पहलगाम हमले पर अपने लाइव कंसर्ट में बोले अदनान सामी- ऐसा जवाब मिलना चाहिए कि भविष्य में कोई ऐसी जुर्रत न कर सके

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

कोलकाता। पाकिस्तान से भारत आकर बसे प्रसिद्ध गायक अदनान सामी ने पहलगाम हमले पर जोरदार बयान दिया है। उन्होंने इस हमले की निंदा करते हुए कहा कि जिन्होंने ये कायराना हमला किया, उन्हें ऐसा जवाब मिलना चाहिए कि भविष्य में कोई ऐसी जुर्रत न कर सके।

अदानान सामी का कोलकाता के नेताजी इंडोर स्टेडियम में कॉन्सर्ट था। इस दौरान उन्होंने कहा कि आज हम यहां पर जमा हुए हैं और कुछ दिन पहले एक बहुत ही भयानक किस्म का वाकया हुआ है हमारे देश में। और बहुत सारे लोग फैमिली उस खौफनाक वाकये की वजह से बर्बाद हुए हैं। उनका कोई कसूर नहीं था। आज उनकी याद में हम छोटी सी प्रार्थना करें कि उनकी आत्मा को शांति मिले और सबसे जरूरी जो उनके साथ हुआ है, हम सबके साथ हुआ है उस चीज का नतीजा उनको मिलेगा। उन्हें ऐसा जवाब मिलना चाहिए कि आईंदा कोई जुर्रत न करे। ऐसे वक्त में सिर्फ और सिर्फ हम ऊपर वाले की तरफ देख सकते हैं। हम सब ऊपर वाले से दुआ करें कि हमार सब भाईयों और बहनों की हिफाजत करे और इंसाफ हम सबको दें। जब अदनान सामी मंच से बोल रहे थे, उस दौरान भीड़ में मौजूद लोगों ने जय श्रीराम के नारे लगाए, जिससे माहौल भावुक और जोशीला हो गया।

2016 में ली थी भारतीय नागरिकता

उल्लेखनीय है कि अदनान सामी का जन्म पाकिस्तान में हुआ था, लेकिन साल 2016 में उन्होंने भारतीय नागरिकता ले ली थी। इसके बाद से ही कई बार कुछ लोगों ने उनकी नागरिकता पर सवाल उठाए और उन्हें पाकिस्तान वापस भेजने की मांग की थी। हालांकि, अदनान सामी ने हमेशा भारत के प्रति अपना प्रेम और सम्मान खुलकर जाहिर किया है। उनके कई गाने भारत में सुपरहिट हुए हैं।

Ardhendu Bhushan - Consulting Editor
Ardhendu Bhushan - Consulting Editorhttp://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

अंकिता भंडारी हत्याकांड में न्याय की मांग, दिल्ली में प्रदर्शन तेज हुए

अंकिता भंडारी हत्याकांड में न्याय की मांग को लेकर दिल्ली में विरोध-प्रदर्शन तेज हो गए हैं। परिजन और विपक्ष ने दुष्यंत गौतम की नियुक्ति रद्द करने की मांग की।

अपमान का घूंट पीकर भी सुदर्शन गुप्ता की चुनरी यात्रा में पहुंचे विजयवर्गीय, सीएम के आने से पहले ही मार गए कलटी!

सुदर्शन गुप्ता की चुनरी यात्रा में मंत्री कैलाश विजयवर्गीय की मौजूदगी सीमित रही। सीएम के आने से पहले ही विजयवर्गीय मंच से चले गए।

मणिपुर में कुकी समुदाय के घरों में आगजनी और फायरिंग की घटनाएं

मणिपुर में कुकी समुदाय के घरों में आगजनी और गोलीबारी से 15 घर जल गए। कामजोंग जिले में हुई हिंसा में एक व्यक्ति की मौत और कई घायल।

CJP प्रोटेस्ट में लगे ‘हिंदुत्व मुर्दाबाद’ के नारे, 300 लोगों पर FIR

गोवा में CJP विरोध प्रदर्शन के दौरान हिंदुत्व मुर्दाबाद के नारे लगाए गए। 300 अज्ञात प्रदर्शनकारियों पर FIR दर्ज की गई है। मुख्यमंत्री ने सख्त कार्रवाई का आदेश दिया।

मध्यप्रदेश में गूगल मैप की गलती से 15 बेगुनाहों की मौत, ट्रक चालक और मालिक गिरफ्तार

मध्यप्रदेश में गूगल मैप की गलती से 15 बेगुनाहों की मौत हुई। ट्रक चालक और मालिक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। मुख्यमंत्री ने मुआवजा घोषित किया।

ग्वालियर हादसे पर पीएम मोदी ने जताया दुख, मृतकों के परिजनों को मिलेगा मुआवजा

ग्वालियर हादसे पर पीएम मोदी ने शोक जताया और मृतकों के परिजनों को मुआवजा देने की घोषणा की। मध्य प्रदेश सरकार ने भी आर्थिक सहायता का ऐलान किया।

इंदौर में पुलिस वैन से भागे धार के दो आरोपी, राजकुमार ब्रिज के पास कूदे

इंदौर में पुलिस वैन से भागे धार के दो आरोपी राजकुमार ब्रिज के पास कूदे। पुलिस ने एमजी रोड थाने में FIR दर्ज कर मामला दर्ज किया।

मध्यप्रदेश में 1 नवंबर से शस्त्र लाइसेंस होंगे पूरी तरह ऑनलाइन, ऑफलाइन बंद

मध्यप्रदेश में 1 नवंबर से शस्त्र लाइसेंस की प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन हो जाएगी। ऑफलाइन आवेदन बंद कर दिए जाएंगे। NDAL-ALIS पोर्टल से आवेदन जरूरी होगा।

इंदौर की सिंधी कॉलोनी में आज से शुरू होगा पारंपरिक सिंधी गरबा उत्सव

इंदौर की सिंधी कॉलोनी में आज से पारंपरिक सिंधी गरबा उत्सव शुरू हो रहा है। यह आयोजन नवरात्रि के दौरान शाम 7 बजे से सक्खर पैलेस में होगा।

इंदौर में प्रधान आरक्षक की आय से अधिक संपत्ति का मामला, 5-6 फ्लैट खरीदे

इंदौर में प्रधान आरक्षक की आय से अधिक संपत्ति का मामला सामने आया है। लोकायुक्त ने फिरोज खान के 15 ठिकानों पर छापेमारी कर 5-6 फ्लैट जब्त किए।