राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की ऐतिहासिक केरल यात्रा: दर्शन के लिए जाएंगी सबरीमाला मंदिर
👉 यह भी पढ़ें:
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 18 और 19 मई को केरल की दो दिवसीय यात्रा पर जाएंगी। इस दौरान वह कोट्टायम में एक निजी कार्यक्रम में भाग लेंगी और अगले दिन 19 मई को सबरीमाला मंदिर में भगवान अयप्पा के दर्शन करेंगी।
देश के इतिहास में वह पहली राष्ट्रपति होंगी जो सबरीमाला मंदिर जाएंगी। मंदिर की देखरेख करने वाली संस्था त्रावणकोर देवस्वोम बोर्ड (TDB) ने राष्ट्रपति की यात्रा की पुष्टि करते हुए इसे गर्व का क्षण बताया है।

राष्ट्रपति 19 मई की सुबह निलक्कल हेलीपैड पर उतरेंगी और वहां से पंपा बेस कैंप पहुंचेंगी। संभावना है कि वह आम श्रद्धालुओं की तरह पैदल चढ़ाई करके मंदिर तक पहुंच सकती हैं। हालांकि, इस संभावना को ध्यान में रखते हुए एसपीजी (विशेष सुरक्षा समूह) और मंदिर प्रशासन ने सुरक्षा इंतज़ामों की तैयारी शुरू कर दी है।
यह यात्रा केवल एक धार्मिक पहल नहीं बल्कि एक ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्व की यात्रा भी मानी जा रही है।


