👉 यह भी पढ़ें:
- Defence Minister Rajnath Singh का विपक्ष पर हमला, कहा-स्टूडेंट्स को बनाया जा रहा पॉलिटिकल टूल
- Defence Minister Rajnath Singh की पाकिस्तान की दो टूक-आतंकवाद के आकाओं तक नहीं पहुंचेगा सिंधु नदी का पानी
- India-Pakistan Tension: राजनाथ सिंह का बड़ा ऐलान! “आतंक के संरक्षकों तक नहीं पहुंचेगा सिंधु का पानी”, पाकिस्तान को सीधी चेतावनी
- Indore Road Accident: राजनाथ सिंह के भतीजे की दर्दनाक मौत, सड़क किनारे खड़ी कार के पास हुआ ऐसा हादसा कि मच गया हड़कंप!
- ऑपरेशन सिंदूर पर बोले रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह-मर्जी से 72 घंटे में खत्म किया, वरना हम लंबी लड़ाई के लिए तैयार थे
- माली में बड़ा आतंकी हमला: रक्षा मंत्री सादियो कैमारा की आत्मघाती विस्फोट में मौत, देश में बढ़ा तनाव
0:00 left
लखनऊ। रक्षा मत्री राजनाथ सिंह ने ऑपरेशन सिंदूर पर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने रविवार को लखनऊ में ब्रह्मोस एयरोस्पेस इंटीग्रेशन और टेस्टिंग फैसिलिटी के उद्घाटन के अवसर पर कहा कि ऑपरेशन सिंदूर के माध्यम से भारतीय सेना ने आतंकियों को जवाब दिया। भारत की सेनाओं की धमक उस रावलपिंडी तक सुनी गई जहां पाकिस्तानी फौज का हेडक्वार्टर मौजूद है।
रक्षा मंत्री ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर के माध्यम से भारतीय सेना ने आतंकियों को जवाब दिया। इस ऑपरेशन को अंजाम देकर हमने दिखाया कि भारत आतंक के खिलाफ कार्रवाई कर रहा है। रक्षामंत्री ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर को पाकिस्तान में आतंक को खत्म करने के लिए लॉन्च किया गया था। भारतीय सेना ने पाकिस्तान में सिर्फ आतंकियों को निशाना बनाया, लेकिन पाकिस्तानी सेना ने आम नागरिकों को निशाना बनाया। इसके अलावा पाक सेना ने मंदिर, मस्जिद, गुरुद्वारा और गिरजाघर को निशाना बनाया। भारतीय सेना ने शौर्य और पराक्रम के साथ-साथ संयम का भी परिचय देते हुए पाकिस्तान के अनेक सैन्य ठिकानों पर प्रहार करके करारा जवाब दिया है। हमने केवल सीमा से सटे सैन्य ठिकानों पर ही नहीं कार्रवाई की बल्कि भारत की सेनाओं की धमक उस रावलपिंडी तक सुनी गई जहां पाकिस्तानी फौज का हेडक्वार्टर मौजूद है।
उरी, बालाकोट और पहलगाम का जिक्र
रक्षा मंत्री ने कहा कि भारत में आतंकवादी घटनाएं करने और कराने का क्या अंजाम होता है, यह पूरा विश्व देख चुका है। उरी की घटना के बाद देखा जब हमारी सेना ने पाकिस्तान में घुस कर सर्जिकल स्ट्राइक की, पुलवामा के बाद देखा जब बालाकोट पर एयर स्ट्राइक की गई और अब पहलगाम की घटना के बाद दुनिया देख रही है जब भारत ने पाकिस्तान के भीतर घुस कर मल्टीपल स्ट्राइक्स की हैं। आतंकवाद के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति पर चलते हुए हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्पष्ट कर दिया है कि यह नया भारत है जो आतंकवाद के खिलाफ सरहद के इस पार और उस पार दोनों तरफ़ प्रभावी कार्रवाई करेगा।



