दिल्ली में ऑपरेशन सिंदूर का जिक्र कर बोलीं राष्ट्रपति मुर्मू- भारत की आतंकवाद-रोधी रणनीति को मिली नई पहचान

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

नई दिल्ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने गुरुवार को नई दिल्ली के मानेकशॉ सेंटर में भारतीय सेना और क्लॉज द्वारा आयोजित ‘चाणक्य डिफेन्स डायलॉग-2025′ का उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने हाल ही में सफलतापूर्वक संपन्न ऑपरेशन सिंदूर को भारतीय सैन्य इतिहास का एक निर्णायक क्षण बताते हुए इसे काउंटर–टेररिज्म तथा प्रतिरोधक रणनीति की नई दिशा बताया।

राष्ट्रपति मुर्मू ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर की सफलता भारत की आतंकवाद–रोधी और प्रतिरोधक रणनीति का निर्णायक मोड़ साबित हुई है। इस कार्रवाई से दुनिया ने न सिर्फ भारत की सैन्य क्षमता को देखा, बल्कि शांति की दिशा में दृढ़ लेकिन जिम्मेदार कदम उठाने की उसकी नैतिक स्पष्टता को भी स्वीकार किया। इस सैन्य कार्रवाई ने आतंकवाद के ढांचे को तोड़ने में निर्णायक भूमिका निभाई। भारत ने 7 मई को पाकिस्तान और पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में मौजूद कई आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया। इसके जवाब में पाकिस्तान की ओर से भी हमले हुए, लेकिन भारत की सभी जवाबी सैन्य कार्रवाइयाँ ऑपरेशन सिंदूर के तहत जारी रहीं। दोनों देशों के बीच तीखा सैन्य तनाव 10 मई की शाम एक समझौते के बाद थमा।

👉 यह भी पढ़ें:

बार-बार अपनी क्षमता साबित कर चुकी है सेना

राष्ट्रपति मुर्मू ने कहा कि भारतीय सशस्त्र बल पारंपरिक युद्ध, काउंटर–इंसर्जेंसी और मानवीय संकटों में अपनी पेशेवर क्षमता को बार–बार साबित कर चुके हैं। उन्होंने कहा कि सेना की प्रतिबद्धता ने न सिर्फ सीमाओं को सुरक्षित किया है, बल्कि दुनिया को यह संदेश भी दिया है कि भारत शांति चाहता है, पर अपनी सुरक्षा से कोई समझौता नहीं करेगा। मंच पर मौजूद सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने भी इस अवसर पर संबोधन दिया।

नई रणनीतिक चुनौतियों का किया जिक्र

राष्ट्रपति ने कहा कि आज का वैश्विक परिदृश्य तेजी से बदल रहा है। प्रतियोगी शक्ति–केन्द्र, तकनीकी बदलाव, और नई रणनीतिक चुनौतियां अंतरराष्ट्रीय व्यवस्था को प्रभावित कर रही हैं। साइबर, स्पेस, सूचना और कॉग्निटिव वारफेयर जैसे नए क्षेत्रों ने शांति और संघर्ष की रेखा को धुंधला कर दिया है। उन्होंने कहा कि भारत सभ्यतागत मूल्यों और ‘वसुधैव कुटुंबकम’ की भावना के साथ रणनीतिक स्वायत्तता और वैश्विक जिम्मेदारी के बीच संतुलन बनाए हुए है। राष्ट्रपति ने कहा कि भारतीय सेना ‘डिकेड ऑफ ट्रांसफॉर्मेशन’ के तहत संरचनात्मक सुधार कर रही है।

Ardhendu Bhushan - Consulting Editor
Ardhendu Bhushan - Consulting Editorhttp://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

केंद्रीय मंत्री तोखन साहू ने इंदौर को बताया स्वच्छता का ट्रेंडसेटर

स्वच्छता का ट्रेंडसेटर इंदौर को केंद्रीय मंत्री तोखन साहू ने देश के लिए मिसाल बताया। इंदौर लगातार 8 साल से सबसे स्वच्छ शहर बना हुआ है।

इंदौर में बढ़ी ठंड, रात का तापमान 10 डिग्री के करीब पहुंचा

इंदौर में बढ़ी ठंड के असर से रात का तापमान 10 डिग्री के करीब दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने सामान्य से 3 डिग्री कम तापमान बताया।

JK में जैश-लश्कर के 65 विदेशी आतंकी सक्रिय, सुरक्षा एजेंसियों ने सर्च ऑपरेशन तेज किया

जम्मू-कश्मीर में जैश-लश्कर के विदेशी आतंकी सक्रिय हैं। सुरक्षा एजेंसियों ने 65 आतंकियों के खिलाफ तलाशी अभियान तेज किया है।

सीएम ने छोड़ा इंदौर का प्रभार, मंत्री विजयवर्गीय फिर भी खाली हाथ, चैतन्य काश्यप को मिली कमान

मध्यप्रदेश के CM ने इंदौर का प्रभार छोड़कर MSME मंत्री चैतन्य काश्यप को सौंप दिया है। कैलाश विजयवर्गीय इस बार भी खाली हाथ रहे।

सीएम मोहन यादव ने दिल्ली में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण सहित कई मंत्रियों से की मुलाकात

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दिल्ली में केंद्रीय मंत्रियों से मुलाकात कर राज्य के वित्तीय और जल संसाधन मुद्दों पर चर्चा की।

पुणे में बस स्टॉप पर खड़े छात्रों को ट्रक ने रौंदा, तीन की मौत, कई गंभीर

पुणे के बोपदेव घाट में ट्रक ने बस स्टॉप पर खड़े छात्रों को कुचल दिया। हादसे में तीन छात्रों की मौत, कई घायल। पुलिस जांच जारी।

असम में नया एयरपोर्ट और तमिलनाडु में कंटेनर टर्मिनल बनेगा, मोदी कैबिनेट ने दी मंजूरी

असम में नया एयरपोर्ट और तमिलनाडु कंटेनर टर्मिनल को मंजूरी। कैबिनेट ने कुल पांच परियोजनाओं के लिए ₹19,934 करोड़ के निवेश का ऐलान किया।

बॉम्बे हाईकोर्ट ने पुलिस को दिया निर्देश, मुसाफिरखाना में कोई भी न जाए, नमाज की भी इजाजत नहीं

बॉम्बे हाईकोर्ट ने मुसाफिरखाना में किसी के भी प्रवेश पर पूरी तरह रोक लगाई। पुलिस और बीएमसी को सुरक्षा के सख्त निर्देश दिए।

बेअंत सिंह हत्या केस: सुप्रीम कोर्ट ने बलवंत सिंह राजोआना की याचिका पर फैसला सुरक्षित रखा

बेअंत सिंह हत्या केस में बलवंत सिंह राजोआना की दया याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा। केंद्र सरकार ने सजा घटाने का विरोध किया।

शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 1502 अंक उछलकर 83,938 पर बंद

शेयर बाजार में तेजी से सेंसेक्स 1,502 अंक उछला और निफ्टी 25,819.60 पर बंद हुआ। निवेशकों की संपत्ति में ₹4 लाख करोड़ की बढ़ोतरी दर्ज की गई।