भगवान परशुराम की जयंती पर जानापाव पहुंचे सीएम यादव, कहा- उनके जीवन से हमें अन्याय के विरुद्ध संघर्ष की मिलती है प्रेरणा

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

इंदौर। परशुराम जयंती के अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव आज इंदौर जिले में स्थित भगवान श्री परशुराम जी की जन्मस्थली जानापाव पहुंचे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने यहां भगवान परशुरामजी के मंदिर में विधिवत पूजनअर्चन कर प्रदेशवासियों के सुखसमृद्धि की कामना की। इस अवसर पर सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने भगवान परशुराम केवल एक योद्धा ही नहीं थे, बल्कि वे ज्ञान, शक्ति और धर्म की त्रयी के प्रतीक हैं। उनके आदर्श आज भी सामाजिक समरसता, न्याय और मर्यादा की स्थापना के लिए प्रेरणा देते हैं। उनके जीवन से हमें सदैव सत्य के मार्ग पर चलने और अन्याय के विरुद्ध संघर्ष करने की प्रेरणा मिलती है।

सीएम यादव ने कहा कि उनके जीवन, व्यक्तित्व और सिद्धांत आधुनिक भारत के लिए प्रेरणास्रोत होकर आज भी प्रासंगिक है। भगवान श्री परशुराम हम सबके आराध्य हैं। वे शस्त्र एवं शास्त्र दोनों के ज्ञाता थे। परशुराम जी का जीवन समर्पण,निडरता और धर्म की रक्षा के लिए संघर्ष का प्रतीक है। उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि हमें उनके बताए मार्ग और सिद्धांतों पर चलकर देश को और अधिक शक्तिशाली बनाये। डॉ.यादव ने समाज में एकजुटता की आवश्यकता पर बल देते हुए कहा कि हम सबको मिलकर ऐसे तत्वों को करारा जवाब देना चाहिए जो देश की शांति भंग करने का प्रयास करते हैं। कार्यक्रम के अंत में मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सभी श्रद्धालुओं को परशुराम जयंती की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आइए, हम सब भगवान परशुराम के आदर्शों को अपने जीवन में उतारें और एक न्यायपूर्ण, समरस समाज के निर्माण में योगदान दें। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने जानापाव में जमदग्नि महादेव का जलाभिषेक किया। यहां चल रहे यज्ञ की पूर्णाहुति में भी वे शामिल हुए। उन्होंने ब्रह्म कुण्ड के दर्शन भी किये।

👉 यह भी पढ़ें:

जानापाव को पर्यटन के रूप में विकसित करेंगे

सीएम ने कहा कि जानापाव क्षेत्र को धार्मिक पर्यटन के मानचित्र पर प्रमुखता के साथ स्थापित किया जाएगा। आस्था और श्रद्धा के इस पावन क्षेत्र को विकसित करने में कोई कसर बाकी नहीं रखी जाएगी। राज्य सरकार जानापाव क्षेत्र के विकास के लिए निरंतर प्रयासरत है। यहां तीर्थ पर्यटन को बढ़ावा देने और आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए विशेष योजनाएं बनाई जा रही हैं। जानापाव तीर्थ क्षेत्र में दर्शनार्थियों के लिए आधुनिक सुविधाएं, जैसे पार्किंग, विश्राम गृह, पेयजल और शौचालय का निर्माण किया जा रहा है। क्षेत्र की सड़क एवं प्रकाश व्यवस्था को सुदृढ़ किया जा रहा है। कार्यक्रम में केंद्रीय महिला एवं बाल विकास राज्यमंत्री सावित्री ठाकुर, जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट, सांसद कविता पाटीदार, विधायक उषा ठाकुर गोलू शुक्ला, भजापा नगर अधय्क्ष सुमित मिश्रा सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु, संत,सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि, ब्राह्मण समाज के प्रतिनिधि तथा जनप्रतिनिधिगण उपस्थित थे। समारोह में मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पूजन अर्चन किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

TMC के 17 बागी सांसद भाजपा में होंगे शामिल, दुर्गा पूजा से पहले बंगाल में ‘खेला’

TMC के 17 बागी सांसद भाजपा में शामिल होंगे। बंगाल में दुर्गा पूजा से पहले राजनीतिक खेला तेज होगा। तीन अल्पसंख्यक सांसद भाजपा में नहीं जाएंगे।

पूर्व IPS राजेश पांडेय का दावा: कराची में दाऊद इब्राहिम को मारने का था प्लान

पूर्व IPS राजेश पांडेय का दावा है कि कराची में दाऊद इब्राहिम को मारने की योजना बनाई गई थी। जानिए उनके पुलिस करियर और खुलासे।

इंदौर में 11वीं के छात्र उदय का संदिग्ध हालत में शव मिला, पिता हिरासत में

इंदौर में 11वीं के छात्र उदय का संदिग्ध शव मिला। पुलिस ने पिता को हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू की है। घटनास्थल से मिली जानकारी।

भारत-मलेशिया नौसैनिक सहयोग मजबूत, INS मैसूर ने मलेशियाई जहाजों के साथ अभ्यास किया

भारत-मलेशिया नौसैनिक सहयोग मजबूत हुआ है। INS मैसूर ने मलेशियाई जहाजों के साथ अभ्यास कर रणनीतिक साझेदारी को बढ़ावा दिया।

अमित शाह ने कहा- भाषाई विविधता भारत की सबसे बड़ी ताकत है

अमित शाह ने हिंदी दिवस पर भाषाई विविधता को भारत की सबसे बड़ी ताकत बताया। उन्होंने हिंदी को सभी भाषाओं को जोड़ने वाली भाषा बताया।

बैतूल में मां चंडी मंदिर विवाद गहराया, आदिवासी समाज ने बलि देकर किया विरोध

बैतूल में मां चंडी मंदिर विवाद गहराया है। आदिवासी समाज ने बलि देकर विरोध जताया और मंदिर प्रबंधन को लेकर मांग की है।

हरतालिका तीज पर सौभाग्येश्वर महादेव के पट 24 घंटे खुले, भक्तों की भीड़

हरतालिका तीज पर सौभाग्येश्वर महादेव के पट 24 घंटे खुले रखे गए। मंदिर में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी और विशेष पूजा हुई।

अपनी पुरानी विधानसभा में एक बार फिर ताकत दिखाएंगे सुदर्शन गुप्ता, चुनरी यात्रा से बनेगा माहौल

पूर्व विधायक सुदर्शन गुप्ता 18 अक्टूबर को बड़ी चुनरी यात्रा निकालेंगे। यह यात्रा विधानसभा एक में उनकी लोकप्रियता और ताकत को दर्शाएगी।

इंदौर में गणपति उत्सव की शुरुआत, खजराना गणेश के हीरे जड़ित नेत्र बने आकर्षण

इंदौर में गणपति उत्सव की शुरुआत हो गई है। खजराना गणेश के हीरे जड़ित नेत्र इस उत्सव का मुख्य आकर्षण हैं। मंदिर में भव्य सजावट की गई है।

तेल की कीमत $100 के करीब, US-ईरान तनाव से बढ़ा भारत का बजट दबाव

US-ईरान तनाव के कारण तेल की कीमत $100 के करीब पहुंच गई है। इससे भारत के बजट पर दबाव बढ़ा है और आम आदमी की जेब प्रभावित हो रही है।