ऐतिहासिक प्रस्ताव ध्वनिमत से पारित किया गया। इस प्रस्ताव के ज़रिए पूरी दुनिया को यह स्पष्ट संदेश दिया गया कि आतंकवाद के लिए अब कोई जगह नहीं है।

​Won't talk statehood at this time, I've lost face: Omar Abdullah on J&K  attackआतंकवाद के खिलाफ जम्मू-कश्मीर विधानसभा का ऐतिहासिक प्रस्ताव​​

शहीदों को श्रद्धांजलि, आदिल हुसैन शाह की बहादुरी को सलाम

सत्र के दौरान पहलगाम में हुए आतंकी हमले की कड़ी निंदा की गई और हमले में जान गंवाने वाले 26 पर्यटकों को दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई। पर्यटकों की जान बचाते हुए शहीद हुए आदिल हुसैन शाह की वीरता को भी याद किया गया।

प्रस्ताव का व्यापक संदेश: शांति, एकता और संवैधानिक मूल्यों की पुकार

उपमुख्यमंत्री सुरिंदर चौधरी ने प्रस्ताव प्रस्तुत करते हुए इसे बर्बर और अमानवीय हमला बताया, जिससे गहरा दुख और सदमा पहुंचा है। प्रस्ताव में सभी राजनीतिक, धार्मिक और सामुदायिक संगठनों से शांति, एकता और संवैधानिक मूल्यों को कायम रखने की अपील की गई।

प्रस्ताव में कहा गया:यह हमला कश्मीरियत, संविधान में निहित मूल्यों, एकता, और शांति-सद्भाव पर सीधा आघात है, जो जम्मू-कश्मीर और भारत की विशेषता रहे हैं।”

विपक्ष और सत्ता एक मंच पर, केंद्र के फैसलों का समर्थन

सत्ता और विपक्ष ने इस प्रस्ताव पर एकमत होकर आतंकवाद के खिलाफ एकजुटता दिखाई। सदन ने केंद्र सरकार द्वारा सुरक्षा को लेकर लिए गए कूटनीतिक फैसलों का समर्थन किया। साथ ही सभी राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों से कश्मीरी छात्रों, व्यापारियों और नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की अपील की गई।

उमर अब्दुल्ला की भावुक अपील: यह वक्त राजनीति का नहीं, एकजुटता का है

मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने विशेष सत्र में कहा:मैं 26 लाशों पर सियासत नहीं करूंगा। मेरी राजनीति इतनी सस्ती नहीं है। यह वक्त एकजुट होकर आतंकवाद की निंदा और मृतकों के परिवारों के प्रति संवेदना प्रकट करने का है।”

उन्होंने आगे कहा कि राज्य की जनता का गुस्सा यह संकेत है कि आतंकवाद का अंत अब दूर नहीं। बंदूक से आतंकवाद नहीं मिटता, यह तभी खत्म होगा जब जनता साथ आएगी — और अब लगने लगा है कि लोग जुड़ रहे हैं।”

मुख्यमंत्री की आत्मग्लानि: मेरे पास माफी के लिए शब्द नहीं हैं

पर्यटन मंत्री के रूप में उमर अब्दुल्ला ने खुद को जिम्मेदार ठहराते हुए कहा, मैंने पर्यटकों को बुलाया था, अब उनके परिवारों से माफी किस शब्द में मांगूं? यह मेरी जिम्मेदारी थी, जो मैं निभा नहीं पाया।”

उन्होंने बच्चों, विधवाओं और पीड़ित परिवारों के दर्द को साझा करते हुए कहा कि यह केवल एक हमला नहीं, बल्कि 21 साल बाद कश्मीरियत और देश की एकता पर सीधा हमला है।

Abhilash Shukla (Editor)
Abhilash Shukla (Editor)http://www.hbtvnews.com
Abhilash Shukla is an experienced editor with over 28 years in journalism. He is known for delivering balanced, impactful, and credible news coverage.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

भारत के खिलाफ 5 वनडे मैचों के लिए न्यूजीलैंड टीम का ऐलान, मिचेल सेंटनर बने कप्तान

भारत के खिलाफ वनडे टीम का ऐलान, मिचेल सेंटनर बने कप्तान। फिन एलन, लोकी फर्ग्यूसन और टिम सीफर्ट की वापसी भी हुई।

सऊदी अरब के रियाद एयरपोर्ट पर हूती विद्रोहियों का हमला, 12 की मौत, 300 से अधिक घायल

सऊदी अरब के रियाद एयरपोर्ट पर हूती विद्रोहियों का हमला हुआ। 12 लोगों की मौत और 300 से अधिक लोग घायल हुए। हमले से हवाई अड्डे का परिचालन प्रभावित हुआ।

शिवराज सिंह चौहान की अपील: नवरात्रि में देवी पूजा के साथ महिलाओं का सम्मान करें

शिवराज सिंह चौहान ने नवरात्रि में देवी पूजा के साथ महिलाओं का सम्मान करने की अपील की। उन्होंने बेटियों, बहनों और माताओं को देवी का स्वरूप बताया।

बाबा बागेश्वर का रथ तैयार, नवरात्रि से शुरू हो रही 500 किमी रथ यात्रा

बुंदेलखंड में नवरात्रि से शुरू हो रही सनातन एकता रथ यात्रा। बाबा बागेश्वर के नेतृत्व में 500 किलोमीटर की धार्मिक यात्रा।

इंदौर में पति के कनाडा जाने के बाद सास-ससुर ने महिला को घर से निकाला

इंदौर में पति के कनाडा जाने के बाद महिला को घर से निकाला गया। पीड़िता ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।

एमपी के मैहर में नवरात्रि के पहले दिन मां शारदा के दर्शन के लिए उमड़ी श्रद्धालु की भीड़

मैहर में मां शारदा के दर्शन के लिए नवरात्रि के पहले दिन श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। प्रशासन ने सुरक्षा और व्यवस्था कड़ी की।

आखिर हर बार क्यों ‘जीत’ जाते हैं भूमाफिया, शासन-प्रशासन, कायदे-कानून पर कैसे पड़ जाते हैं भारी?

इंदौर में भूमाफियाओं का दबदबा बढ़ता जा रहा है। प्रशासन और पुलिस के बावजूद जमीन विवादों में कोई ठोस कार्रवाई नहीं हो पा रही है।

इंदौर में तीसरे टी20 में प्लेइंग XI में बदलाव, वैभव सूर्यवंशी को मौका?

इंदौर में तीसरे टी20 मैच के लिए टीम इंडिया की प्लेइंग XI में बदलाव हो सकता है। खासकर वैभव सूर्यवंशी को मौका मिलने की संभावना है।

एलआईजी-नवलखा एलिवेटेड कॉरिडोर पर 1.25 घंटे की बहस, 350 करोड़ लागत पर सवाल

इंदौर में एलआईजी-नवलखा एलिवेटेड कॉरिडोर परियोजना पर करीब 1.25 घंटे की बहस हुई। ₹350 करोड़ लागत और तकनीकी मुद्दों पर सवाल उठे।

दिल्ली में 12 अक्टूबर को INDIA गठबंधन का बड़ा विरोध मार्च, राहुल-ममता भी शामिल

दिल्ली में 12 अक्टूबर INDIA गठबंधन का बड़ा विरोध मार्च आयोजित होगा। राहुल गांधी और ममता बनर्जी भी इस प्रदर्शन में शामिल होंगे।