👉 यह भी पढ़ें:
- Ram Mandir Donation Row: संजय राउत का BJP पर बड़ा हमला, ‘महमूद गजनवी जैसी लूट’ वाले बयान से गरमाई राजनीति
- Maharashtra Politics Shocker: महाराष्ट्र की राजनीति में ’50 करोड़ डील’ का धमाका! महुआ मोइत्रा और संजय राउत के दावों से मचा बवाल, क्या टूटने वाली है UBT?
- सुवेंदु अधिकारी के सीएम बनने पर बोले संजय राउत-भ्रष्ट व्यक्ति को मुख्यमंत्री बनाने की परंपरा
- गैस सिलेंडर की कीमतें बढ़ने पर संजय राउत का केंद्र पर निशाना, कहा-चुनाव खत्म हो गया, अब सब महंगा होगा
- संजय राउत का खड़गे को समर्थन, पॉलिटिकल टेररिज्म का किया जिक्र
- भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर संजय राउत का केंद्र सरकार पर निशाना, सामना में लिखा- इस राष्ट्रविरोधी समझौते का कोई भी देशभक्त समर्थन नहीं करेगा
0:00 left
नई दिल्ली। पहलगाम हमले को लेकर शिवसेना यूबीटी नेता संजय राउत ने कहा है कि आर्मी तो कश्मीर में है, फिर भी पहलगाम हमला हुआ। आर्मी के ऊपर छोड़कर आप जिम्मेदारी से भाग नहीं सकते। अगर बदला लेना है और असली श्रद्धांजलि देनी है, तो गृह मंत्रालय पर एक्शन लिया जाना चाहिए। इंटेलिजेंस क्यों फेल हुआ और आप क्या कर रहे थे?
संजय राउत ने कहा कि अगर सरकार किसी और की होती और हममें से कोई गृहमंत्री होता तो बीजेपी पूरे देश में हंगामा कर देती। उन्होंने कहा कि कल ही हमने देखा कि फ्रांस से 60 हजार करोड़ की राफेल खरीदी हुई है। पीएम मोदी को इंडियन आर्मी को फ्री हैंड देना चाहिए। आर्मी है इसलिए कश्मीर भारत में है। संजय राउत ने आगे कहा कि हम राजनीति नहीं करना चाहते। पहलगाम आतंकी हमले पर हम सरकार का समर्थन कर रहे हैं। हालांकि, सरकार ने जो अपराध किया है, हम उसका समर्थन नहीं करते हैं। जब युद्ध होगा हम उसका समर्थन करेंगे। जब तक प्रधानमंत्री गृहमंत्री के ऊपर कार्रवाई नहीं करेंगे, तब तक बदले की शुरूआत नहीं होगी। बदला लेना है तो अपने घर से शुरुआत कीजिए। बदला तो सेना ले लेगी, वो आप सेना पर छोड़ दीजिए।



