पूर्व रॉ प्रमुख आलोक जोशी बने एनएसएबी के चेयरमैन, प्रधानमंत्री मोदी ने लिया फैसला, बोर्ड में और भी कई परिवर्तन हुए

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

नई दिल्ली। पहलगाम हमले के बाद बुधवार को राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार बोर्ड (एनएसएबी) का पुनर्गठन किया गया है। रॉ के पूर्व प्रमुख आलोक जोशी को इसका चेयरमैन बनाया गया है। बताया जाता है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सीसीएस की बैठक में यह फैसला लिया था।

एनएसएबी बोर्ड में और भी कई परिवर्तन किए गए हैं। पूर्व पश्चिमी वायु सेना कमांडर एयर मार्शल पीएम सिन्हा, पूर्व दक्षिणी सेना कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल एके सिंह और रियर एडमिरल मोंटी खन्ना अब बोर्ड का हिस्सा होंगे। ये सभी सैन्य सेवाओं से सेवानिवृत्त हो चुके हैं। इसके अलावा राजीव रंजन वर्मा और मनमोहन सिंह भी बोर्ड में शामिल हैं। ये दोनों भारतीय पुलिस सेवा (आईपीए) से सेवानिवृत्त हुए हैं। सेवानिवृत्त आईएफएस अफसर बी वेंकटेश वर्मा भी सात सदस्यीय बोर्ड का हिस्सा हैं। एनएसएबी का मुख्य काम राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद को लंबे समय के लिए विश्लेषण देना है। साथ ही, यह परिषद द्वारा उठाए गए मुद्दों पर समाधान सुझाता है।

उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पहलगाम हमले के बाद अपने आवास पर सुरक्षा पर कैबिनेट कमेटी (सीसीएस) की बैठक की थी। इस बैठक बैठक के साथ-साथ कमेटी ऑन पॉलिटिकल अफेयर्स (सीसीपीए) और कैबिनेट कमेटी ऑन इकोनॉमिक अफेयर्स (सीसीईए) की बैठक भी हुई थी। मंगलवार को प्रधानमंत्री मोदी ने एक और बैठक की थी। इस बैठक में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल अनिल चौहान और तीनों सेना प्रमुख शामिल हुए थे। बताया जाता है कि प्रधानमंत्री ने सीसीएस की बैठक में अनिल जोशी को एनएसएबी का चेयरमैन बनाने का फैसला लिया था।

Ardhendu Bhushan - Consulting Editor
Ardhendu Bhushan - Consulting Editorhttp://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

SEM कोर्ट ने अभिजीत दीपके को दी जमानत, सीजेपी चीफ पर लगी अहम शर्त

SEM कोर्ट ने अभिजीत दीपके को जमानत दी है, जिसमें एक वर्ष तक शांति बनाए रखने की शर्त शामिल है। यह फैसला दिल्ली के 11 अक्टूबर 2026 को सुनाया गया।

जडेजा और यशस्वी जायसवाल न्यूजीलैंड वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया से बाहर

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने न्यूजीलैंड वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया से रवींद्र जडेजा और यशस्वी जायसवाल को बाहर कर दिया है। यह कदम 2027 विश्व कप की रणनीति का हिस्सा माना जा रहा है।

CJI सूर्यकांत ने Gen Z को कहा, ‘कानून का पेशा कमजोर दिलवालों के लिए नहीं’

CJI सूर्यकांत ने युवा कानून स्नातकों को कहा, कानून का पेशा कमजोर दिलवालों के लिए नहीं। उन्होंने साहस और न्याय की रक्षा पर जोर दिया।

रेसीडेंसी में सीएम का मंथन, मेंदोला और वर्मा को भाजपा कार्यालय के लिए जमीन तलाशने की जिम्मेदारी, बहुत जल्द इंदौर में होगी बड़ी कार्रवाई

इंदौर में सीएम मोहन यादव ने भाजपा कार्यालय के लिए जमीन तलाशने की जिम्मेदारी दी। बैठक में शहर के भविष्य और भूमाफिया मामलों पर चर्चा हुई।

ट्रम्प ने कहा- ईरान पर परमाणु बम और जमीनी सेना का इस्तेमाल नहीं होगा

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर परमाणु बम और जमीनी सेना के उपयोग से इनकार किया है। पिकएक्स माउंटेन पर हमले की संभावना बनी हुई है।

IMF की रिपोर्ट: भारत कब बनेगा दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था?

IMF की रिपोर्ट के मुताबिक भारत 2027 में दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन सकता है। जापान को पछाड़ने की संभावना है।

इंदौर के अधूरे प्रोजेक्ट पर ताई ने सीएम से में बात की

इंदौर के अधूरे प्रोजेक्ट पर ताई ने सीएम से मजाकिया अंदाज में बात की। उन्होंने स्मार्ट सिटी के कला संकुल और अहिल्या स्मारक के निर्माण कार्यों को लेकर चिंता जताई।

भोपाल में महिलाओं के खिलाफ अपराधों में 26% की बढ़ोतरी, पुलिस रिपोर्ट में खुलासा

भोपाल में महिलाओं के खिलाफ अपराधों में 26% की बढ़ोतरी पुलिस रिपोर्ट में सामने आई है। अपहरण और दुष्कर्म के मामले खासतौर पर बढ़े हैं।

इंदौर के सपना संगीता में व्यापारी से 50 हजार मासिक रंगदारी, बुजुर्ग को पीटा

सपना संगीता में व्यापारी से 50 हजार मासिक रंगदारी की मांग और बुजुर्ग व्यापारी कैलाश चंद्र गर्ग के साथ मारपीट की घटना सामने आई है। पुलिस ने FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

कोटा में एक्सप्रेस-वे हादसा: टेंपो ट्रैवलर नाले में गिरा, 8 की मौत

कोटा में एक्सप्रेस-वे हादसा में टेंपो ट्रैवलर नाले में गिर गया। 8 लोगों की मौत और कई घायल। हादसे का कारण चालक की झपकी बताया जा रहा है।